Pages

Saturday, 13 December 2014

Terminator Film Series

Terminator सीरीज हॉलीवुड की सबसे सफल साइंस फिक्शन सीरीजो में से एक है! इसको बनाया था..हॉलीवुड के  टॉप डायरेक्टर्स में से एक जेम्स कैमरून ने! इस सीरीज की शुरुआत 1984 में अपने पहले पार्ट The Terminator (1984) से हुई!
कहानी Los Angeles से शुरू होती है जहाँ 2029 के भविष्य से एक  Terminator T-800 Model 101 (Arnold Schwarzenegger) 1984 में भेजा जाता है! इसका मकसद है एक लड़की Sarah Connor को मारना! Terminator अपने इस मकसद में कामयाब ना हो सके इसलिए उसी भविष्य से एक इंसानी प्रतिरोधी भेजा जाता है! जैसा कि अंत में हमेशा होता है...Sarah बच  जाती है और Terminator मारा जाता है!
इस मिशन की वज़ह यह थी कि निकट भविष्य में इंसानों द्वारा बनाये गए Skynet नाम के एक Artificial intelligence defense network के अन्दर खुद के लिए काम करने और दुनिया से इंसानों का सफाया करके मशीनों का राज़ बनाने की इच्छा जाग जाती है! इसलिए वो एक ख़ास दिन पूरी दुनिया में नाभिकीय युद्ध के द्वारा इंसानी आबादी को नष्ट कर देता है! इस दिन को Judgement Day कहा गया है! नाभिकीय हमले के बाद बचे खुचे इंसानों का प्रतिनिधित्व John Conner नाम का शख्स करता है! वो  Skynet को तबाह करने में काफी कामयाब होता है! इसलिए Skynet भूतकाल में John की माँ   Sarah Connor को मरवाने  की चाल चलता है..ताकि John को भविष्य में पैदा होने से रोका जा सके! खैर उसकी चाल पूरी नहीं हो पाती! इसलिए कहानी बढती है सीरीज की दूसरी फिल्म  Terminator 2: Judgment Day (1990) में!
इसमें एक बार फिर से एक दूसरा ज्यादा advanced  Terminator (T-1000) भविष्य से वर्तमान में भेजा जाता है, 10 साल के हो चुके John Conner को मारने के लिए!
क्यूंकि पहली बार की तुलना में Terminator ज्यादा शक्तिशाली है! इसलिए इंसान उसका मुकाबला करने के लिए किसी इंसान को नहीं बल्कि पुराने मॉडल के उसी टर्मिनेटर को Re-program करके भेजते हैं..T-800 Model 101 (Arnold Schwarzenegger)! यानी जो पहली मूवी में विलेन था..इसमें हीरो बन  जाता है!
John को बचाने के अपने मकसद के अलावा एक और काम पूरा करता है...वो है वर्तमान में उस वैज्ञानिक से Skynet को बनाने की शुरूआती तकनीक को ख़त्म करवाना...जो आगे जाकर परेशानी बन गई थी....सभी कामो में कामयाबी पाने के बाद Arnold भी अपना बलिदान दे देता है!
इसके बाद कहानी 2004 में आ जाती है सीरीज की तीसरी फिल्म Terminator 3: Rise of the Machines में!
पहले Judgment Day के बारे में माना गया था की यह 1997 में होगा...पर जब ऐसा नहीं हुआ तब John Conner छुपकर अपनी ज़िन्दगी बिताने लगा! मगर भविष्य में मौजूद Skynet ने अपने पहले के 2 हमलो से सबक लेते हुए इस बार John Conner को वर्तमान में खोज नहीं पाता...इसलिए वो उसके सभी साथियों को खत्म करने के लिए इस बार भविष्य से भेजता है एक लेडी Terminator T-X ! जैसा हमेशा होता आया है...भविष्य से इसको रोकने दोबारा आ जाता है Arnold का Cyborg!
तमाम  मुश्किलों के बाद यह रहस्य खुलता है कि यह सब Judgment Day की तबाही से वर्तमान के John Conner को बचाने के लिए किया गया है! जिसको धमाके के समय एक सुरक्षित बंकर में पहुँचाने की ज़िम्मेदारी Arnold की थी!
सीरीज का तीसरा भाग समाप्त होते ही यह तय हो जाता है! कि Skynet अपनी 3 कोशिशो के बाद भी वर्तमान को बदल नहीं पाता है!
2009 में इस सीरीज की चौथा भाग आता है-Terminator Salvation!
यह भाग John Conner के Skynet से भविष्य में हो रहे युद्ध पर केन्द्रित किया गया है! John Conner का रोल सबके चहेते सितारे Christian Bale निभाते हैं! और इस सीरीज में पहली दफा  Arnold Schwarzenegger फिल्म में नामौजूद हैं!
Arnold की जगह cyborg के किरदार में Marcus Wright (Sam Worthington) फिल्म में नज़र आते हैं! जिनको Avtaar फिल्म से सभी पहचानते हैं!
फिल्म की कहानी Skynet के मुख्य अड्डे पर पहुंचकर उसको तबाह करने के John Conner के मिशन की है..जिसमे Marcus Wright उसकी मदद करता है! फिर भी अंत में लड़ाई अधूरी रह जाती है...जिसको आगे दिखाया जाएगा इसके 5th भाग Terminator Genisys में..जो 2015 में आने की सम्भावना है! ख़ुशी की बात यह है कि इसमें एक बाद फिर से Arnold Schwarzenegger T-800 मॉडल के Terminator के रूप में वापसी करेंगे! लेकिन Christian Bale इसका हिस्सा नहीं होंगे!
-------------------------------------
Terminator सीरीज Sci-Fi और एक्शन का मिलाजुला रूप है! सभी पार्ट्स की कहानियां बहुत सरल हैं! Arnold की वज़ह से यह सभी बहुत रोमांचक और हैरतंगेज़ एक्शन का एहसास कराती हैं!

