Pages

Showing posts with label 2013. Show all posts
Showing posts with label 2013. Show all posts

Wednesday, 31 December 2014

The Hangover Trilogy (2009-2013)

The Hangover Trilogy (2009-2013)
Rated-R (18+)
Genre- Comedy,Adventure,Thriller
Cast- Bradley Cooper,Ed Helms,Zach Galifianakis,Justin Bartha,Ken Jeong,Mike Tyson (cameo)
The Hangover (2009)
★★★★★★★★☆☆
इस तीन पार्ट की सीरीज की शुरुआत 2009 में The Hangover से होती है!
Doug Billings (Justin Bartha) की शादी होने वाली है! शादी से पहले बैचलर पार्टी करने के लिए वो अपने जिगरी दोस्तों Phil Wenneck (Bradley Cooper) जो एक स्कूल टीचर है, Stu Price (Ed Helms) एक डेंटिस्ट है...और अपनी मंगेतर के भाई और अपने साले Alan (Zach Galifianakis) जो है 40 साल का लेकिन दिमाग से बिलकुल बच्चा...को लेकर अपने होने वाले ससुर की विंटेज कार से Los Vegas के लिए रवाना होता है!
यह लोग होटल में चेक इन करते हैं....रात में होटल की छत पर दारु पीते हैं...और अगली सुबह जब उठते हैं..तो इन्हें पिछली रात क्या हुआ..यह याद नहीं होता! इनके कमरे में एक शेर बैठा है..सब तहस नहस है! और इनका दोस्त Doug Billings लापता है! इसके बाद अपने दोस्त को खोजने की इनकी भागमभाग कोशिशो में ऐसे-ऐसे किस्से होते हैं...जो ठहाके लगाने को मजबूर कर देते हैं!
अंत में Doug मिल जाता है...और किसी तरह से उसकी शादी पूरी होती है!
The Hangover II (2011)
★★★★★★☆☆☆☆
इस वाकये के 2 साल के बाद डेंटिस्ट Stu Price बैंकाक में शादी करने की तैयारी में हैं! इसलिए एक बार फिर चारो दोस्त एक साथ शादी के लिए रवाना होते हैं! वहां  Stu Price अपने साले Teddy को लेकर Phil और Alan के साथ रात में दारु पीते हैं...और एक बार फिर सुबह किसी अनजानी जगह पर उठते ही..किसी को कुछ याद नहीं रहता..कि पिछली रात क्या हुआ था! इस बार Teddy लापता हो जाता है! इस सबके बीच इनका एक chinese अपराधी दोस्त Chow भी कहानी में अहम् हिस्सा है..जिसकी तलाश पुलिस को है! दोबारा भागमभाग के अंत में Teddy मिल जाता है..और Stu Price की शादी संपन्न होती है!
The Hangover III (2013)
★★★★★☆☆☆☆☆
पहली दो फिल्में जहाँ कॉमेडी genre की थी...इसका यह तीसरा पार्ट क्राइम थ्रिलर बनाया गया है...जिसमे कॉमेडी लगभग गायब दिखती है! कहानी की शुरुआत उसी चीनी अपराधी से होती है..जो जेल ब्रेक करके फरार हो चुका है! इधर दिल के दौरे से Alan (Zach Galifianakis) के पिता की मौत  होती है...जिसके बाद सभी लोग Alan को रिहैबिलिटेशन सेंटर में  इलाज़ करवाने की सलाह देते हैं..ताकि वो नार्मल ज़िन्दगी जी सके! चारो दोस्त जब Arizona के rehab जा रहे होते हैं..तब एक गैंगस्टर "मार्शल" इनको पकड़ लेता है..और Chow का पता मालुम करने के लिए कहकर Doug को kidnap कर लेता है!
एक बार फिर से तीनो दोस्तों को Chow की खोज में निकलना पड़ता है..जिसमे Los Vegas की पुरानी यादें ताज़ा होती हैं!
अंतिम पार्ट इस कड़ी का सबसे कमजोर हिस्सा साबित होता है! लेकिन इसमें जहाँ मनोरंजन के पल कम हैं वहीँ किरदारों को मजबूती दी जाती है! Alan की ज़िन्दगी में सुधार आता है...उसकी शादी होती है...और चारो दोस्त सेटल हो जाते हैं!
यह तीन पार्ट दोस्तों के साथ देखने लायक हैं...कॉमेडी और मस्ती से भरपूर!

