Pages

Showing posts with label Viewpoint. Show all posts
Showing posts with label Viewpoint. Show all posts

Saturday, 15 November 2014

FRIGHT NIGHT (2011) & FRIGHT NIGHT 2 : NEW BLOOD (2013) Review

Fright Night (2011)
Genre- Vampire Horror
Ratings : ★★★★★★★☆☆☆
Plot- Charley नाम का एक कॉलेज स्टूडेंट लॉस  वेगास में अपनी माँ के साथ रहता है! इनके पड़ोस में एक आदमी Jerry रहने आता है!Charley का दोस्त Edward जिसको वैम्पायर सब्जेक्ट पर काफी रूचि है..वो Jerry के वैम्पायर होने की बात Charley को कहता है..जो वो नहीं मानता! अचानक  एक दिन  Edward गायब हो जाता है..जिसको Jerry ने मारा है!
Charley अब Jerry के ऊपर नज़र रखने लगता है..और उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसता है! उसको सीक्रेट रूम में एक लड़की मिलती है..जिसको Jerry अपनी खून की प्यास बुझाने के लिए बंधक बनाये हुए है! Charley लड़की को छुड़ा तो लेता है..पर सूरज के रौशनी में आते ही लड़की विस्फोट से उड़ जाती है!
Jerry को अब समझ आ जाता है कि खुद को Charley से छुपाने का कोई फायदा नहीं है..वो रात में Charley के घर को आग लगाकर उड़ा देता है!Charley अपनी माँ और प्रेमिका Amy के साथ भागता है..पर Jerry उनका पीछा करके  Charley की प्रेमिका Amy को भी काटकर वैम्पायर बना देता है!
Charley अब एक वैम्पायर शो के पागल होस्ट Peter Vincent से मदद लेना चाहता है जो  पहले मना कर देता है..बाद में काफी मुश्किल से राज़ी होता है! क्यूंकि फिल्म में यही मान्यता बताई गयी है कि एक निश्चित समय सीमा में अगर वैम्पायर मार डाला जाए तो उसके शिकार ठीक हो जाते हैं! दोनों के संयुक्त प्रयास से Jerry का अंत होता है..और उसके बनाये सभी शिकार वापस ठीक हो जाते हैं!
यह फिल्म जबरदस्त है....1985 में बनी फिल्म का यह रीमेक आज के समय में भी उतना ही डरावना लगता है! Jerry का रोल जब भी नज़र आता है... सिहरन पैदा कर देता है!
----------------
Fright Night 2 : New Blood (2013)
Ratings : ★★★★★☆☆☆☆☆
Genre- Vampire Horror
Plot- यह कहने को तो sequel है...पर कहानी और सिचुएशन्स बिलकुल अलग है...किरदारों के नाम जरूर पहली फिल्म जैसे  ही है..Charley..अपने दोस्त Edward और प्रेमिका Amy के साथ रोमानिया में वहां की प्राचीन आर्ट और संस्कृति के बारे में एक कॉलेज टूर पर आया है! इनकी जो लोकल प्रोफेसर है Gerri Dandridge..यह  प्राचीन समय से अब तक इंसानी खून पर जिंदा दिखने में जवान लेकिन असल में बुड्ढी वैम्पायर है! यह बात उसके घर में घुसने पर Charley को पता चलती है..जो उसको एक लाश ठिकाने लगते देख लेता है!
Charley यह बात Edward को बताता है..वो इसके लिए दोबारा से वैम्पायर टीवी शो के होस्ट Peter Vincent से मदद मांगते हैं..जो पैसो के लिए राज़ी भी हो जाता है! लेकिन जब एक ट्रेन में अचानक से इनका सामना Gerri Dandridge से हो जाता है..तब Peter Vincent भाग जाता है! Edward शिकार होकर वैम्पायर बन जाता है! और Amy को Gerri Dandridge अपने साथ ले जाकर बाद में वैम्पायर बना देती है!
अंत में Charley और Peter Vincent एक बार फिर से Gerri Dandridge के अड्डे पर जाकर उसका अंत करते हैं!
पहली फिल्म की तरह इसकी storyline लगभग same है..सिवाय इसके कि वैम्पायर औरत है! फिल्म थोड़ी छोटी होती तो ज्यादा मज़ा आता..क्यूंकि जगह जगह पर लम्बे डायलॉग्स फिल्म की रफ़्तार धीमी कर देते हैं!
दोनों फिल्में ठीक ठाक हैं...पहली को बार बार देखा जा सकता है.. दूसरी average है!