Monday, 8 December 2014

Memento (2000)

Memento(2000)
Director- Christopher Nolan
Genre- Psychological Crime Thriller
Link- http://moviesmobile.net/hollywood-mobile-movies/memento/
My Ratings- ★★★★★★★★☆☆
Plot- Leonard Shelby (Guy Pearce) एक मोटेल रूम में रुका है! इसको तलाश है किसी John G नाम के आदमी की...जिसने इसकी बीवी का रेप और क़त्ल किया था! Leonard को Anterograde amnesia नाम का डिसऑर्डर है..जिसकी वज़ह से वो नयी घटनाएं याद नहीं रख पाता! इसलिए वो अपने शरीर पर जरूरी बातें  लिख लेता है...और जिससे भी मिलता है उसकी फोटो क्लिक करके याद रखता है! John G को खोजने की अपनी कोशिशो में कैसे वो कामयाब होता है..इसकी एक बहुत घुमावदार कहानी बनाई गयी है! जिसकी वज़ह से फिल्म 2 sequence में चलती है! एक B/W और दूसरी Colored जिसमे घटनाओं को आगे पीछे करके दिखाया जाता है! अगर आपने 5 मिनट भी कहानी को दिमाग से दूर होने दिया तो भटक जाते हैं! Christopher Nolan की हर मूवी में जो एडिटिंग का ख़ास हिस्सा मौजूद होता है! वही इस फिल्म को भी अलग बनाता है!
गजिनी इसी फिल्म से inspired होकर बनाई गयी थी! जिसमे प्यार और नाच गाने के एंगल डालकर मसाला फिल्म बनी!
Memento में कोई मसाला नहीं है..बिलकुल सीधी और मुद्दे पर ही आधारित रहती है! उन दर्शको के लिए यह फिल्म अच्छी है जिन्हें दिमाग से फिल्म देखना पसंद है! मनोरंजन के लिए यह फिल्म नहीं है! उस स्तर के हिसाब से गजिनी ज्यादा बेहतर है!