Wednesday, 19 November 2014

Jack the Giant Slayer(2013) Review

Jack the Giant Slayer(2013)
My Ratings : ★★★★★★☆☆☆☆
Star- Nicholas Hoult
Genre- Adventure,Fantasy
Link : http://filmwapi.in/video/list/281657?hollywood-hindi-dubbed-movie-Jack%20the%20Giant%20Slayer%20%282013%29%20Hindi%20[BRRip]
Plot- राजा-महाराजो के कालखंड की यह फिल्म English fairy tales "Jack the Giant Killer" का फ़िल्मी रूपांतरण है! जिसके अनुसार प्राचीन काल में राजा Erik ने धरती और स्वर्ग के बीच रहने वाले ऐसे महाकाय 50 फुट ऊंचे राक्षसों को एक ताज की वज़ह से हरा दिया था..जो ज़मीन पर कुछ special बीजो से उगे एक महावृक्ष से धरती पर आ गए थे!
Cloister साम्राज्य में यह कहानी फिल्म के हीरो Jack और फ़िल्म की हीरोइन राजकुमारी isabelle बचपन से सुनते आ रहे हैं! सही है या गलत उन्हें भी नहीं मालूम!
10 साल के बाद जवान हो चुका Jack एक दिन शहर में अपने घोडा बेचकर कुछ पैसे कमाने निकलता है! इधर एक पादरी उन्ही special बीजो को महल से चुराकर Jack को देकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के लिए कहता है! परिस्थितीवश कुछ ऐसा होता है कि उन बीजो से एक महावृक्ष बनता है जिसमे राजकुमारी isabelle ऊपर राक्षसों के साम्राज्य में पहुँच बंधक जाती है! उसकी खोज में फिर राजा Brahmwell अपने विश्वासपात्र मंत्री Roderick कुछ सिपाही और Jack को ऊपर भेजता है!
Roderick एक धूर्त है..वो अपने साथियों को धोखा देकर राक्षसों की सेना के साथ पृथ्वी पर हुकूमत करने का सपना पाले हुए है! लेकिन सेनापति Elmont उसके प्लान की धज्जियाँ उड़ा देता है..और राजकुमारी को Jack के साथ सकुशल नीचे ले आता है तथा महावृक्ष को काट दिया जाता है!
लेकिन बदकिस्मती से राक्षसों के हाथ Roderick की लाश से उन्ही special बीजो की पोटली लग जाती है...वो महावृक्ष के निर्माण करके नीचे धरती पर उतरकर उत्पात मचाते हैं! अंत में Jack अपनी  कुशलता और चालाकी से  राक्षसों को हराकर वापस भेजता है! राजा Brahmwell उसकी बहादुरी का ईनाम राजकुमारी का हाथ उसको सौंपकर देते हैं!
------------------------------
Jack के किरदार में Nicholas Hoult हैं...जिन्हें X-Men: First Class में सभी ने Hank McCoy के रोल में पसंद किया था! उनका काम अच्छा है!
कहानी तो वैसे औसत ही कही जायेगी...ज्यादा घुमावदार plot नहीं मिलेगा...जिसमे हीरो का हीरोइन को बचाने का एक छोटा सा मिशन है! पर अपने स्पेशल इफेक्ट्स के कारण यह फिल्म देखने योग्य लगती है! भीमकाय राक्षसों को देखकर रोमांच होता है! अगर आप प्राचीन वेशभूषा और कहानियों के प्रेमी हैं तो इसको मज़ा ले सकते हैं!