Thursday, 6 November 2014

Aftab Shivdasani : A View



आफताब शिवदासानी के बारे में जब लिखने का मन हुआ..तो दिमाग में समय काफी पीछे चला गया! 1999 में रामगोपाल वर्मा एक बड़ा नाम हुआ करता था! रामू की फिल्म Mast में एक लड़का बॉलीवुड में कदम रखता है! फिल्म कामयाब थी..और "हुई हुई मैं मस्त" गाने में अपने से ज्यादा उम्र की उर्मिला के साथ नाचता आफताब कूल लगा!
आफताब नज़रो में चढ़ा अपनी दूसरी फिल्म Kasoor से...जो भट्ट कैंप की थी! उस वक़्त लिसा रे के साथ आफताब के हॉट सींस को फिल्म में काफी प्रचारित किया जाता था! वैसे फिल्म अपने कथानक पर अच्छी थी! आफताब ने बहुत अच्छा  काम किया था! पूरी फिल्म में जिस मासूमियत के साथ उसने खूनी होने का अपना राज़ बचाए रखा! और अंत में जो नेगेटिव परफॉरमेंस दी! शानदार थी!
2002 में एक ऐसी फिल्म है जिसको याद रखा जा सकता है Kya Yehi Pyaar Hai जिसमे अमीषा पटेल के साथ आफताब की लव स्टोरी थी...बड़े भाई जैकी श्राफ.. जहाँ आफताब को करियर के लिए ध्यान देने की बात करते थे..उसमे आफताब ने सिर्फ प्यार में पड़े युवा का रोल निभाया था! फिल्म अच्छी थी! और positive सन्देश देती है!
इसके बाद आफताब काफी कम फिल्मो में नज़र आया! जिसमे से Love Ke Liye Kuchh Bhi Karega,Awara Paagal Deewana,Darna Mana Hai, Hungama और Masti ऐसी गिनी चुनी फिल्में हैं..जिनमे उसका काम बढ़िया लगता है! यह 2005 का समय था! और आफताब ज्यादातर multistarer करने लगा था!
आफताब के साथ एक और परेशानी रही..कि उसने रामगोपाल वर्मा के साथ थोड़ी ज्यादा निर्भरता दिखाई! जिसकी वज़ह से फैक्ट्री के बंद होने का असर उसके करियर पर भी पड़ा!  
2006 में आई Mr Ya Miss एक बड़ा हादसा साबित हुई...रितेश और आफ़ताब दोनों के लिए! अंतरा माली तो इस फिल्म के बाद बॉलीवुड से गायब ही हो गई!
आफताब के लिए यहाँ से वक़्त खराब चल पड़ा...फिल्में या तो मिल नहीं रही थी.या जो मिली..उसमे रोल किसी काम का नहीं था...जैसे Shaadi Se Pehle!
ऐसी नाटकबाजी वाली कई घटिया फिल्में करने के बाद आफताब की एक फिल्म हमें बहुत पसंद आई थी...2008 में De Taali
फिल्म कॉमेडी थी...और रितेश देशमुख के साथ आफताब की जोड़ी अच्छी लगती है! लेकिन अफ़सोस ...रिमी सेन और आयशा टाकिया के होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई! 2009 में Kambakkht Ishq करके आफताब ने बहुत बड़ी गलती करी..क्यूंकि अक्षय कुमार के साथ यह फिल्म आफताब के साथ अक्षय के लिए भी घातक रही! :v   
2012 में आई विक्रम भट्ट की 1920 - Evil Returns एक ख़ास दर्शक वर्ग के लिए थी! आफताब का यह सीरियस रोल average रहा! फिल्म की हीरोइन आफताब से ज्यादा काबिल निकली!   
2013 में आई     Grand Masti आफताब को घर बैठे मिल गई..फिल्म में उसकी परफॉरमेंस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है!..क्यूंकि यह फिल्म एक्टिंग के लिए थी ही नहीं!  फिल्म देखकर हमें आफताब से निराशा नहीं हुई!
आफताब शिवदासानी में काबिलियत काफी थी...लेकिन उसकी फिल्मो को चुनने की गलतियाँ उसपर भारी पड़ी!
उसने अच्छी फिल्मो से ज्यादा बुरी फिल्में करी है! जिनका कोई नाम भी याद नहीं करना  चाहेगा! ऐसा ज्यादातर हीरोज के साथ होता रहा है! आफताब अब तक बॉलीवुड में टिका है,यह किस्मत की ही बात है!
2012 में उसने Nin Dusanj नाम की लड़की से शादी करी है! ज़िन्दगी में आया यह बदलाव उसकी किस्मत चमका दे, इसके लिए दुआ करी जा सकती है!