Pages

Showing posts with label Franchise. Show all posts
Showing posts with label Franchise. Show all posts

Saturday, 13 December 2014

Terminator Film Series

Terminator सीरीज हॉलीवुड की सबसे सफल साइंस फिक्शन सीरीजो में से एक है! इसको बनाया था..हॉलीवुड के  टॉप डायरेक्टर्स में से एक जेम्स कैमरून ने! इस सीरीज की शुरुआत 1984 में अपने पहले पार्ट The Terminator (1984) से हुई!
कहानी Los Angeles से शुरू होती है जहाँ 2029 के भविष्य से एक  Terminator T-800 Model 101 (Arnold Schwarzenegger) 1984 में भेजा जाता है! इसका मकसद है एक लड़की Sarah Connor को मारना! Terminator अपने इस मकसद में कामयाब ना हो सके इसलिए उसी भविष्य से एक इंसानी प्रतिरोधी भेजा जाता है! जैसा कि अंत में हमेशा होता है...Sarah बच  जाती है और Terminator मारा जाता है!
इस मिशन की वज़ह यह थी कि निकट भविष्य में इंसानों द्वारा बनाये गए Skynet नाम के एक Artificial intelligence defense network के अन्दर खुद के लिए काम करने और दुनिया से इंसानों का सफाया करके मशीनों का राज़ बनाने की इच्छा जाग जाती है! इसलिए वो एक ख़ास दिन पूरी दुनिया में नाभिकीय युद्ध के द्वारा इंसानी आबादी को नष्ट कर देता है! इस दिन को Judgement Day कहा गया है! नाभिकीय हमले के बाद बचे खुचे इंसानों का प्रतिनिधित्व John Conner नाम का शख्स करता है! वो  Skynet को तबाह करने में काफी कामयाब होता है! इसलिए Skynet भूतकाल में John की माँ   Sarah Connor को मरवाने  की चाल चलता है..ताकि John को भविष्य में पैदा होने से रोका जा सके! खैर उसकी चाल पूरी नहीं हो पाती! इसलिए कहानी बढती है सीरीज की दूसरी फिल्म  Terminator 2: Judgment Day (1990) में!
इसमें एक बार फिर से एक दूसरा ज्यादा advanced  Terminator (T-1000) भविष्य से वर्तमान में भेजा जाता है, 10 साल के हो चुके John Conner को मारने के लिए!
क्यूंकि पहली बार की तुलना में Terminator ज्यादा शक्तिशाली है! इसलिए इंसान उसका मुकाबला करने के लिए किसी इंसान को नहीं बल्कि पुराने मॉडल के उसी टर्मिनेटर को Re-program करके भेजते हैं..T-800 Model 101 (Arnold Schwarzenegger)! यानी जो पहली मूवी में विलेन था..इसमें हीरो बन  जाता है!
John को बचाने के अपने मकसद के अलावा एक और काम पूरा करता है...वो है वर्तमान में उस वैज्ञानिक से Skynet को बनाने की शुरूआती तकनीक को ख़त्म करवाना...जो आगे जाकर परेशानी बन गई थी....सभी कामो में कामयाबी पाने के बाद Arnold भी अपना बलिदान दे देता है!
इसके बाद कहानी 2004 में आ जाती है सीरीज की तीसरी फिल्म Terminator 3: Rise of the Machines में!
पहले Judgment Day के बारे में माना गया था की यह 1997 में होगा...पर जब ऐसा नहीं हुआ तब John Conner छुपकर अपनी ज़िन्दगी बिताने लगा! मगर भविष्य में मौजूद Skynet ने अपने पहले के 2 हमलो से सबक लेते हुए इस बार John Conner को वर्तमान में खोज नहीं पाता...इसलिए वो उसके सभी साथियों को खत्म करने के लिए इस बार भविष्य से भेजता है एक लेडी Terminator T-X ! जैसा हमेशा होता आया है...भविष्य से इसको रोकने दोबारा आ जाता है Arnold का Cyborg!
तमाम  मुश्किलों के बाद यह रहस्य खुलता है कि यह सब Judgment Day की तबाही से वर्तमान के John Conner को बचाने के लिए किया गया है! जिसको धमाके के समय एक सुरक्षित बंकर में पहुँचाने की ज़िम्मेदारी Arnold की थी!
सीरीज का तीसरा भाग समाप्त होते ही यह तय हो जाता है! कि Skynet अपनी 3 कोशिशो के बाद भी वर्तमान को बदल नहीं पाता है!
2009 में इस सीरीज की चौथा भाग आता है-Terminator Salvation!
यह भाग John Conner के Skynet से भविष्य में हो रहे युद्ध पर केन्द्रित किया गया है! John Conner का रोल सबके चहेते सितारे Christian Bale निभाते हैं! और इस सीरीज में पहली दफा  Arnold Schwarzenegger फिल्म में नामौजूद हैं!
Arnold की जगह cyborg के किरदार में Marcus Wright (Sam Worthington) फिल्म में नज़र आते हैं! जिनको Avtaar फिल्म से सभी पहचानते हैं!
फिल्म की कहानी Skynet के मुख्य अड्डे पर पहुंचकर उसको तबाह करने के John Conner के मिशन की है..जिसमे Marcus Wright उसकी मदद करता है! फिर भी अंत में लड़ाई अधूरी रह जाती है...जिसको आगे दिखाया जाएगा इसके 5th भाग Terminator Genisys में..जो 2015 में आने की सम्भावना है! ख़ुशी की बात यह है कि इसमें एक बाद फिर से Arnold Schwarzenegger T-800 मॉडल के Terminator के रूप में वापसी करेंगे! लेकिन Christian Bale इसका हिस्सा नहीं होंगे!
-------------------------------------
Terminator सीरीज Sci-Fi और एक्शन का मिलाजुला रूप है! सभी पार्ट्स की कहानियां बहुत सरल हैं! Arnold की वज़ह से यह सभी बहुत रोमांचक और हैरतंगेज़ एक्शन का एहसास कराती हैं!

