Pages

Thursday, 25 July 2013

*) - प्रेम : असीमित भावो की सीमित अभिव्यक्ति (Freelance Talents Championship) 2013

Freelance Talents Championship एक मंच है नयी प्रतिभाओं को एक खुले वातावरण में अपनी छुपी प्रतिभा को निखारने का.
इसको 2013 में श्री मोहित शर्मा के द्वारा फेसबुक पर शुरू किया गया है..और अपने पहले प्रयास में ही बहुत सफलता अर्जित कर चुका है!

इस पोस्ट में हम इस कांटेस्ट में 2nd स्टेज पर दी गई एंट्री का विस्तृत विवरण दे रहे हैं...इसमें हमारा सामना श्री Ravi yadav ji से था!


Official Facebook Group link >
https://www.facebook.com/groups/609222759102507/
Official Blog
freelance-talents-championship.blogspot.in

Round 2 (Match # 6) - Youdhveer Singh vs. Ravi Yadav



*) - प्रेम : असीमित भावो की सीमित अभिव्यक्ति
(शैली- छदम व्यंग)
(Youdhveer Singh) 


भगवान् ने इस सृष्टि को सबकुछ दिया है..उसी में प्रेम भी आता है..भगवान् ने जब इंसान.जानवर..पेड़ पक्षी आदि बनाए तो उसके दिमाग में यह बात आई कि यह सब कैसे एक दूसरे से जुड़ेंगे..और ऐसे जुड़ेंगे जिसको फेविकोल का जोड़ कहा जाए..तब उसने प्रेम की भावना सभी के अन्दर डालकर काम खत्म कर लिया!
प्राचीन काल से ही खासकर भारत में प्यार को काफी महत्ता दी जाती थी...वसुदेव कुटुम्बकम कि परमपरा पर चल रहा देश प्रेम की सोच पर भी आधारित है..इसके उलट पश्चिम में एक सत्ता की परिकल्पना को खून से सींचा जाता है...प्यार के विषय को गहराई से जानने के लिए हमारे ऋषि मुनियों की विशेष इच्छा रही थी...इसके उपरान्त ही कामसूत्र जैसे महा ग्रंथो की रचनाएँ भी हुयी...जिसका महत्वपूर्ण प्रभाव समाज पर पड़ा! प्राचीन अभिलेखों से लेकर अजंता एलोरा और मध्य प्रदेश में मिलने वाले मंदिरों पर उकेरी हुयी..काम कला के खुले प्रदर्शन वाली आकृतियाँ स्पष्ट बताती हैं कि "प्रेम" और "काम" के बीच सहभागिता है.
सवाल यह भी है कि क्या प्रेम की सीमा सिर्फ प्रेमियों के मध्य ही होती है? इसका सीधा सा जवाब मिलता है कि प्रेम की कोई सीमा निर्धारित नहीं है..यह अनंत है..सीमा मुक्त है...क्या चाँद के साथ उसकी चांदनी की कोई सीमा है? या हवा बादल को अपने प्रेम का प्रमाण देती है? बिलकुल नहीं!  वो प्रेम ही था..जिसने राम के हाथो पूरी राक्षस सेना का विनाश करवा दिया और अपने माता पिता के विछोह में डूबे कृष्ण के हाथो अपने मामा कंस का! शिशु पैदा होने से पहले ही गर्भ में अपनी माँ के साथ जो सम्बन्ध जोड़ता है वह प्रेम का बंधन ही है! जैसे-जैसे वो बड़ा होने लगता है और प्रेम पूर्ण स्पर्श पहचानने लगता है तभी उसका सम्बन्ध प्रकृति और जीवो से जुड़ता है! यानी स्पर्श और प्रेम एक दूसरे से जुडी बातें हैं...काम कला के प्रदर्शन में भी स्पर्श का महत्व सबसे ऊपर है! 
प्रेम के अनगिनत रूप है...सच्चा प्रेम अर्थी पर लेटे व्यक्ति को भी वापस जिंदा करने की शक्ति रखता है..देवी सावित्री ने यमराज को जीतकर इस बात को सिद्ध किया भी है..प्रेम व्यक्ति अपनी जन्मभूमि से भी बहुत करता है..मिटटी उसको एक काबिलियत देती है जिसका क़र्ज़ होता है..जिसको चुकाने के लिए जीवन का बलिदान देने में भी पीछे नहीं हटा जाता! कुछ गद्दार भी होते हैं..मगर अपवाद स्वरूप क्यूंकि कुछ लोगों में भगवान प्रेम के हार्मोन्स डालना भूल जाता है!अगर देश के सीमा पर लड़ता जवान अपने देश से प्यार के खातिर मरने को तैयार होता है...तो अपने परिवार..बीवी..बच्चो के प्यार में वापस आने के लिए अपना ख्याल भी रखता है..और कोई बेवकूफी वाली हरकत नहीं करता..जिससे गैरवाजिब नुकसान हो. प्रेम अपने भगवान् से भी होता है..जिसने सबको बनाया..उसकी भक्ति में रंगे भक्तो की टोलियों को हम अमरनाथ या हज जैसी पवित्र धार्मिक यात्राओं  में देखते हैं...मीरा का अपने ठाकुर जी के लिए अनन्य प्रेम जगत प्रसिद्ध है...जिसने अपना  सर्वस्व जीवन ही अर्पण कर दिया! श्रवण कुमार को एक पल नहीं लगा यह निश्चय करने के लिए प्रतिज्ञा करने में..कि वह अपने अंधे और अशक्त माता-पिता को कंधे पर उठाकर चार धाम यात्रा पर निकलेगा! अपने पुत्र की ऐसी प्रेम-भक्ति किस माता पिता की अंधी आँखों को रोशनी से जगमगा ना देगी!
प्रेम शान्ति का प्रतीक भी माना जाता है..इसमें डूबा व्यक्ति अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण करना सीख जाता है..अब यहाँ जरूरी नहीं है की प्रेम सिर्फ कन्या से हो..प्रेम तो माता पिता..अपने काम अपने देश ..समाज ..खुद से भी हो जाता है! जहाँ प्रेम है वहां ईश्वर और सात्विकता दोनों आ जाती हैं..मगर क्या प्रेम की अधिकता का ही कोई प्रभाव है? जी हाँ बिलकुल है!
प्राचीन समय में गोस्वामी तुलसीदास जी की जब नयी नयी शादी हुयी थी..तो अपनी पत्नी से अत्यधिक प्रेम के कारण वे धार्मिक मार्ग और अपने कर्तव्यो से विमुख हो गए थे..यानी मोहब्बत अगर किसी को निकम्मा बना दे तो वो प्रेम नहीं रह जाता! माता जीजाबाई को भी शिवाजी से बचपन में बहुत प्रेम था..यही हाल पृथ्वीराज चौहान की माँ का था...मगर ममता का व्यक्ति के कर्तव्य के आड़े आना सही नहीं है..हास्य व्यंगो में कई बार कोलंबस का जिक्र छिड़ता है की अगर उसकी बीवी होती जिसको वो बताकर घर से निकलता ..तो कभी अमेरिका ना खोज पाता...प्रेम वहीँ तक ठीक है जहाँ वो बेड़ियाँ ना बने.!
युवा वर्ग के अन्दर प्रेम का अंकुर जबरदस्ती डालने का पूरा ठीकरा बॉलिवुड के ऊपर ही फोड़ा जाना चाहिए है...वैसे मोहब्बत तो हमेशा से होती रही हैं..मगर फिल्मो के आने के बाद प्रेम ने तरक्की की सभी सीमाएं तोड़ डाली और नए कीर्तिमान बना दिए! आपको किस उम्र में..कितनी बार.. किससे और कब प्रेम हो जाना चाहिए..यह फिल्में ही युवक-युवतियों को बताती हैं ! लव सेक्स और धोखा वाली नयी जनरेशन में कुछ भी आत्मा की आवाज़ पर नहीं होता...Everything is planned! फ़िल्मी प्यार से निकली तरक्की देखनी हो तो भोजपुरी देखने वाले यूपी बिहार अंचल के गाँव की नौटंकी प्रेम बाजी देखनी चाहिए...वैसे गाँव की बात छिड़ी है तो एक रोचक चीज़ है..जहाँ 24 घंटे घूँघट में ढकी मेहरारू से मियां एक चुम्बन मांगने से भी पहले सोचते जरूर हैं..मगर इसके उलट शहरों में जगह-जगह पर खुले सार्वजनिक पार्क चुम्बन के आदान-प्रदान के खास स्पॉट चिन्हित हैं..जहाँ आप वैलेंटाइन्स डे के दिन को छोड़कर साल भर प्रेम के झूले पर झूल सकते हैं...364 दिन के खुलेआम प्यार के एवज में 1 दिन की पार्क में मिलने वाली पुलिस और संस्कृति प्रेमियों  द्वारा हुई पिटाई भी युवक युवतियों का जीवन धन्य कर देती है! अपना देश incredible ऐसे ही नहीं कहा जाता!