Friday, 5 December 2014

Hachi: A Dog's Tale or Hachiko A Dog's Story (2009)



Hachiko A Dog's Story (2009)
www.youtube.com/watch?v=cSkgXhHbCSw
My Ratings- ★★★★★★★★★☆
Cast- Richard Gere
Genre- Animal,Biopic,Drama
Plot- यह जापान में घटी एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है!
फ़िल्मी रूपांतरण में  Hachiko और उसके मालिक प्रोफेसर Parker Wilson के बीच प्रेम मयी रिश्ते को दिखाया गया  है! जिसमे एक छोटा सा पिल्ला Parker को ट्रेन स्टेशन पर मिलता है! पत्नी के शुरू में खिलाफत के बाद आखिर मान जाने पर वो  Hachiko को अपना लेते हैं!
हर दिन Hachiko अपने मालिक के साथ स्टेशन तक ट्रेन तक छोड़ने जाता है..और उनके वापस ट्रेन से स्टेशन पर आने पर उनको वहीँ मिलता है! यही रोज का रूटीन है! क्यूंकि छोटा सा शहर है..तो इनके इस रिश्ते को दूसरे लोग जिनमे स्टेशन मास्टर,एक hotdog विक्रेता, दुकानदार सभी जानते हैं! सभी के साथ Parker के बहुत अच्छे रिश्ते हैं!
एक दिन जब अपने मालिक के काम पर जाते हुए Hachiko को कुछ अनिष्ट की आशंका होती है! वो उसको रोकने की कोशिश करता है! लेकिन सफल नहीं होता! Parker की क्लास में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाती है! और वो शाम को स्टेशन पर नहीं आता...जहाँ Hachiko उसका इंतज़ार कर रहा है!
Parker का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है..लेकिन Hachiko को इसका  मालुम नहीं चलता! जिस वज़ह से वो गुमसुम रहने लगता है! उसकी हालत को देखते हुए Parker की बेटी उसको आज़ाद कर देती है! जिसके बाद Hachiko  10 साल तक स्टेशन पर बैठकर Parker के वापस आने का इंतज़ार करता रहता है और एक दिन parker की कब्र पर फूल चढाने शहर आई...उसकी पत्नी बूढ़े हो चुके इंतज़ार करते Hachiko को देखती है...और कहानी का अंत होता है!
कुत्ते और इंसान के बीच बहुत ही संवेदनशील कहानी दिखाई गयी है! जिसको देखकर आँखें भर आती हैं! इस फिल्म को देखकर मालुम चलता है..कि जीवन का मर्म इन्ही कुछ बातों में है..जहाँ जीवन बिताने के लिए प्रेम और समर्पण की जरूरत सबसे अधिक है!
मानवीय पक्ष में फिल्म बेहतरीन है! लेकिन इसको कम से कम 20 मिनट छोटा रखा जा सकता था! जिसमे कई गैर जरूरी सीन काटे जाते...जिनका कहानी से ज्यादा लेना देना नहीं था! आधी कहानी तक यह फिल्म आम फिल्मो जैसी ही थी! दूसरा भाग आने पर ही कहानी मुख्य मुद्दे पर केन्द्रित होती है! इस वज़ह से इसका एक अंक कम करना पड़ा! लेकिन ऐसी उद्देश्यपरक  फिल्म को अपने कलेक्शन में रखना गर्व की बात है!