Tuesday, 18 November 2014

WARM BODIES (2013) Review

Warm Bodies (2013)(English) based on Isaac Marion's novel of the same name.
Genre- Zombie,Romance
Ratings : ★★★★★★★★☆☆
Link : http://mp4mobilemovies.net/showmovie.php?id=3035
Plot- Plague Apocalypse के गुजरने के कई सालो के बाद दुनिया  Zombies और Humans में बंट चुकी है! ऐसे बंटे हुए माहौल में एक airport को दिखाया जाता है..जहाँ पर Zombies रहते हैं! इनमे एक युवा zombie है "R" जो कुछ हद तक इंसानों के words बोल लेता है और अति हिंसक नहीं है!
एक दिन R अपने साथियों के साथ इंसानी आबादी में चला जाता है..जहां इनके शिकार कुछ युवा हो  जाते हैं..लेकिन R का दिल Julie नाम की एक लड़की पर तब आ आता है..जब वो Julie के बॉयफ्रेंड Perry का दिमाग खा लेता है! जिसकी वज़ह से Perry की सभी संवेदनाएं R के अन्दर आ जाती है! R julie को अपने साथ Airport ले आता है! कुछ दिन साथ रहते हुए इनके बीच दोस्ती का रिश्ता पनपता है! जो बाद में प्यार में बदल जाता है!
लेकिन R के यह बताने पर की उसी ने Perry को मारा था...Julie वापस इंसानों के बीच चली जाती है!
इधर Zombies के अन्दर परिवर्तन शुरू हो जाते हैं..जिसकी वज़ह से उनमे Emotion,Dreaming और वापस इंसानी लक्षण पैदा होने लगते हैं! मगर यह बदलाव उन Skeleton Zombies को मंजूर नहीं जो बिना हाड-मांस वाले corpse हैं! और अब तक इनके साथ ही रहते आये हैं!
R Zombies में हुए बदलावों को इंसानों को बताने का निश्चय करता है..ताकि उन्हें ठीक किया जा सके! और इसके लिए वो Julie के पास जाता है! शुरू में इंसानों को भरोसा नहीं होता..पर जब  Skeleton Zombies इंसानों पर हमला करते हैं..और R के साथी इंसानों की तरफ से मदद करते हैं तो चीज़ें सही होने लगती हैं!
Ending में दिखाया जाता है..कि Zombies अब इंसानों के साथ ही रहते हैं.. इंसान उनको वापस ठीक करने में हर तरह की मदद कर रहे हैं..जिसके सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं! R लगभग पूरी तरह से ठीक हो चुका है!
---------------
यह अपनी तरह की एक अलग कहानी है! Zombies को वापस ठीक किया जा सकता है..ऐसा कांसेप्ट अलग रहा था अब तक इस Genre में! कहानी मुख्यतः R के perspective से दिखाई जाती है..कि वो Zombies और इंसानों के बीच क्या links सोचता है वहीँ कहानी में Julie के साथ उसको रिलेशनशिप main Focus है! यहाँ Zombies भी Fast moving इस्तेमाल किये गए हैं!..जिससे terror ज्यादा बढ़ जाता है! इस Genre को explore करने में यह फिल्म काफी सहायक रहेगी! और Nicholas Hoult के R के किरदार में शानदार अभिनय  के लिए भी इसको जरूर देखिये!