आधुनिक काल में प्रेम की परिभाषा और उसके स्वरुप में भारी अंतर आये हैं..प्रेमियों के मध्य जहाँ आत्मिक प्रेम से अधिक शारीरिक प्रेम और सुख प्राप्त करने की भावना प्रबल हुई है...वहीँ एक दूसरे के लिए सम्मान भी घटा है! माता-पिता के लिए प्रेम का ढिंढोरा भी अब Mother 's Day और Father 's Day जैसे दिनों को मनाकर पीटा जाता है..जो पश्चिम की देन  है..जहाँ हर चीज़ के लिए एक दिन निश्चित कर दिया है..क्या हम इसी के पीछे भागेंगे..शर्म का विषय है..जहाँ हर दिन प्रेम और विश्वास का होता था..वो युवा के लिए त्यौहार की तरह बना दिया गया है..जिसको मानकर भूल जाओ..और अगले साल फिर से मना लो! रोकथाम ना करी गयी तो भारतीय परम्परा पर कुठाराघात करती यह चीज़ एक दिन हमारे आपसी प्रेम और श्रद्धा का श्राद्ध करवा देंगी !
प्रेमियों के बीच मोहब्बत भी बड़ी रोचक होती है.इसमें जुबान से ज्यादा आँखों के इशारे से बातें होती थी..मगर आज कल यह नहीं मिलता..अब प्रेमी के लिए प्रेमिका की तारीफ सिर्फ मोबाइल में मैसेज टाइप में ही निकलती है..या चुराए हुए ग़ालिब के शेरो द्वारा! दिल के जज्बात खुद नहीं बनते!
प्रेमी लगे होते हैं..प्रेमिका के जिस्म के हर हिस्से पर द्विअर्थी शेरों की बौछार करने में मशगूल और प्रेमिका के पास भी समय नहीं होता अपने प्रेमी कि नियत पर खुश या गुस्सा करने में! उसके पास भी कई जगह के अपॉइंटमेंट पहले से होते हैं.! दोनों की तन्द्रा तब टूटती है..जब किसी एक का बाप आकर प्रेमी को लात मारकर सपनो की दुनिया से बाहर लाता है...यहाँ भी अगर प्रेम सच्चा होता है.तभी आगे कुछ शादी तक बात पहुंचती है..वरना अकल्मन्द प्रेमी नयी चिड़िया को दाना डालने चले जाने में ही भलाई समझते हैं..मगर यदि  प्यार सच्चा है..तो बाज़ीगर प्रेमी.... दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे देखकर लड़की को भगा ले जाते हैं...हाँ हमें मालूम है..कि फिल्म में हीरो भागकर नहीं शादी करता..मगर हमें यह भी मालूम है..कि आजकल का कोई मजनू लड़की के बाप के हाथो 10 चांटे खाने का दम भी नहीं रखता...मगर कहेगा खुद को शाहरुख़ की औलाद ही! तो अगर बाद में घरवाले माने तो प्रेम समुन्दर में डूबे ऐसे प्रेमी युगल अपने घर वालो की इज्ज़त का पूरा जनाज़ा निकालकर वापस आ भी जाते हैं!
शादी के बाद मियां बीवी के प्यार पर भी नज़र डाली जाए..तो शुरू के 2-4 साल तक नयी बीवी होने की ख़ुशी में मियां चहके हुए नज़र आते हैं..मगर धीरे धीरे उनका जोश भी ठंडा पड़ता जाता है...महिलाओं के अन्दर खुद से प्यार करने वाली चीज़ पुरुषो से ज्यादा प्रबल होती है..पति का प्यार पत्नी की झूठी तारीफ में झलकता है.वहीँ पत्नी की कोशिश भी रोज पति के झूठ का घड़ा अपने ऊपर भरवाने की होती हैं.! दांत पीसते पति के पास इसके अलावा दूसरा रास्ता बचता भी नहीं..वरना उसकी जिंदगी का जेहन्नुम होने में 1 पल ना लगे!
वैसे प्रेम तो लोगों को शादी के बाद भी हो जाता है..पहले जहाँ ऐसे प्रेम को उतनी अच्छी तरह से नहीं देखा जाता था..मगर अब सोच में परिवर्तन आने लगा है..और यहाँ सिर्फ मर्द ही नहीं बल्कि औरतें भी इसको स्वीकार करने लगी हैं! हमारा इस मामले में यही मानना है कि प्रेम जब तक 2 दिलों के आपस में तार जुड़े रखे तब तक रिश्ता बनाये रखना चाहिए...जहाँ प्रेम नहीं होगा..वहां रिश्ता एक बोझ ही साबित होता है!
शादी का बंधन प्रेम से बंधा होता है...और अगर कभी इस बंधन में प्रेम की कमी हो जाती है..तो कोशिश यही करनी चाहिए कि वो कमी दूर करी जाए..लेकिन अगर हर कोशिश विफल साबित हो..तो नए रास्ते खोजने में ही अकलमंदी है..यह जीवन भगवान् का दिया हुआ है...इसको ख़ुशी से जीना चाहिए...अपने अलावा दूसरो के लिए भी सोचकर..उनसे प्यार करके!
कई बार शादीशुदा जोड़ों में किसी एक के स्वर्गवास के बाद दुसरे साथी के जीवन में प्रेम और खुशियाँ समाप्त मान ली जाती हैं...समाज उसको अकेला रहने पर विवश करना चाहता है..ख़ासकर महिलाओ को...कि उनके जीवन में नया प्यार का अंकुर नहीं फूट सकता..और अगर ऐसा हो तो वो पाप है!..ऐसी दिवालिया सोच जो अकेलेपन को प्रेम से ज्यादा श्रेष्ठ मानती है..उसका पुरजोर विरोध होना चाहिए...सरकार का नारा है कि पढने की कोई उम्र नहीं होती...तो फिर प्यार में यह नया नारा क्यूँ ना बने..कि "प्यार और विवाह की भी कोई उम्र नहीं होती"...अगर आपको कोई पसंद है तो आपकी ख़ुशी में खलल डालने की इजाजत किसी को नहीं है! इसके लिए युवाओं को ही आगे आना होगा और सच्चे प्रेम को मंजिल देनी होगी!
इतने सारे प्रेम से जुड़े रिश्तो पर सीमित बातें कहने के बाद एक और प्रेम से भरा रिश्ता है जिसमे प्यार है तो लड़ाई भी..दुसरे के लिए फ़िक्र है तो वात्सल्य भी! वो रिश्ता है भाई और बहन का! भाई का अपनी बहन का लिए प्यार बहुत आत्मिक और सुरक्षापूर्ण होता है..उसमे गुस्सा अगर होता है तो बहन की भलाई के लिए! वो उसके लिए अपनी खुशियों का त्याग भी कर सकता है !वहीँ बहन भी अपने भाई में पिता सामान छाया देखती हैं. और भैया से यह आशा रखती हैं की वो अपने हर अच्छे बुरे समय में बहन को शामिल करना नहीं भूलेगा..इतना प्रेम पूर्ण रिश्ता बहुत नसीब वालो को मिलता है!
इस संसार में हर तरह के लोग हैं..ऐसे ही कुछ लोगों में एकाकी रहने वाले भी होते हैं...यानी ना कोई प्यार..ना रिश्ता..ना ख़ुशी ना गम ...अब सवाल उठता है कि ऐसे लोगों की सोच सही है या नहीं..क्यूंकि मुख्यतः ऐसे लोगों की अपनी एक अलग दुनिया है..जहाँ उनका प्यार भी कुछ अलग तरह का होता है..मसलन कोई वैज्ञानिक सालों तक अपने किसी काम में डूबा मिलता है!जब तक उसे सफलता ना मिल जाए..यानी यह काम ही उसका असली प्यार है! तो हमको अपना उत्तर मिल जाता है कि प्रेम करने के लिए कोई जीती जागती चीज़ का होना जरूरी नहीं है...एक मूर्तिकार अपनी बनाई हुई मूर्त से भी प्यार कर  सकता है और वो प्यार किसी “इंसानी जज्बात” से किसी भी तरह से कम नहीं आँका जा सकता!
प्रेम की जरूरत हर व्यक्ति को होती है..जो लोग भगवान् द्वारा इस संसार में हर ख़ुशी से नवाजे गए हैं..उन्हें भी और जिनका जीवन सामान्य नहीं है..उनमे कोई कमी है उन्हें तो और भी ज्यादा जरूरत है प्रेमपूर्ण स्पर्श पाने की..क्यूंकि भावनाओं पर उनका भी अधिकार है! हमारा इशारा अनाथ एवं स्पेशल चिल्ड्रेन्स की तरफ है..जिन्हें छोटी से उम्र में ही बहुत सीख यह दुनिया दे चुकी होती है! समाज का दायित्व बनता है कि इन बच्चो की तरफ भी वो अपना प्रेम लुटाये..समय समय पर इनके बीच वक़्त बिताकर इनसे घुल मिलकर इन्हें समाज की मुख्यधारा में होने का एहसास कराया जाना बहुत जरूरी है...आपके प्रेम से भरे दो बोल उनके लिए बहुत बड़ी नेमत होते हैं...कभी कोशिश करके देखिएगा...आप एक आत्मसंतुष्टि अनुभव करेंगे!
Rating - 50/100