फिल्म के अंत में बताया  जाता है कि 1923 में टोक्यो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर eisaburo Ueno के Akita Inu नस्ल के कुत्ते Hachiko ने उनके मरने के 9 साल बाद तक उनके वापस आने के इंतज़ार में  हर दिन Shibuya नाम की जगह के ट्रेन स्टेशन पर इंतज़ार करते  हुए 1934 में आखिरी सांस ली! इस घटना की याद में आज भी Hachiko की एक कांसे की प्रतिमा स्टेशन के बाहर उसी जगह बनाई गई है..जहाँ Hachiko रोज इंतज़ार करता था! यह जानकारी पाकर बहुत ज्यादा ख़ुशी महसूस हुई!

Hachiko की प्रतिमा >


Thursday, 4 December 2014

Vertical Limit (2000)

Vertical Limit (2000)
Genre- Weather Disaster
Link- http://movievilla.in/site_vertical_limit_hindi_hd_avi.xhtml
My Ratings-  ★★★★★★★☆☆☆
Plot- कहानी की शुरुआत न्यूज़ीलैंड में एक पहाड़ चढ़ते हुई  दुर्घटना से होती है...जिसमे Peter (O'Donnell) उसकी बहन  Annie Garrett (Tunney) अपने पिता को खो देते हैं!
इसके बाद कहानी कुछ साल बाद पाकिस्तान (POK) में आ जाती है..जहाँ पर्वतारोही दल जमा हैं...उनका मकसद है दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे पहाड़ K2 पर फतह हासिल करना!
मौसम के ख़राब होने की एक बूढ़े Wick द्वारा की चेतावनी को नज़रंदाज़ करते हुए Annie,Elliot Vaughn,Tom McLaren और इनके कुछ साथी K2 पर Avalanche का शिकार हो जाते हैं! और एक गहरे दर्रे में जा गिरते हैं..जो ऊपर से बर्फ से बंद हो जाता है...अब इनके पास 36 घंटे हैं..जिंदा रहने के लिए..जिसके बाद यह मर जायेंगे!
walky-talky से संपर्क द्वारा नीचे बेस कैंप में बैठे  Peter और बाकी लोग 6 लोगों का बचाव दल बनाते हैं..जिसमे पाकिस्तानी आर्मी द्वारा उन्हें  nitroglycerin बम के घटिया कनस्तर बिना जरूरी हिदायत के देकर भेज दिया जाता है! बाद में nitroglycerin रखे आर्मी का कैंप नीचे उड़ जाता है और 2 बम ऊपर रास्ते में टीम को ले उड़ते हैं! मुश्किल हालात में एक समय तो बचाव दल को खुद ही बचाव की जरूरत महसूस होने लगती है! :v
लेकिन इन्हें उसी पुराने बूढ़े Wick का साथ मिलता है..जिसकी अपनी एक कहानी है! खैर अंत में Peter अपनी बहन Annie को बचा लेता है! लेकिन इसमें कई लोगों की क़ुरबानी चढ़ जाती है!
------------------------------
इस तरह की एडवेंचर फिल्में जिन्हें पसंद हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन फिल्म है...जिसमे हर सीन में  रोमांचक चढ़ाई में आने वाली मुश्किलें कूट-कूट कर डाली गई हैं! इसको देखने का यही सही समय भी है!

Thursday, 27 November 2014

Review : Happy New Year (2014)

warriorsstrike.blogspot.in/2014/11/review-happy-new-year-2014.html
हैप्पी न्यू ईयर देखी!
कहानी सबको पता है! उसको बताने का तुक नहीं बनता! हम यह बताते हैं कि हमें कैसा फील हो रहा था!
2 महीने पहले Ocean's Trilogy के बारे में यहाँ लिखा था..और यह आधी से ज्यादा फिल्म उसके थीम पर ही बनाई गई है! अब कहने वाले कह सकते हैं..कि दोनों में कोई जुड़ाव नहीं है..पर यह सिर्फ दिल को तसल्ली देने वाली बात है! अगर आपने "हैप्पी एंडिंग" फिल्म में गोविंदा के रोल को देखा है..तो आप आसानी से समझ जायेंगे कि बॉलीवुड में कॉपी कैसे करी जाती है..और किस दर्शको के लिए वो कॉपी भी अपनाने लायक बनाई जाती है!
वैसे हमें inspiration लेने से कभी आपत्ति नहीं होती...पर अगर ली है तो मान भी लेना चाहिए! अब सारी दुनिया जानती है कि कॉपी है..और नक़ल करने वाला चिल्लाता रहे कि original आईडिया है..तो यह बेवकूफाना हरकत कही जायेगी!