Saturday, 15 November 2014

FRIGHT NIGHT (2011) & FRIGHT NIGHT 2 : NEW BLOOD (2013) Review

Fright Night (2011)
Genre- Vampire Horror
Ratings : ★★★★★★★☆☆☆
Plot- Charley नाम का एक कॉलेज स्टूडेंट लॉस  वेगास में अपनी माँ के साथ रहता है! इनके पड़ोस में एक आदमी Jerry रहने आता है!Charley का दोस्त Edward जिसको वैम्पायर सब्जेक्ट पर काफी रूचि है..वो Jerry के वैम्पायर होने की बात Charley को कहता है..जो वो नहीं मानता! अचानक  एक दिन  Edward गायब हो जाता है..जिसको Jerry ने मारा है!
Charley अब Jerry के ऊपर नज़र रखने लगता है..और उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसता है! उसको सीक्रेट रूम में एक लड़की मिलती है..जिसको Jerry अपनी खून की प्यास बुझाने के लिए बंधक बनाये हुए है! Charley लड़की को छुड़ा तो लेता है..पर सूरज के रौशनी में आते ही लड़की विस्फोट से उड़ जाती है!
Jerry को अब समझ आ जाता है कि खुद को Charley से छुपाने का कोई फायदा नहीं है..वो रात में Charley के घर को आग लगाकर उड़ा देता है!Charley अपनी माँ और प्रेमिका Amy के साथ भागता है..पर Jerry उनका पीछा करके  Charley की प्रेमिका Amy को भी काटकर वैम्पायर बना देता है!
Charley अब एक वैम्पायर शो के पागल होस्ट Peter Vincent से मदद लेना चाहता है जो  पहले मना कर देता है..बाद में काफी मुश्किल से राज़ी होता है! क्यूंकि फिल्म में यही मान्यता बताई गयी है कि एक निश्चित समय सीमा में अगर वैम्पायर मार डाला जाए तो उसके शिकार ठीक हो जाते हैं! दोनों के संयुक्त प्रयास से Jerry का अंत होता है..और उसके बनाये सभी शिकार वापस ठीक हो जाते हैं!
यह फिल्म जबरदस्त है....1985 में बनी फिल्म का यह रीमेक आज के समय में भी उतना ही डरावना लगता है! Jerry का रोल जब भी नज़र आता है... सिहरन पैदा कर देता है!
----------------
Fright Night 2 : New Blood (2013)
Ratings : ★★★★★☆☆☆☆☆
Genre- Vampire Horror
Plot- यह कहने को तो sequel है...पर कहानी और सिचुएशन्स बिलकुल अलग है...किरदारों के नाम जरूर पहली फिल्म जैसे  ही है..Charley..अपने दोस्त Edward और प्रेमिका Amy के साथ रोमानिया में वहां की प्राचीन आर्ट और संस्कृति के बारे में एक कॉलेज टूर पर आया है! इनकी जो लोकल प्रोफेसर है Gerri Dandridge..यह  प्राचीन समय से अब तक इंसानी खून पर जिंदा दिखने में जवान लेकिन असल में बुड्ढी वैम्पायर है! यह बात उसके घर में घुसने पर Charley को पता चलती है..जो उसको एक लाश ठिकाने लगते देख लेता है!
Charley यह बात Edward को बताता है..वो इसके लिए दोबारा से वैम्पायर टीवी शो के होस्ट Peter Vincent से मदद मांगते हैं..जो पैसो के लिए राज़ी भी हो जाता है! लेकिन जब एक ट्रेन में अचानक से इनका सामना Gerri Dandridge से हो जाता है..तब Peter Vincent भाग जाता है! Edward शिकार होकर वैम्पायर बन जाता है! और Amy को Gerri Dandridge अपने साथ ले जाकर बाद में वैम्पायर बना देती है!
अंत में Charley और Peter Vincent एक बार फिर से Gerri Dandridge के अड्डे पर जाकर उसका अंत करते हैं!
पहली फिल्म की तरह इसकी storyline लगभग same है..सिवाय इसके कि वैम्पायर औरत है! फिल्म थोड़ी छोटी होती तो ज्यादा मज़ा आता..क्यूंकि जगह जगह पर लम्बे डायलॉग्स फिल्म की रफ़्तार धीमी कर देते हैं!
दोनों फिल्में ठीक ठाक हैं...पहली को बार बार देखा जा सकता है.. दूसरी average है!