Tuesday, 11 November 2014

Die Hard Series/Franchise




Die Hard फिल्म फ्रैंचाइज़ी Bruce willis की सबसे कामयाब फिल्म कड़ी है! इसमें अब तक 5 फिल्में आ चुकी हैं!
यह एक ऐसे पुलिस ऑफिसर "जॉन मैक्लेन" के जीवन की कहानी है जिसमे वो हमेशा ऐसे समय पर किसी ना किसी आपराधिक वारदात को रोकने की मुहीम में तब फंस जाता है, जब वो ड्यूटी से अपनी छुट्टी पर होता है! साफ़ है कि अगर वो चाहे तो उस वारदात से पल्ला झाड ले..पर क्यूंकि वो बहुत ईमानदार पुलिस वाला है..इसलिए अपने नसीब और फूटी किस्मत को कोसते हुए भी..सभी वारदातों को रोकने में लग जाता है!
सबसे बड़ी ध्यान देनी वाली चीज़ है कि हमेशा उसका सामना किसी बड़े गैंग से ही होता है..जिसके पास अत्याधुनिक हथियारों और गैजेट्स की भारी मात्रा होती है! वहीँ  जॉन मैक्लेन हमेशा या तो खाली हाथ रहता है...सिर्फ अपनी पुलिस रिवाल्वर के भरोसे! फिर भी अपनी जांबाजी और जुझारूपन से हमेशा सभी पर भारी पड़ता है!
Die Hard (1988)
यह  फिल्म इस फ्रैंचाइज़ी की सबसे पहली आधारशिला है! "जॉन मैक्लेन" जो कि NYPD में Detective Lieutenant  है अपनी...पत्नी Holly के पास LA आता है! Holly जहाँ काम करती है वो है Nakatomi Plaza नाम की एक बहुत बड़ी बिल्डिंग! संयोग ने क्रिसमस की शाम ऑफिस में पार्टी चल रही है...जब एक हथियारों से सुसज्जित 12-13 लोगों का आतंकवादी दल सभी को बंधक बना लेता है!..जिसके सरगना का नाम है Hans Gruber!
इनका उद्देश्य है बिल्डिंग में मौजूद एक सेफ्टी वॉल्ट को तोडना जिसके अन्दर करोडो के bearer bonds रखे हैं!  क्यूंकि बिल्डिंग की सिक्यूरिटी के कुछ लोग भी इस प्लान में शामिल हैं..ऐसे में बाहर से पुलिस की मदद आती जरूर है..लेकिन कुछ ख़ास कर नहीं पाती!
संयोग से जॉन मैक्लेन इनके हाथो बंधक बनने से बच जाता है! अब अकेला वो यह बीड़ा उठाता है कि आतंकवादियों के मसूबे ध्वस्त करके अपनी बीवी और बाकी बंधको की जान बचाई जा सके! इसलिए यह मूवी एक One Man Show है! जो काफी बढ़िया लगता है!
यह शानदार फिल्म है...एक पूरी हथियारबंद गैंग को अकेले तबाह कर देना रोमांचित कर देता है!
---------------------
Die Hard 2 (1990)
पहली फिल्म के ठीक एक साल बाद एक और क्रिसमस की शाम आती है! "जॉन मैक्लेन" हवाई अड्डे  पर अपनी बीवी Holly को लेने आया हुआ है,जो कि कैलिफ़ोर्निया से आ रही है!