Judge's Comment - A good and thoughtful article. I like your "vyangya" style. The satire you have used throughout the article, felt pinching and nice at the same time. You have got a good sense of observation. Keep it up.
 *) - प्यार
(Ravi Yadav)
जब कॉलेज में था तो एक कविता सग्रह लिखा था जो आज भी दिल के बहुत करीब है उसकी कुछ पक्तिया पोस्ट कर रहा हूँ इस आशा के साथ की आप मैं से जो भी प्यार करते हैं वो इसे लाइक करेंगे

जिन्दगी मे कांटे ही सही मेरे लिए,
पर तेरा फूल बनके महकना,
मुझे याद रहेगा
कभी भी मत सोचना मै भुला दूंगा तुमको
तुम ही नहीं
प्यारा चेहरा तुम्हारा
मुझे याद रहेगा
प्यार तो कभी नहीं देखा मैंने अपने लिए
तुम्हारी आँखों में
पर प्यार से तुम्हारा वो नज़र झुकाना
मुझे याद रहेगा
बिकते हैं बाज़ार में गिर्टिंग कार्ड और गिफ्ट बहुत
पर अपनी हर ख़ुशी
तुम्हे उपहार में देना
मुझे याद रहेगा
माना बहुत से सुन्दर चेहरे हैं
इस दुनिया में
पर तुम्हे अपना पहला और आखिरी प्यार मानना
मुझे याद रहेगा
तुम सदा खुश और मुस्कुराती रहो
यह कहकर
तुमसे बिछड़ना
मुझे याद रहेगा
 Rating - 41/100

Judge's Comment - Good rhyming. I was able to see the feelings behind the words. Although you could have selected much better, classical words to suit the genre. Especially, injecting a few English words felt a little awkward towards the end. Rest, the feel was nice.
Result - Mr. Youdhveer Singh wins the match and enters Round 3. Mr. Ravi Yadav is eliminated from Freelance Talents Tournament.
Judge - Mr. Pankaj Vijayvargiya (Author, Musician & Entrepreneur)

*) - भारतीय समाज की मूलभूत संरचना व तत्व (Freelance Talents Championship) 2013

Freelance Talents Championship एक मंच है नयी प्रतिभाओं को एक खुले वातावरण में अपनी छुपी प्रतिभा को निखारने का.
इसको 2013 में श्री मोहित शर्मा के द्वारा फेसबुक पर शुरू किया गया है..और अपने पहले प्रयास में ही बहुत सफलता अर्जित कर चुका है!

इस पोस्ट में हम इस कांटेस्ट में अपनी पहली स्टेज पर दी गई एंट्री का विस्तृत विवरण दे रहे हैं...इसमें हमारा सामना श्री कुमार सत्यम जी से था!


Official Facebook Group link >
https://www.facebook.com/groups/609222759102507/
Official Blog
freelance-talents-championship.blogspot.in

Round 1 (Match # 29) - Youdhveer Singh vs. Kumar Satyam



*) - भारतीय समाज की मूलभूत संरचना व तत्व  
(#29 – Youdhveer Singh)
भारतीय समाज की सबसे बडी विशेषता उसकी अनेकता में एकता की  भावना है.  यहाँ विभिन्न प्रकार वर्गों के लोग निवास करते है.  इनमे विभिन्न प्रकार की परंपराएँ प्रचलित है.  वैदिक धर्म यहाँ के अधिकांश भाग  का धर्म है.  जो विदेशी आये वे इस समाज में मिलते चले गए.  कुछ हद तक उन्होंने अपनी मौलिकता भी बनाये रखी. 


>आर्थिक दृष्टिकोण

सोने के चिड़िया कहा जाने वाले भारत देश में आज समाज का पेट भरने के लिए अनाज भी विदेशो से आयात करना पड़ता है..इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं मिलेगा..यह बताने के लिए कि देश की कृषि आधारित आर्थिक व्यवस्था किस तरफ जा रही है! दरअसल 20% India तो दिनों दिन चमकता जा रहा है..लेकिन जो 80% गरीब भारत  है..वह देश के हुक्मरानों द्वारा दिनोदिन बर्बादी के गर्त में जबरदस्ती धकेला जा रहा है! भारत के ऊपर इतना विदेशी क़र्ज़ है जिसको चुकाने के लिए कई दशक लग जायेंगे.