खैर हैप्पी न्यू ईयर को सिर्फ भारतीय रंग देने के लिए नाच गाना...और बाप की मौत का बदला जैसी 2 ऐसी पुरानी बातें जोड़ दी गई..जो बॉलीवुड फिल्म की पहचान होती हैं!
अब बात आती है Entertainment की...तो इतनी भव्य फिल्म बनाना और उसमे आधे से ज्यादा डायलॉग्स पुरानी फिल्मो से उठाकर रख देना...बहुत घटिया हरकत थी!
भाई आप कहानी चुरा रहे हैं...तो कम से कम संवादों पर तो original काम होना चाहिए था! वो भी चलताऊ समझ कर किया गया! निर्देशिका को यह लगा होगा कि लोगों को बहुत हंसी आएगी...पर सिर् दर्द कर दिया संवादों ने!
2 ही गाने याद रहे...एक "लवली" दूसरा "हम इंडिया वाले"

अभिषेक बच्चन के किरदार में हमें कोई ख़ास बात नहीं लगी..फिल्म में जगह जगह उल्टी करना,अजीब से हाथ पैर चलने वाले डांस और नाटक को जाने क्यूँ लोग इतना बढ़ा चढ़ाकर बताते जा रहे थे..जैसे कि यह अभिषेक का बेस्ट रोल हो!
उससे बेहतर तो सोनू सूद लगे..जो कम से कम अपने किरदार के मुताबिक रहे!
बोमन ईरानी average थे..और दीपिका पादुकोण ने खुद को रिपीट ही किया है...अपनी पिछली फिल्मो की तरह!

असल में दोष फराह खान जैसो का नहीं है...यह लोग सिनेमा को सिर्फ पैसा कमाने की चीज़ मानकर फिल्म बनाते हैं! लेकिन शाहरुख़ खान जैसे बड़े अभिनेताओं को अपनी तरफ से ऐसी बातों का ध्यान रखना चाहिए..क्यूंकि यह गलत चीज़ों को सही करवा सकते हैं!
अगर फिल्म पर मेहनत करी जाती तो सच में चाहे यह inspired होती...इसकी तारीफ होती!

जया बच्चन जी ने जो इस फिल्म के बारे में कहा था..वही सही बात है! और इस फिल्म पर उनसे ज्यादा सटीक टिप्पणी और कोई नहीं कर सकता!

फिल्म बनाने वाले तब तक अपनी अक्ल लगाकर काम नहीं करेंगे जब तक जनता ऐसी फिल्मो के जाल से बाहर नहीं आएगी! हाँ एक बात सही है कि लोग 3 घंटे मनोरंजन करने के लिए सिनेमा हाल में जाते हैं...पर यह बात किसी भी बुरे सिनेमा को अच्छा साबित नहीं कर सकती! हाँ यह कहा जा सकता है कि 3 घंटे और 300 रुपये में आप किसी चिड़ियाघर में जानवरों को देखते बिताते हुए  उनको खाना खिला देते..उसमे भी आपका 100% मनोरंजन हो जाता! कम से कम वहां से बाहर आकर आपको नकली ख़ुशी,तारीफ और झूठ बोलने की जरूरत नहीं पड़ती! क्यूंकि इस फिल्म ने भी करोडो कमाए हैं तो इसकी ख़ुशी में फराह खान आगे भी ऐसी फिल्में बनाती रहेगी जिनका इंतज़ार नहीं रहेगा!