इधर  U.S. Army Special Forces में भूतपूर्व कर्नल Stuart और उसके साथी हवाई अड्डे के सभी Air Traffic Control systems को अपने अधिकार में ले चुके हैं! जिसकी वज़ह से अब बाहर से आने वाला हर हवाई जहाज़ इनके इशारों पर उड़ रहा है!  इनका उद्देश्य अपने एक बॉस डिक्टेटर और ड्रग किंग General Ramon Esperanza को छुड़ाना है! जिसको उसी हवाई अड्डे से ले जाया जा रहा है! क्यूंकि एअरपोर्ट पुलिस उसको बाहरी मानकर उसका साथ देने से मना कर देती है..क्यूंकि उसका चीफ ऑफिसर सनकी है!  आतंकवादियों की वज़ह से एक प्लेन क्रेश हो जाता है जिससे 200 से ऊपर यात्री मारे जाते हैं! जॉन मैक्लेन अब तय करता है कि वो इस सारे फसाद को अकेले रोकेगा और अपनी बीवी के साथ दूसरे यात्रियों को बचाएगा!
अपनी पहली कड़ी को टक्कर देती यह फिल्म भी बहुत बढ़िया लगती है!
--------------------------------
Die Hard with a Vengeance (1995)
इस सीरीज की तीसरी फिल्म केन्द्रित है..पहली फिल्म में आये विलेन Hans Gruber के भाई Simon के बदले की भावना की जिसमे वो पहले न्यू यॉर्क में एक बम फोड़ता है..और फिर दूसरे बम फोड़ने की धमकी देकर पुलिस से सस्पेंडेड "जॉन मैक्लेन" को एक ऐसे इलाके में अपने सीने पर "I hate nigers" की तख्ती लिखकर खड़ा कर देता है,जहाँ काले रंग के समुदाय की बहुतायत में आबादी है! साफ़ इरादा है..कि जॉन मैक्लेन को वहां के लोग रंगभेद के नाम पर मार डालें! ऐसा हो भी जाता लेकिन एक काला दुकानदार Zeus Carver(Samuel L. Jackson) उसको बचाता है!
Simon इसके बाद जॉन मैक्लेन और Zeus Carver के साथ खेल खेलना शुरू कर देता है..जिसमे वो शहर में जगह-जगह बम रखता है..और इन दोनों को पहेलियाँ देकर बम फटने से रोकने के काम पर भगाता रहता है! Simon और उसकी टीम का असली मकसद है...इन सभी को पुलिस के साथ बम खोजने में लगाये रखकर  Federal Reserve Bank of New York से करोडो के सोने की सिल्लियों को चुरा लेना और एक subway के रास्ते भाग जाना!
जॉन मैक्लेन कैसे इनके मंसूने एक बार फिर से बर्बाद करता है..यह आगे की कहानी है!
इस बार क्यूंकि bruce के साथ फिल्म में Samuel भी आ जाता है..इसलिए कहानी में कॉमेडी भी काफी इस्तेमाल हुयी है और जो ह्यूमर की कमी पहली 2 फिल्मो में महसूस होती है..वो दूर हो जाती है!
---------------------------
Live Free or Die Hard (Die Hard 4.0) (2007)
FBI की इन्टरनेट यूनिट को पता चलता है कि कोई ऐसा ग्रुप है जो सभी टॉप के कंप्यूटर हैकर्स को मारता जा रहा है! FBI  NYPD के detective जॉन मैक्लेन को आदेश देती है कि वो Matthew "Matt" Farrell नाम के एक कंप्यूटर हैकर लड़के को उसके पास सुरक्षित पहुंचाए! ताकि उससे पता लगाया जा सके कि इन सभी खूनो के पीछे क्या वज़ह है!