परेशानी यह है कि मौजूदा जिम्मेदारो के पास दूरदृष्टि नाम की चीज़ खत्म हो गयी है..जो भी भारत में उल्लेखनीय प्रगति है..वो व्यक्ति या समूह के अपने पौरुष के बल पर होती है..उसमे सरकारी रूप से उदासीनता बनी रहती है! जिस दिन यह बदलेगा.शायद सोने की वो विलुप्त चिड़िया फिर से चहकेगी!
 
>जातीय व्यवस्था

5000 वर्ष पुराने इस देश को अगर किसी चीज़ का सबसे ज्यादा लगाव आज तक बना हुआ है तो वो है जातिगत व्यवस्था! इसके अंतर्गत हर धर्म के अन्दर कई जातियां एवं उपजातियां विद्यमान हैं!


पहले इसके पीछे सामजिक ढाँचे को एक सांचे में तराशने की कोशिश की भावना थी..मगर यह सामाजिक विद्वेष और असमानता की खाई को सदा के लिए खुले एक दरवाज़े का काम कर गयी..जिससे एक तबका सुख सुविधाओं के आकाश पर जा पहुंचा और दूसरा शोषण और अस्पर्श्यता जैसे अभिशापो को लेकर सदियाँ गुजारने पर मजबूर है!


बहरहाल जैसे-जैसे शिक्षा का फैलना और समाज को कई महापुरुषों का दिखाया रास्ता प्रसारित होता जा रहा है..उसी अनुपात में यह व्यवस्था भी चरमरा रही है..और एक दिन ऐसा जरूर आएगा..जब इंसानों के बीच सिर्फ प्रेम का सम्बन्ध रहेगा...किसी द्वेष की भावना खत्म हो जायेगी!


>क्षेत्रीयता

इससे अभिप्राय है..इस विशाल देश में जितनी विविधिता पाई जाती है..वो किसी भी 2 क्षेत्र विशेष के बीच अंतर पैदा करती है! मसलन कश्मीर में रहने वाला व्यक्ति किसी दक्षिण भारतीय से भिन्न होता है.


>राजनीतिक प्रभाव

समाज के ऊपर राजनीतिक प्रभाव बहुत अधिक है..जैसे की हम बता चुके हैं...समाज बहुत सारे अलग समुदाय..क्षेत्रों में बंटा हुआ है...जिनपर सरकारी रूप से भी अलग अलग महत्व दिया जाता है! सबसे पहले देश में सबसे बड़ा राजनितिक पर्व “चुनाव” जातिगत आधार पर लड़ा जाता है...यहाँ कर्म से अधिक व्यक्ति विशेष के सामाजिक प्रभाव पर वोट डाले जाते हैं! अगर चुना हुआ व्यक्ति इस तरह मिलता है जनता को.. उसका काम करने का ढंग भी सिर्फ “अपनों” तक ही सीमित रहता है...जिस वज़ह से देश के सामने समस्याएं आज तक बनी हुयी हैं.!


>वैवाहिक परंपरा

भारत में विवाह को संस्था का दर्ज़ा दिया गया है...यह समाज को चलाये रखने की पहली इकाई है..जो घर से शुरू होती है! पाश्चात्य संस्कृति के उलट यह शरीर से नहीं बल्कि आत्मिक बंधन से बंधी मानी गई है ! भारत में मुख्यतः विवाह परिवार की रजामंदी से होते हैं मगर बदलते वक़्त में प्रेम विवाह भी प्रचलित हुए हैं...जिनको लेकर समाज की प्रतिक्रिया मिली जुली रही है!


>रहन-सहन और खान पान
 

भारतीय समाज विविधिता प्रधान है.. हमारे यहां यह लोक मान्यता बन गयी कि  “कोस कोस पर बदले पानी चार कोस पर वाणी”
जितनी बोलियाँ यहाँ हैं,जितने तरह का खाना यहाँ मिलेगा..कहीं नहीं!..पहनावा और जीवन जीने का तरीका तक विभिन्न्त्ता लिए हुए होता है! समाज में जब इतनी अलग अलग चीज़ें व्याप्त हो जाती है..तो वो समाज हर दृष्टि से आगे ही आगे बढ़ता है...क्यूंकि सभी एक दूसरे से कुछ ना कुछ नया सीखते हैं..जो उन्हें जीवन के किसी भी मोड़ पर काम आता है..चाहे भाषा हो या कोई जरूरी गुण !
 
>परिवार संस्था
 

भारत में संयुक्त परिवार की परंपरा रही है...जिसमे सभी एक साथ मिल जुलकर रहते हैं..इसका फायदा होता है..कि अच्छे और बुरे हर तरह के वक़्त में सब मिलकर एक दूसरे के साथ ख़ुशी और गम बांटते हैं.

मगर जीवनशैली में आये बदलावों की वज़ह से अब एकल परिवारों का चलन बढ़ गया है...और इससे समाज में कई विसंगतियां व्याप्त हो गयी हैं..आर्थिक रूप से लोगों पर बोझ बढ़ने के अलावा संस्कारों में भी गिरावट देखी गई है..जहाँ नौकरीपेशा वर्ग के माता-पिता के पास अपने बच्चो के लिए समय की कमी होने से नौकरों के द्वारा उनका लालन पालन आम बात हो गई है...ऐसे में दादा के साथ से मिलने वाली ख़ुशी और नानी की कहानियो का ज्ञान प्राप्त करने से बच्चे वंचित हैं! अगर इसमें रोक नहीं लगाई गई तो समाज की मूलभूत संरचना पर नकारात्मक असर पड़ता जाएगा!


>प्रकृति के साथ समाज

जिस समाज में हम लोग रहते हैं..उसके स्वस्थ रहने में प्रकृति का योगदान कम नहीं आँका जा सकता! यह देश गंगा-यमुना जैसी नदियों के द्वारा ही फला-फूला है..आज भी लोगों की दिनचर्या में घाटों पर सुबह स्नान और सूर्य दर्शन करना एक परंपरा का अनमोल हिस्सा है!


लेकिन समाज के इस दृष्टिकोण में बदलाव आया जब..ओद्योगिकीकरण के कारण नदियों को दूषित किया जाने लगा..जंगलो को अंधाधुन्द काटा गया...वन सम्पदा के साथ साथ जीव सम्पदा पर भी संकट आ गया है!

आज जरूरत है अपनी इस बची हुई अनमोल हरियाली को बचाने और उसको बढाने की...इसमें व्यक्ति के अपने कर्मो से अधिक समाज में इसके लिए जागृति लाना एक बड़ा संबल बन सकती है!


>समाज पर विदेशी प्रभाव

कभी गाँधी जी ने विदेशी कपड़ो की होली जलाई थी...लेकिन आज विदेशी चीजों से बाज़ार पटा हुआ है..चीन निर्मित सामान हो या अमेरिका से राजनीतिक रूप से करी गयी परमाणु डील...विदेशी मोह का सटीक उदाहरण देते हैं!

हिंदी भाषा हाशिये पर और अंग्रेजी हर युवा की जुबान पर विराजमान होती जा रही है..इस तरह समाज में एक अजीब से बेचैनी बनी हुई है खुद को बाकियों से अलग दिखने की..जिसमे वो अपनी परम्पराओं की तिलांजलि देने से भी नहीं चूक रहा.