Tuesday, 11 November 2014

Die Hard Series/Franchise




Die Hard फिल्म फ्रैंचाइज़ी Bruce willis की सबसे कामयाब फिल्म कड़ी है! इसमें अब तक 5 फिल्में आ चुकी हैं!
यह एक ऐसे पुलिस ऑफिसर "जॉन मैक्लेन" के जीवन की कहानी है जिसमे वो हमेशा ऐसे समय पर किसी ना किसी आपराधिक वारदात को रोकने की मुहीम में तब फंस जाता है, जब वो ड्यूटी से अपनी छुट्टी पर होता है! साफ़ है कि अगर वो चाहे तो उस वारदात से पल्ला झाड ले..पर क्यूंकि वो बहुत ईमानदार पुलिस वाला है..इसलिए अपने नसीब और फूटी किस्मत को कोसते हुए भी..सभी वारदातों को रोकने में लग जाता है!
सबसे बड़ी ध्यान देनी वाली चीज़ है कि हमेशा उसका सामना किसी बड़े गैंग से ही होता है..जिसके पास अत्याधुनिक हथियारों और गैजेट्स की भारी मात्रा होती है! वहीँ  जॉन मैक्लेन हमेशा या तो खाली हाथ रहता है...सिर्फ अपनी पुलिस रिवाल्वर के भरोसे! फिर भी अपनी जांबाजी और जुझारूपन से हमेशा सभी पर भारी पड़ता है!
Die Hard (1988)
यह  फिल्म इस फ्रैंचाइज़ी की सबसे पहली आधारशिला है! "जॉन मैक्लेन" जो कि NYPD में Detective Lieutenant  है अपनी...पत्नी Holly के पास LA आता है! Holly जहाँ काम करती है वो है Nakatomi Plaza नाम की एक बहुत बड़ी बिल्डिंग! संयोग ने क्रिसमस की शाम ऑफिस में पार्टी चल रही है...जब एक हथियारों से सुसज्जित 12-13 लोगों का आतंकवादी दल सभी को बंधक बना लेता है!..जिसके सरगना का नाम है Hans Gruber!
इनका उद्देश्य है बिल्डिंग में मौजूद एक सेफ्टी वॉल्ट को तोडना जिसके अन्दर करोडो के bearer bonds रखे हैं!  क्यूंकि बिल्डिंग की सिक्यूरिटी के कुछ लोग भी इस प्लान में शामिल हैं..ऐसे में बाहर से पुलिस की मदद आती जरूर है..लेकिन कुछ ख़ास कर नहीं पाती!
संयोग से जॉन मैक्लेन इनके हाथो बंधक बनने से बच जाता है! अब अकेला वो यह बीड़ा उठाता है कि आतंकवादियों के मसूबे ध्वस्त करके अपनी बीवी और बाकी बंधको की जान बचाई जा सके! इसलिए यह मूवी एक One Man Show है! जो काफी बढ़िया लगता है!
यह शानदार फिल्म है...एक पूरी हथियारबंद गैंग को अकेले तबाह कर देना रोमांचित कर देता है!
---------------------
Die Hard 2 (1990)
पहली फिल्म के ठीक एक साल बाद एक और क्रिसमस की शाम आती है! "जॉन मैक्लेन" हवाई अड्डे  पर अपनी बीवी Holly को लेने आया हुआ है,जो कि कैलिफ़ोर्निया से आ रही है!
इधर  U.S. Army Special Forces में भूतपूर्व कर्नल Stuart और उसके साथी हवाई अड्डे के सभी Air Traffic Control systems को अपने अधिकार में ले चुके हैं! जिसकी वज़ह से अब बाहर से आने वाला हर हवाई जहाज़ इनके इशारों पर उड़ रहा है!  इनका उद्देश्य अपने एक बॉस डिक्टेटर और ड्रग किंग General Ramon Esperanza को छुड़ाना है! जिसको उसी हवाई अड्डे से ले जाया जा रहा है! क्यूंकि एअरपोर्ट पुलिस उसको बाहरी मानकर उसका साथ देने से मना कर देती है..क्यूंकि उसका चीफ ऑफिसर सनकी है!  आतंकवादियों की वज़ह से एक प्लेन क्रेश हो जाता है जिससे 200 से ऊपर यात्री मारे जाते हैं! जॉन मैक्लेन अब तय करता है कि वो इस सारे फसाद को अकेले रोकेगा और अपनी बीवी के साथ दूसरे यात्रियों को बचाएगा!
अपनी पहली कड़ी को टक्कर देती यह फिल्म भी बहुत बढ़िया लगती है!
--------------------------------
Die Hard with a Vengeance (1995)
इस सीरीज की तीसरी फिल्म केन्द्रित है..पहली फिल्म में आये विलेन Hans Gruber के भाई Simon के बदले की भावना की जिसमे वो पहले न्यू यॉर्क में एक बम फोड़ता है..और फिर दूसरे बम फोड़ने की धमकी देकर पुलिस से सस्पेंडेड "जॉन मैक्लेन" को एक ऐसे इलाके में अपने सीने पर "I hate nigers" की तख्ती लिखकर खड़ा कर देता है,जहाँ काले रंग के समुदाय की बहुतायत में आबादी है! साफ़ इरादा है..कि जॉन मैक्लेन को वहां के लोग रंगभेद के नाम पर मार डालें! ऐसा हो भी जाता लेकिन एक काला दुकानदार Zeus Carver(Samuel L. Jackson) उसको बचाता है!