जॉन मैक्लेन के Farrell के पास पहुँचने पर एक जानलेवा हमला होता है..जिससे बचने के बाद दोनों भागते हैं FBI के headquarters की तरफ!
इधर Thomas Gabriel और उसकी टीम जो इस फिल्म की विलेन है.."fire sale" नाम का एक इन्टरनेट सिक्यूरिटी अटैक कर देती है! जिससे इन्टरनेट से जुड़े हुए सभी मूलभूत संचार सेवाएं,बिजली,पानी,गैस,अर्थव्य्वस्था,बैंकिंग सेवाएं,ट्रांसपोर्टेशन  मतलब हर जरूरी सेवा उनके इशारों पर चलने लगती है! और एक तरह से पूरे देश को बंधक बना लेते है!
एक बार फिर से जॉन मैक्लेन और  Farrell मिलकर  Thomas Gabriel को पटकनी देते हैं!
यह फिल्म असल जॉन  मैक्लेन के लिए नहीं लगती...इसमें वो ज्यादातर समय अपने साथी Farrell के ऊपर निर्भर लगता है! हाँ एक्शन उसके हिस्से में ही आया है! फिर भी क्यूंकि सारा अपराध इन्टरनेट का है..ऐसे में अपनी बेटी के साथ उसके रिश्ते वाले एंगल पर ज्यादा फोकस करने का मौका कहानी ने दी दिया है!
 लेकिन ओवरआल यह भी एक ठीक ठाक मूवी बनी है!
-------------------------------
A Good Day to Die Hard  (2013)
यह पिछले साल ही आई थी! इसमें  जॉन मैक्लेन के बेटे Jack को दिखाया गया है..जो मास्को में CIA का अंडरकवर ऑफिसर है! और वहां  एक राजनैतिक कैदी और करोडपति  Yuri Komarov को उसके दुश्मन Viktor Chagarin से बचा रहा है..वो समझता है कि Yuri के पास कोई ऐसी फाइल है..जो उसको तबाह कर सकती है! CIA Yuri को इस बात पर मना लेती है कि वो Viktor के खिलाफ वो फाइल उसको सौंप दे..और Yuri को उसकी बेटी Irina के साथ मास्को से सुरक्षित बाहर ले जाया जायेगा! सबकुछ सही चल रहा है..लेकिन Irina दुश्मन से मिल जाती है और Yuri को गुंडे ले जाते हैं!
जॉन और जैक दोनों अब  Ukraine जाकर उस फाइल को हासिल करने की कोशिश करते हैं! जहाँ उन्हें पता चलता है कि इस सारे खेल के पीछे असली दिमाग Yuri का ही है..जो यूरेनियम की चोरी करके बेचना चाहता है!
जैसा की होना है जॉन और जैक उसके इरादे पूरे नहीं होने देते हैं!
इस सीरीज की सबसे फ़ालतू और बोरियत से भरी फिल्म यही है! इसको ना ही देखें तो बेहतर होगा!
अब इस फ्रैंचाइज़ी को बंद कर देना ही सही होगा..क्यूंकि Bruce Willis अब बूढा हो चुका है..और अब अकेले उसके बूते पर कहानी चल नहीं पा रही हैं...जैसे कि 4th फिल्म में कंप्यूटर हैकर और 5th में उसके बेटे का सहारा लेकर कहानी चलाने की कोशिश हुयी!