विदेशी चीज़ें या बातें हर लिहाज़ से खराब नहीं हैं...लेकिन एक हद तक देशी चीजों को पहले महत्व दिया जाना चाहिए...और विदेशी चीज़ें स्थापन्न की तरह इस्तेमाल होनी चाहिए इससे देश की प्रगति को बढ़ावा मिलता है!


>समाज पर सिनेमा का प्रभाव

भारतीय फिल्में आरंभ से ही एक सीमा तक भारतीय समाज का आईना रही हैं जो समाज की गतिविधियों को रेखांकित करती आई हैं। चाहे वह स्वतन्त्रता संग्राम हो या विभाजन की त्रासदी या युध्द हों या फिर चम्बल के डाकुओं का आतंक या अब माफियायुग। दरअसल हमेशा यह कहना कठिन होता है कि समाज और समय फिल्मों में प्रतिबिम्बित होता है या फिल्मों से समाज प्रभावित होता है। दोनों ही बातें अपनी-अपनी सीमाओं में सही हैं। कहानियां कितनी भी काल्पनिक हों कहीं तो वो इसी समाज से जुडी होती हैं। यही फिल्मों में भी अभिव्यक्त होता है। लेकिन हां बहुत बार ऐसा भी हुआ है कि फिल्मों का असर हमारे युवाओं और बच्चों पर हुआ है सकारात्मक और नकारात्मक भी। किन्तु ऐसा ही असर साहित्य से भी होता है। क्रान्तिकारी साहित्य ने स्वतन्त्रता संग्राम में अनेक युवाओं को प्रेरित किया था। मार्क्स के साहित्य ने भी कई कॉमरेड, नक्सलाईट खडे क़र दिये। अत: हर माध्यम के अपने प्रभाव होते हैं समाज पर। फिल्मों के भी हुए।


नकारात्मक प्रभाव इस प्रकार सामने आए कि फिल्म एक दूजे के लिए का क्लाईमेक्स दृश्य देख कई प्रेमी युगलों ने आत्महत्या कर ली थी। यहां तक कि इस फिल्मी रोमान्स ने युवक युवतियों के मन में प्रेम और विवाह के प्रति कई असमंजस डाल दिये हैं कि वे वास्तविक वैवाहिक जीवन में सामन्जस्य नहीं कर पाते। कुछ अश्लील किस्म के गीतों ने ईव-टीजींग आम कर दी है सैक्सी-सैक्सी मुझे लोग बोलें,  मेरी पैन्ट भी सैक्सी, आती क्या खण्डाला आदि। इस सैक्सी शब्द को फिल्मों ने इतना आम कर दिया कि पड़ोस की एक महिला से उसके छोटे से बच्चे ने पूछ लिया कि मम्मी ये सैक्सी क्या होता है? तो माँ ने जवाब दिया कि आकर्षक और सुन्दर लगना, और कह भी क्या सकती थी? यह बात बच्चे के मन में बैठ गई और किसी समारोह के दौरान उसने अपनी सजी संवरी माँ को सैक्सी कह दिया। आधुनिकता का यह नग्न स्वरूप भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। एक फिल्म आई थी “मोहब्बतें”! इस फिल्म ने यह साबित कर दिया कि भारत के कॉलेज स्कूल माईक्रो मिनी स्कर्ट पहन कर बस रोमान्स की सारी हदें पार करते हैं। जैसे जैसे अपराध की पृष्ठ भूमि पर फिल्में बनती रहीं, अपराध जगत में बदलाव आया। असंतुष्ट,बेरोजगार और अकर्मण्य युवकों को यह पैसा बनाने का शॉर्टकट लगने लगा, और सब स्वयं को यंग एंग्रीमेन की तर्ज पर सही मानने लगे। आए दिन सुनने में आता है कि अमुक डकैती  या घटना एकदम फिल्मी अन्दाज में हुई। हम  यहां यह नहीं कहना चाहते कि समाज में अपराध के बढते आंकडों के प्रति फिल्में ही जिम्मेवार हैं, लेकिन हां फिल्मों ने अपराधियों के चरित्रों को जस्टीफाई कर युवकों को एकबारगी असमंजस में जरूर डाला होगा। वैसे कुल मिला कर देखा जाए तो भारतीय समाज और सिनेमा दोनों ने काफी तकनीकी तरक्की कर ली है। अब जैसे जैसे फिल्म व्यवसाय बढ रहा है फिल्मों के प्रति दर्शकों की सम्वेदनशीलता घट रही है। आज हमारे युवाओं के पास विश्वभर की फिल्में देखने और जानकारी के अनेक माध्यम हैं।


>भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति

भारत जैसे बहुविधि समाज में स्त्रियों का अपना विशेष स्थान रहा है. शास्त्रों में लिखा हुआ है कि पत्नी पुरुष का आधा भाग है.  वह एक श्रेष्ट मित्र भी है.  यह भी कहा जाता है कि जहाँ नारी कि पूजा होती है वहीँ देवता वास  करते है.  प्राचीन युग में नारी हर प्रकार से सम्मानित थी.  पर आज उसकी स्थिति बिलकुल भिन्न है.आये दिन होने वाले महिलाओं पर अपराधी हमले समाज के लिए शर्म का विषय बन जाते हैं. कुछ समय पहले हुआ निर्भया काण्ड हो..या गुवाहाटी में हुई एक घटना..यह विश्व पटल पर भारत में समाज के गिरते स्तर को ही रेखांकित करता है!

महिलाओं को समाज में एक ऐसा खुला और सुरक्षित माहौल दिए जाने की जरूरत है जहाँ वो स्वछंद अपना जीवन जी सकें!


>इंटरनेट युग का समाज पर प्रभाव

आज एक दम से दुनिया पर इन्टरनेट ने कब्ज़ा सा जमा लिया है...समाज पर भी इसका बहुत उल्लेखनीय प्रभाव पड़ा है! जहाँ दो भिन्न देशो के व्यक्ति कम समय में एक दूसरे से मीलों दूर बैठे होकर भी जानकारी बाँट रहे हैं..वहीँ अब सूचना और प्रोद्योगिकी भी इतनी तेज़ और सटीक हो चुकी है कि पल पल की खबर आपको मिल जाती है!

पिछले साल हुए भारत में 2 बड़े आंदोलनों की सफलता में इन्टरनेट का मुख्य योगदान रहा..जिसने लाखो लोगों को प्रभावित किया...लोगों में राजनीतिक जागृति आई है!


>अपराधीकरण

जिस भारतीय समाज के बारे में हम इतना उल्लेख कर चुके हैं...उसका एक नकारात्मक चेहरा अपराध का भी है! ऐसा कहा जाता है की जिस समाज में व्यक्ति की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह हो..वो समाज तरक्की से दूर ही रहा है! बड़े बड़े अपराध रोकना जरूर सरकारी संस्थाओं के अंतर्गत आता है...लेकिन घरो में होनी वाली हिंसा,दहेज उत्पीडन,दफ्तरों आदि जगह महिलाओं का यौन शोषण,बच्चो में बढती जा रही नशीले पदार्थो और हिंसात्मक अपराधी प्रवृतियां एक स्वस्थ समाज के मुहं पर करार तमाचा साबित होती हैं!

इन बुराइयों से  बचाव के लिए शिक्षा और संस्कार पूर्ण जीवनशैली का पालन ही मूल मंत्र हो सकता है!