Simon इसके बाद जॉन मैक्लेन और Zeus Carver के साथ खेल खेलना शुरू कर देता है..जिसमे वो शहर में जगह-जगह बम रखता है..और इन दोनों को पहेलियाँ देकर बम फटने से रोकने के काम पर भगाता रहता है! Simon और उसकी टीम का असली मकसद है...इन सभी को पुलिस के साथ बम खोजने में लगाये रखकर  Federal Reserve Bank of New York से करोडो के सोने की सिल्लियों को चुरा लेना और एक subway के रास्ते भाग जाना!
जॉन मैक्लेन कैसे इनके मंसूने एक बार फिर से बर्बाद करता है..यह आगे की कहानी है!
इस बार क्यूंकि bruce के साथ फिल्म में Samuel भी आ जाता है..इसलिए कहानी में कॉमेडी भी काफी इस्तेमाल हुयी है और जो ह्यूमर की कमी पहली 2 फिल्मो में महसूस होती है..वो दूर हो जाती है!
---------------------------
Live Free or Die Hard (Die Hard 4.0) (2007)
FBI की इन्टरनेट यूनिट को पता चलता है कि कोई ऐसा ग्रुप है जो सभी टॉप के कंप्यूटर हैकर्स को मारता जा रहा है! FBI  NYPD के detective जॉन मैक्लेन को आदेश देती है कि वो Matthew "Matt" Farrell नाम के एक कंप्यूटर हैकर लड़के को उसके पास सुरक्षित पहुंचाए! ताकि उससे पता लगाया जा सके कि इन सभी खूनो के पीछे क्या वज़ह है!
जॉन मैक्लेन के Farrell के पास पहुँचने पर एक जानलेवा हमला होता है..जिससे बचने के बाद दोनों भागते हैं FBI के headquarters की तरफ!
इधर Thomas Gabriel और उसकी टीम जो इस फिल्म की विलेन है.."fire sale" नाम का एक इन्टरनेट सिक्यूरिटी अटैक कर देती है! जिससे इन्टरनेट से जुड़े हुए सभी मूलभूत संचार सेवाएं,बिजली,पानी,गैस,अर्थव्य्वस्था,बैंकिंग सेवाएं,ट्रांसपोर्टेशन  मतलब हर जरूरी सेवा उनके इशारों पर चलने लगती है! और एक तरह से पूरे देश को बंधक बना लेते है!
एक बार फिर से जॉन मैक्लेन और  Farrell मिलकर  Thomas Gabriel को पटकनी देते हैं!
यह फिल्म असल जॉन  मैक्लेन के लिए नहीं लगती...इसमें वो ज्यादातर समय अपने साथी Farrell के ऊपर निर्भर लगता है! हाँ एक्शन उसके हिस्से में ही आया है! फिर भी क्यूंकि सारा अपराध इन्टरनेट का है..ऐसे में अपनी बेटी के साथ उसके रिश्ते वाले एंगल पर ज्यादा फोकस करने का मौका कहानी ने दी दिया है!
 लेकिन ओवरआल यह भी एक ठीक ठाक मूवी बनी है!
-------------------------------
A Good Day to Die Hard  (2013)
यह पिछले साल ही आई थी! इसमें  जॉन मैक्लेन के बेटे Jack को दिखाया गया है..जो मास्को में CIA का अंडरकवर ऑफिसर है! और वहां  एक राजनैतिक कैदी और करोडपति  Yuri Komarov को उसके दुश्मन Viktor Chagarin से बचा रहा है..वो समझता है कि Yuri के पास कोई ऐसी फाइल है..जो उसको तबाह कर सकती है! CIA Yuri को इस बात पर मना लेती है कि वो Viktor के खिलाफ वो फाइल उसको सौंप दे..और Yuri को उसकी बेटी Irina के साथ मास्को से सुरक्षित बाहर ले जाया जायेगा! सबकुछ सही चल रहा है..लेकिन Irina दुश्मन से मिल जाती है और Yuri को गुंडे ले जाते हैं!
जॉन और जैक दोनों अब  Ukraine जाकर उस फाइल को हासिल करने की कोशिश करते हैं! जहाँ उन्हें पता चलता है कि इस सारे खेल के पीछे असली दिमाग Yuri का ही है..जो यूरेनियम की चोरी करके बेचना चाहता है!
जैसा की होना है जॉन और जैक उसके इरादे पूरे नहीं होने देते हैं!
इस सीरीज की सबसे फ़ालतू और बोरियत से भरी फिल्म यही है! इसको ना ही देखें तो बेहतर होगा!
अब इस फ्रैंचाइज़ी को बंद कर देना ही सही होगा..क्यूंकि Bruce Willis अब बूढा हो चुका है..और अब अकेले उसके बूते पर कहानी चल नहीं पा रही हैं...जैसे कि 4th फिल्म में कंप्यूटर हैकर और 5th में उसके बेटे का सहारा लेकर कहानी चलाने की कोशिश हुयी!