My Ratings : ★★★☆☆☆☆☆☆☆

Friday, 21 November 2014

6-5=2 (2014) Hindi Review

6-5=2 (2014) Hindi Review

Genre- (Found Footage) Supernatural Horror
My Ratings - ★★★★★★★☆☆☆
Link-http://63download.blogspot.in/2014/11/download-6-52-hindi-bollywood-movies.html
Plot-
23 अक्टूबर 2010 को
4 लड़के हैं- सिद्धार्थ ,हर्ष लुल्ला,भानु जयराज,राजा
2 लड़कियां सुहाना और प्रिया  ट्रैकिंग के लिए ------ के जंगलों में जाते हैं! लेकिन वापस सिर्फ राजा आ पाया!
इसके 9 दिनों के बाद रेस्क्यू टीम को सिद्धार्थ का HD कैमरा जंगल में मिलता है! जिसको फिल्म की तरह दिखाया गया है!
जंगल में शुरूआती 2 दिनों के वक़्त में इनके बीच आम दोस्तों की तरह की अच्छे खासे हंसी मजाक से भरे पल दर्शाए गए हैं..जिनमे सभी ने प्रकृति के मनोरम दृश्यों का मज़ा लिया है! हर्ष लुल्ला इनमे सबसे ज्यादा बातूनी बंदा है..जो शरीर से भारी भरकम भी है! उसकी वज़ह से सभी का मन लगा रहता है! सभी अपने बारे में  बातें करते हुए चलते जाते हैं... इस ट्रैकिंग जर्नी में ऐसा तय होता है कि एक पहाड़ी के टॉप पर पहुंचकर वापस स्टार्टिंग पॉइंट पर आ जायेंगे!
तीसरा दिन - दिन भर के थके सफ़र के बाद रात में जब यह लोग एक जगह रुकना तय करते हैं..तब कुछ अजीब सी चीज़ें होती हैं..आवाजें और एक पेड़ पर टंगी हुई अनगिनत कंकाल खोपड़ियाँ और वू डू गुड़ियाँ!
चौथा दिन- राजा को बुखार होता है..तो बाकी 5 लोग आगे का सफ़र उसके बिना करने का तय करते हैं! राजा वहीँ पर रुक जाता है! आखिरकार पहाड़ी के टॉप पर यह लोग पहुँच जाते हैं..लेकिन वहां अचानक से सिद्धार्थ के बैग में लगी आग की वज़ह से इनका सारा खाना जल जाता है! कई अजीबोगरीब बातें होती हैं! जिनकी वज़ह से यह लोग डर भी जाते हैं..और वापसी का रास्ता भी भटक जाते हैं!
पांचवा और अंतिम दिन- दिन भर चक्कर काटने पर भी इन्हें सही रास्ते का कुछ पता नहीं चलता! और रात होते ही सबका काम तमाम!
-------------------------------------
इस फिल्म को क्यूंकि हैण्ड कैमरा से शूट किया गया है..इसलिए हर वक़्त इमेज इधर हिली..उधर हिली..कहीं से भी सीन शुरू कहीं पर ही ख़त्म वाला मामला है! पर अच्छी एडिटिंग की वज़ह से यह अंत में perfect देखने लायक material कही जा सकती है!
जैसा कि इसमें पेड़ पर लटकी मुण्डियाँ और डॉल्स हैं..यह फिल्म "ब्लेयर विच प्रोजेक्ट" से inspired जरूर है! जैसा कि इसके निर्देशक भी मानते हैं! इसलिए यह मुद्दा ख़त्म है!
हम यह जरूर कहेंगे..क्यूंकि इस फिल्म में होने वाले हादसों और घटनाओं का कोई पुराना explanation देना जरूरी नहीं था..इसलिए कंकाल टांगने वाले पेड़ के दृश्य  अगर ना होते..या कुछ और आईडिया डाला जाता तो यह फिल्म उनके लिए ज्यादा बेहतर कही जाती जिन्होंने "ब्लेयर विच प्रोजेक्ट" देखी हुई है!
बहरहाल अपनी Unique Genre में यह इंडियन फीलिंग के हिसाब से एक बढ़िया फिल्म बनाई गई है! 6 दोस्तों के बीच जिस तरह से शुरू में ख़ुशी और अंत में खौफ का वातावरण बन जाता है...वो युवाओं को बहुत पसंद आएगा!
ऐसी फिल्में बहुत जरूरी सन्देश भी देती हैं..कि किस तरह दुनिया भर में लोग सैर सपाटे के जरूरी नियम और कायदे के साथ सावधानी बरतें..तो उनके साथ हादसे ना हो!
सभी एक्टर्स में नेचुरल एक्टिंग करी है! खासकर हर्ष लुल्ला का किरदार आपको हमेशा याद रहेगा!
भारत में हॉरर movies बहुत कम बनती हैं! इस फिल्म ने बहुत कम समय में काफी नाम कमाया है! और काफी हद्द तक यह उस नाम के लायक है!
अंत में 6-5=2 documentry की तरह ना देखें!
फिल्म को आप अगर ऐसे देखें जैसे खुद उसके अन्दर शामिल हो..तो आपको देखने में बहुत आनंद मिलेगा!