>अमीर-गरीब के बीच फैली खाई

समाज का एक बड़ा तबका आज भी गरीबी रेखा से नीचे है..जिसके पास रोटी-कपडा-मकान का घोर अभाव है..वहीँ एक छोटा सा तबका ऐसा भी है..जिसके पास इतना कुछ है..जो वो इस्तेमाल तक नहीं कर पाता ! इस सामाजिक विषमता के पीछे सबसे बड़ा कारण अशिक्षा का है..दूसरा बढती जनसँख्या...तीसरा सरकारी उदासीनता! इनके अलावा कई छोटे-बड़े कारक गिनाये जा सकते हैं!



राष्ट्रीय एकता और अखंडता में समाज का सहयोग होना बहुत जरूरी है! भारतीय समाज बना है कई समुदायों के परस्पर प्रेम और सहयोग से...जहाँ हर किसी ने इस देश के लिए अपना जीवन लगा दिया है..और जीवन गंवाया भी है! इस कारण से हमारा समाज ही वो छोटी इकाई है जो एक राष्ट्र का निर्माण करती है...समाज अगर एकजुट होकर मजबूत बनेगा..तो देश भी मजबूत रहेगा और देश  मजबूत रहेगा तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता!  
Judge’s Rating – 45/100
Judge’s Comment –The first with all the length formatting was this is like one of those articles from renowned international magazine only difference was this is a Hindi article. After reading I’m thoroughly disappointed, textlogged by dozen issues and author did justice with nothing. Ordinary and at times directionless article. 
*) - Aarakshan (Samaj ka dusra chehra)
 (# 36 - Kumar Satyam)
Bachpan se suntan aata tha karm ka fal meetha hota hai.Lekin dekhta sirf yahi aaya hun ki Aarakshan ka fal meetha hota hai. Humara bhartiya samaj joh khud main anekta main ekta ki baatein karta hai aarakshan ke dwara ekta ko hanekta main  badal detahai.
Harjagah aarakshan ka zehar kaal jayisarp ki tarah faila hai.Nursery se lekar Naukri tak kahin bhi kaabiliyat pe kuch nahi milta bas aarakshan chahiye.
Main jab 12th pass kiya tha toh socha IITJEE deke IIT se btech kar lunga lekin mujhe kya pata tha general category ka hone mere liye abhisaap ho jaega. Mera mitra jinhe mujhe se kahin jyada kam aaya tha IITJEE main unka admission IIT kharagpur main ho gaya kintu mera nahi ho paya.Karan tha unka SC/ST hona.
Engineering pass kiya toh maine Govt jobs ke liye apply hi nnahi kiya kyunki mujhe pata tha main aarakshit nhi hun toh kya fayda samay barbaad karne se.Ab toh jaise aarakshan ka dayra badhane ke horr se lag gayi hai.
Har caste le log bas aarakshan chahate hai, Arre Ammamiya mehant se kuch hasssil karo kabtak muft ki rotiya chahaiye. Politicians koh itna hi na arakshan pyara hai toh apne parliament main hin lagayae bas reservation. Maasumon kizindgi se khilwaar band Karen. Agar aarkshan dena hin hain to ha arthik awastha pea arakshan dijiye dharma ya jaat paat pe nahi.
Warna kalko Bharat Karma pradhan desh nahi balki sirf Dharm pradhan desh kehlayega.
JAI HIND JAI BHARAT
Rating – 20/100
Judge’s Comment – I second you on that; Reservation is not benefiting the society the way policy makers thought it would. A short rant by a person who experienced it. My sympathies are with you my friend.
Judge - Kshitij Dhyani (Author, Artist and Musician)

Result - #29 Youdhveer Singh wins the match and moves to round of 32. Kumar Satyam is now assigned to Freelance Talents Parallel League.

 

Review-"Bonsai कथाएँ"



Review-"Bonsai कथाएँ"
"Bonsai कथाएँ" एक टैलेंटेड उभरते हुए भारतीय लेखक श्री मोहित शर्मा जी की रचना है...इसमें कई सारी छोटी छोटी कहानियां संग्रहित रूप में एक किताब की शक्ल में हैं!

Bonsai Kathayen (collection of 17 tales on life) by Mohit Sharma (Trendy Baba) now available on Instamojo, Pothi, Smashwords, Create Space, Dorrance Publication for just Rupees 29. Paperback version coming soon! 


आप लोग यह किताब निम्न लिंक पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं >>>
https://www.instamojo.com/Mohit_Sharma/bonsai/

Review
"Bonsai कथाए" संग्रह पर एक नज़र
लेखक “मोहित शर्मा” जी की लिखी यह कथाएँ जब हमने पहली बार में एक दृष्टि ऊपर से नीचे डाली तो 38 पन्ने नज़र आये...और हमारे अन्दर कौतुहल और जिज्ञासा आ गयी कि...यह कौन सी रचनाएँ हो सकती हैं...क्यूंकि किताब का शीर्षक थोडा botanical नाम का है...तो दिमाग पहले एक इमेज बना लेता है...की शायद फलां कुछ होगा अन्दर...खैर यह कहानियां पढने से पहले का द्वन्द होता है पाठक के मन के अन्दर...आइये नज़र डालते हैं...की "Bonsai कथाए" आखिर क्या है!
इसके अन्दर 17 रचनायों को एक किताब में पिरोया गया है....यह किसी ख़ास पक्ष के साथ जुडी हुई ना होकर....अलग स्वाद की छोटी छोटी झलक हैं...

1-मासूम ममता-(5/5)
यह एक छोटी सी मर्मस्पर्शी कथा है! एक मोहल्ले में रहने वाले कुछ सम्भ्रांत लोगो की नज़र में एक जीव को देखने की...क्या इंसान के सभी रिश्ते इंसानों के लिए ही अहमियत रखते हैं?...या दिल में प्यार और अपनापन होना एक समान प्रजाति के लिए ही है ?...संदेशप्रद यह लघु कथा शुरू में ही बहुत अच्छा असर छोड़ जाती है पाठक के मन में और वो भारी मन से आगे बढ़ता है.

2. Bhojpuri Entertainment Syndrome (4/5)
यह कथा उन भाइयो के ऊपर रौशनी डालती है जो अपनी जड़ो को छोड़कर कुछ अच्छे पैसे कमाने के लिए बाहर निकलते हैं...रिक्शे खींचते,पत्थर तोड़ते या मजदूरी करते हैं...मुख्यतः अकेले ज़िन्दगी खींचते इनकी जो अपनी सपनो की निराली दुनिया होती है..वो क्या है? इसपर लेखक ने एक सरसरी नज़र डाली है..जो कठिन भी है..पर इसे वही जी सकता है जो जीवन का मोल जानता है...और छोटी छोटी खुशियाँ जिसके लिए कुछ मायने रखती हैं!

3-अहमियत (5/5)
यह कविता है एक छोटे से मुस्लिम बच्चे के बारे में जो रोजो और पवित्र महीने में अपने धर्म को करीब से जान और मान रहा है...अपने पिता के गुमशुदा होने के बाद इसका निश्चल प्रेम अपने पिता के लिए कविता का मुख्य अलंकार है...एक सुंदर कविता!

4-मदद (3/5 )
यह छोटी सी कविता कम शब्दों में बहुत कुछ कह जाती है...यह आज के समाज में एक व्यक्ति के दूसरे अनजान व्यक्ति के बुरे हालत को देखकर भी उससे दूर होते जाने पर नज़र डालती है...जिसका परिणाम है की समाज लगातार मर रहा है.

5-युद्धवीर (4/5)
शेक्सपियर वैसे तो कह कर स्वर्ग सिधार गए कि “नाम में क्या रखा है”....लेकिन उन्हें आज की गूगल की दुनिया का तब पता नहीं था....अगर होता तो शायद ऐसा ना कहते....वैसे तो दुनिया में अलग नाम होना बहुत बड़ी बात है...और यह शीर्षक का नाम भी अपवाद नहीं है...लेखक इसमें एक आम बालक के बारे में बता रहे हैं....जो मानता है कि काम जितने में बन जाए उतना काफी.... बाकी दिमाग और दूसरे जबरदस्ती के लोड लेना बेकार है...हाँ नहीं तो!..यह बालक अलग है...अगर देखा जाए तो अलग अलग दृष्टिकोणों में कई तरह के विचार इसके बारे में आयेंगे...जिनको सही या गलत बताना भी टेढ़ी खीर है....आप पाठक ही निर्णय करें तो बेहतर!

6- ध से धानी (3/5)
यह एक छोटी सी हास्य रस की कथा है....एक ट्रेन में एक सज्जन और एक भिखारन के मध्य बहस और संग्राम की...घबराइये मत रोजमर्रा की बात है....हाँ तो लेखक ने इसमें हास्य का पुट देते हुए दोनों के अंतर्मन को सामने लाने की कोशिश करी है...और कुछ अच्छे और खराब सत्यो को सामने लाये हैं....मज़ा लीजिए

7. क्लेवर्ता (cleverta) मतलब चालाकी (4/5)
यह एक आम बालक की अपनी जुबानी अपनी कहानी है...यह बालक अपने बचपन की छोटी छोटी हरकतों में अपने द्वारा दिखाई दिमागी कलाकारी का वर्णन कर रहा है...
यह सभी पाठको को पसंद आएगी..क्यूंकि यह सभी के बचपन के किस्से रहे हैं...और क्यूंकि यह बिना ज्यादा तामझाम वाले होते हैं इसलिए लेखक की शैली भी सहज है.

8. पान की पीक को खून मत समझो!! Madam!!(4/5)
यह बाज़ार में सड़क किनारे छोटी सी हस्तशिल्प खिलौने बेच रहे बालक की रोजमर्रा की जिंदगी के एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण हिस्से को रेखांकित करती है...यह हिस्सा इसलिए महत्व रखता है क्यूंकि यह उसकी ज़िन्दगी को मजबूत और बालक को निर्भीक बनाता है..बालक छोटी सी उम्र में ही समाज में रहने वालो के व्यवहार का मर्म समझ चुका है...और वो आसानी से किसी की चालाकी में नहीं आता और ना किसी की बात को दिल से लगाकर बैठ जाने में विश्वास करता है....अगर देखा जाए तो यह उसके कामयाब भविष्य की ओर संकेत है!

9-दहेज़ deal(4/5)
यह कटाक्ष करती है...उन लडको और माता पिता पर जो जरा सी सफलता को पचा नहीं पाने की बीमारी से ग्रसित होकर शादी के बाज़ार में अपनी बोली लगाने में जरा भी नहीं हिचकते...ऐसे ही लडकी के पिता से इनकी क्या फरमाइशे हैं..यह आप पढ़िए
लड़की के पिता अगर इसी तरह पहले से थोड़े दिमाग से फैसले लें तो कई लड़कियां शादी के बाद बर्बाद होने से शायद बच जाएँ!

10 -स्वयंसेवी श्रीमती IAS(5/5)
इस देश में वैसे तो किसी को देश से ज्यादा अपनी फिक्र में मरे जाने से फुर्सत होती नहीं....और उसपर अगर घरवाली भी सिर पर चढ़कर तांडव करना शुरू कर दे...तो आदमी का भगवान् ही मालिक है...ऐसे ही एक IAS और उनकी पत्नी की छोटी की कहानी है ये
अपनी मैडम की एक फरमाइश को पूरा करने में तत्पर एक अफसर पति..उनकी सेवा में लगा हुआ एक पूरा सरकारी महकमा....अपनी बारी के इंतज़ार में चप्पल घिसते आम आदमी के अनुतरित सवाल और भारत देश का सच बताते सरकारी क्लर्क की बेशर्म जुबान...सिर झुका देती है..लेकिन असली ज़िन्दगी का सच यही है....आप भी गौर करें!
लेख के अंत में लेखक द्वारा दी गयी जानकारी भी ज्ञानवर्धक है!

11- तोडू न्यूज़ (3/5)
यह एक राजनीतिक पार्टी के एक एक समारोह में अचानक उसके एक कद्दावर नेता एक निजी कार्य के लिए अनुपस्थित हो जाने का मीडिया में अलग अलग नज़रो और दृष्टियों से देखे जाने का हास्य व्यंग है..
सही मायनों में मीडिया आजकल इसी राह पर चल पड़ी है...उसे हर सेकंड बिना जानकारी की सत्यता को जाने बस ब्रेकिंग न्यूज़ का इंतज़ार रहता है...खबर चाहे खुद ही क्यूँ ना बनाई जाने लगे...उसको सरोकार सिर्फ TRP से रह गया है

12 –युग परिवर्तन (3/5)
यह लेखक ने एक कटाक्ष और भविष्य की एक काल्पनिक तस्वीर दिखाई है लेखको के लिए...कि अपने विचार क्यूँ कई बार लोगों तक पहुंचाए नहीं जा पाते और भविष्य में क्या क्या हो सकता है...इन चीजों को सुलझाने के लिए.

13.Procrastination vs. Bhole Shankar (3/5)
यह एक बालक की एग्जाम देने से एक दिन पहले की दिनचर्या का वर्णन है...किस तरह जरूरी काम टालते जाते हुए अंतिम वक्त तक के लिए बालक के पास बहुत समय होने का एक उत्तर मौजूद रहता है...लेकिन समय गुजर जाता है और बालक के पास आखिरी पल में सिवाय भगवान् के नाम के और कोई रास्ता नहीं बचता....जो थोडा हास्य लगकर भी कुटिल सत्य है!

14. करण उस्ताद (4/5)
लेखक ने इसमें एक किशोरवय लड़के की आप बीती सुनाई है...जो बड़े शेहरो में एक गरीबी से ढकी लेकिन अपनी खुद की बनाई ज़िन्दगी जीते हैं!
इस लड़के की ज़िन्दगी दूसरो के लिए मनोरंजन या दुत्कार देने का एक और आसान साधन हो सकती है...बहरहाल हर किसी के पीछे एक सच होता है...जिस पर ध्यान देना जरूरी है...पर आजकी भागती ज़िन्दगी अपने लिए ही समय नहीं दे पाती...एक गरीब लड़के पर कौन देगा....लड़के का interview आप भी पढ़िए

15-आप और खाप(3/5)
दो लड़कियों के आपसी बातचीत के माध्यम से लेखक ने खापो के ऊपर एक छोटा सा नजरिया रखा है... कि प्राचीन समय से किस तरह इन् खापो की सरंचना ,काम करने के तरीको में विभिन्नताएं मिलती हैं...और एक तरफ से सभी को कटघरे में खड़ा नहीं किया जा सकता!

16-भूखा अन्नदाता (4/5)
यह कविता एक किसान की व्यथा को रेखांकित करती है... कि किस तरह सरकारी कलाबाजियो से भी निराश होकर किसान हताश होकर जीवन ख़त्म कर लेते हैं

17. मुझे घर जाने से लगता डर! (4/5)
यह कविता बढती बेरोजगारी और लगातार मिलती असफलता से दुखी एक युवक के अंतर्मन के भावो को व्यक्त करती है.
इस तरह यह किताब समाप्त होती है.