Thursday, 20 November 2014

Kill Dill (2014) Review

Kill Dill (2014) Review
Genre- Romance/ Crime Thriller
Cast- Ranveer Singh,Ali Zafar,Parineeti Chopra & Govinda
My Ratings - ★★★★★★☆☆☆☆
Plot- कहानी 2 अनाथ लडको की है- देव (रनवीर) और  टुट्टू (अली) जिन्हें एक गैंगस्टर भैयाजी (गोविंदा) ने पाला है! अब यह दोनों उसके हेड शूटर्स हैं..यानी सुपारी किलर्स! एक दिन देव को मिलती है दिशा(परिणीती) जिसके प्यार में वो भैयाजी को छोड़ने का मन बना लेता है! भैयाजी नहीं मानते और कहते हैं..या तो मेरे साथ दारु ले  या भगवान् के साथ गंगाजल! देव अधर में लटक जाता है! तब टुट्टू देव से कहता है कि वो दिशा के साथ भी अपनी ज़िन्दगी जीता रहे..और भैयाजी के साथ भी रहने का नाटक करता चले! देव एक बीमा एजेंट की नौकरी करते हुए सब सही रखने में लगा है! लेकिन कब तक?
भैयाजी को एक दिन पता चल जाता है..वो देव को वापस लाने के चक्कर में कुछ ऐसी गलती कर देते हैं..कि अंत में खुद ही अपने दुश्मनों के हाथो टपका दिए जाते हैं!
देव के रास्ते का काँटा जब हट चुका है..तो टुट्टू भी बीमा एजेंट बनकर सच्चाई के रास्ते पर चल पड़ते हैं!
---------------------
कहानी में नया कुछ नहीं है! एक गैंगस्टर जिसने 2 बच्चे पाले...बड़े होकर वो उसके दायें-बायें हाथ बनते हैं..फिर उनको प्यार होता है..जिससे उन्हें अच्छाई का कीड़ा काट लेता है! यह कहानियां तो अमिताभ बच्चन के जमाने से हर दूसरी अंडरवर्ल्ड मूवी में होती है! यहाँ भी वही है!
कहानी पर पहला आधा भाग बहुत धीमा और उबाऊ है! वज़ह- यह हज़ारो फिल्मो में देखा जा चुका है! कॉमेडी के लिए यह फिल्म नहीं बनाई गई है..जैसा लग रहा था!
कहानी में थोडा मज़ा दूसरे भाग से आता है..जब देव नौकरी की तलाश में निकलता है!
फिल्म में देखने लायक सिर्फ देव और टुट्टू की दोस्ती है! और इनके किरदारों को समझने में मिलने वाली प्रेरणा है!
देव मासूम है..पर काम का पक्का है..क़त्ल करते हुए एकदम ठंडा रहता है!..पर उसके दिल में गरीबो के लिए प्यार है! जब उसको मौका मिलता है कि बुराई छोड़ सके तो वो पूरी कोशिश करता है! उसकी वज़ह से ही टुट्टू भी सही रास्ते पर आ जाता है! रनवीर हमेशा की तरह इस बार भी नेचुरल एक्ट करने में सफल रहे! खासकर उनका क्लीन शेव लुक काफी हटकर नज़र आता है!
टुट्टू थोडा कठोर है...पर 2 की जोड़ी में हमेशा एक बंदा ऐसा ही मिलता है! अली ज़फर ने उम्दा काम किया है! असल में जब अली के पास ना कोई हीरोइन ना कोई Solo गाने थे..वो तब भी कहानी में अपनी छाप छोड़ जाते है!
परिणीती का कहानी में ख़ास हिस्सा नहीं है..जगह भरने तक सीमित किरदार में वो अपने पुराने चुलबुल रूप में ही इसमें नज़र आएँगी!
गोविंदा... सच कहा जाए तो उन्हें अपराधी के रूप में देखना वो भी अंत में मारे जाने वाले अपराधी की तरह तो शिकारी जैसी फिल्म में पहले भी अच्छे नहीं लगते थे..आज भी नहीं लगते! फिर या तो पूरी तरह से उन्हें गंभीर किरदार में रखा जाए..अब वो हंस भी रहे हैं..नाच भी रहे हैं..गाने भी गाते हैं..लेकिन प्यार के सख्त खिलाफ हैं...अब बताइए...देव और टुट्टू द्वारा उनका काम भी ईमानदारीपूर्वक हो रहा है..फिर भी इन्हें बैठे हुए चुलबाजी मचती है कि आखिर देव को प्यार हुआ कैसे?
भैयाजी के रूप में गोविंदा को देखना उतना सुखद हमें नहीं लगा...वज़ह यह कि यशराज वालो ने कुछ साल पहले टशन फिल्म में अनिल कपूर को बिलकुल ऐसा ही रोल पकडाया था! उनकी लुटिया डूब गयी थी! जबकि वो एक्शन हीरो रहे हैं! यहाँ तो अपने चीची भैया थे..जिनकी इमेज हंसाने वाली रही है..ना कि खून खराबा करने की!अब अगर कोई कहे कि वो करियर के इस मोड़ पर कुछ हटके करने के चक्कर में ऐसे रोल कर रहे हैं तो भगवान् जानता है..उन्हें बेस्ट विलेन का अवार्ड मिलने से रहा!
फिल्म में उनका रोल मुश्किल से 20-22 मिनट का होगा! बेचारे अंत में मरने से पहले एक्शन तक नहीं कर सके!
डायरेक्टर फिल्म को शुरू में काट छांटकर करके कुछ छोटा रखते...और गोविंदा का रोल बढ़ाकर  अंत में उन्हें भी सही रास्ते पर ले आने का ट्रैक डालते तो शायद कहानी कुछ अच्छी लगती! कहानी का अंत कुछ ऐसा लगता है जैसे भैयाजी की लाश पर देव और टुट्टू अपनी ज़िन्दगी सुधारते हैं! क्यूंकि भैयाजी जब मरने वाले होते हैं तो उन्हें देव और टुट्टू की सहायता भी नसीब नहीं होती! जबकि मुसीबत उन्ही दोनों की वज़ह से आई थी!
संगीत में अपने Title Track KKK किल दिल के अलावा सभी अजीबोगरीब Lyrics वाले चलताऊ गाने हैं!
खैर फिल्म जैसी है आपके सामने है! हमारे विचार में इसको 1 time watch की संज्ञा दी जा सकती है!