एक नज़र में देखा जाए यह बहुत अलग अलग तरह की कथाएँ हैं...कहीं हास्य है..तो कहीं दर्द है...कहीं जीवन पर कटाक्ष हैं..तो कहीं जीवन का मूल्य बताया गया है...मुख्यतः लेखक का फोकस समाज के निचले तबके की बात आप सभी तक पहुँचाने का है...जिसपर समाज का ऊंचा तबका अपनी एक अलग राय रखता है जो सच से दूर ही प्रतीत होती है!
किताब का बैलेंस बहुत ठीक है...इसको पढ़ते हुए मनोरंजन के साथ कई सन्देश भी प्राप्त होते हैं!..कई लेखो के साथ उनसे जुडी तस्वीरो को लगाने का निर्णय सराहनीय है...इससे लेख की सुन्दरता भी बढ़ी है.
लेखक को किताब की सफलता के लिए शुभकामनायें!!!

Saturday, 20 July 2013

BREAKOUT



कथावस्तु-4/5
कला क्षेत्र-4/5


स्तब्द्धता!
“सिटी विदाऊट ए हीरो सीरीज़” के इस दूसरे भाग को पढने के बाद पाठको को पता चलेगा कि मानवीय मस्तिष्क को किस तरह से एक साथ दुख,खुशी,पागलपन,उत्साह,कुटिल हंसी यानी हर तरह के भावों से एक साथ गुजारा जा सकता है!

हम यह नहीं कहना चाहते कि यह सीरीज आज तक आई ध्रुव की सैकड़ो कहानियों से बेहतर साबित हो रही है..वैसे अभी कहानी आधी ही पूरी हुयी है...इसलिए यह कहना जल्दबाजी ही होगी...लेकिन यह जरूर है...कि किसी ने भी ध्रुव की ऐसी कहानी पहले नहीं पढ़ी है!...मुख्यतः हम सभी भारतीय... एक ऐसे हीरो कि कल्पना में डूबे रहते हैं...जो बुराई पर एकतरफा जीत दर्ज करके खुद को बाकी लोगों से अलग साबित कर देता है! मगर तब क्या हो..जब यह "अलग इंसान" खुद बाकी साधारण लोगों की कतार में खड़ा नज़र आने लगे? यहाँ यही हो रहा है...एक जद्दोजेहद चल रही है...खुद को खुद ही साबित करने की!

“कोड नेम कॉमेट” पढने के बाद हर सुधी पाठक बेतकल्लुफ होकर निश्चिन्त हो सकता था ...ऐसा माहौल बनाया लेखक ने ,पर वो सब एक दूर की सोच पर आधारित चीज़ें थी...हमें कहना चाहिए एक खूबसूरत साज़िश का हिस्सा थी! यह सीरीज़ पाठको की परीक्षा लेती हुई प्रतीत होती जा रही है! राज कॉमिक्स के इतने सालो के इतिहास में कोई कहानी इतना ज्यादा सोचने पर मजबूर नहीं करती..जितना अब तक के करीब 150 पन्नो में हो चुका है!

“कोड नेम कॉमेट” पढ चुके पाठको के लिए यह कहानी वहां से शुरू होती है, जब अक्षिता नामक कैडेट के घायल होने के बाद ध्रुव अस्पताल से निकला है! कहानी यहाँ से गोता मारती है, एक बार फिर भूतकाल में हुए एक छोटे से किस्से में जो फिर आगे के 74 पन्नो में नज़र नहीं आएगा! यहाँ एक बार फिर कहानी एम्स्टरडैम में नज़र आती है..जहाँ रिचा-कॉमेट का आमना-सामना प्रकरण ख़त्म होता है!
यह हिस्से इस भाग में मुख्य नहीं हैं...मुख्य बात है-नारका जेल का ब्रेक होना...जिसपर कहानी का टाइटल दिया गया है! जेल में सेंध लगने का पूरा प्रकरण,पूरी दुनिया के टीवी कवरेज के साथ विस्तारपूर्वक लेखक ने दिखाया है...वो मुख्य आकर्षण है! 1000 से ऊपर खूंखार कैदियों के साए में एक लावारिस हालत में लग रहे शहर की कहानी झुरझुरी दौड़ाने के लिए काफी है! पेज-22 पर एक पोस्टर दिखता है-“दिलवाला दुल्हनिया वापस दे जाएगा”! हमें इसको देखकर हँसते हुए अंदाज़ा हो गया कि ध्रुव के बिना राजनगर की हालत क्या है! यहाँ कुछ भी सीधा नहीं चल रहा है..सबकुछ उल्टा-पुल्टा है!

इसके बाद है हिंसा..हिंसा..हिंसा! आम भाषा में एक्शन, वो भी नॉन स्टॉप..उज्जड सडको पर घूमते कैदियों को रोकने के लिए नताशा..फिर चंडिका फिर..CF के 3 टॉप कैडेट्स...थोड़ी थोड़ी देर पर आकर हाथ साफ करना चालु कर देते हैं..जो अंत तक कहानी के अल्प विराम लेने तक चलता रहता है!

यह वो हाई टेक मेट्रो सिटी राजनगर कहीं से भी नज़र नहीं आती, जहाँ सुपर कॉप इंस्पेक्टर स्टील रहा करता था/है...ध्रुव के मरने के बाद जिस शहर की हर गली सुरक्षा के मामले में 4 गुना चाक-चौबंद होनी चाहिए थी..वहां प्रशासनिक अमला पूरी तरह विफल हो गया! वैसे हमें जेल के टूटने के बाद बाहर कहानी के अंत तक कहीं भी पुलिस और दूसरी सरकारी/गैर सरकारी सुरक्षा एजेंसियों के नाम की कोई चिड़िया कहीं दिखी ही नहीं! कहानी के शुरू में पेज-4 पर एक पुलिस हेलीकाप्टर साधारण परिस्थिति में तो उड़ता दिख रहा था...मगर काम के समय नहीं! प्रशासन की भूमिका संदिग्ध नज़र आती है..शायद राजनगर में भी कांग्रेस की सरकार बन गई है!...ध्रुव से ज्यादा तो यहाँ एक अच्छी सरकार की जरूरत पहले है!

हाँ तो हम शुरू में बात कर रहे थे स्तब्द्धता की,जो इस कहानी से बन रही है..या लेखक द्वारा पाठको के मनोरंजन के लिए बनाई जा रही है,यह कहना ज्यादा सटीक है! “कोड नेम कॉमेट” जहाँ कुछ और दिखा रही थी..वहीँ ब्रेकआउट कुछ और ही दिखाती है! पढने वाले सिर्फ अपने बाल नोंच सकते हैं कि क्या सही है और क्या गलत! बालों से याद आया कॉमेट के बाल बहुत छोटे हैं..मगर एक आदमी कहानी में ऐसा भी है जिसके बाल-दाढ़ी सब 1 फीट के घनघोर घने-घने हैं और ध्रुव का जनाज़ा उठ चुका है! अभी तक सारी दुनिया को 2 ध्रुव दिख रहे थे..यहाँ अभी तक हमें 3 नज़र आने लगे हैं...आगे शायद 4 या 5 दिखने लगें....हमें पता है यह लाइन्स ऐसी लगती है कि हमने चढ़ा रखी है..मगर इसके ज़िम्मेदार सिर्फ लेखक है.....तो प्यारे पाठकगण चद्दर तानिये ,सो जाइए ,यह बहुत गहरा किस्सा है,आखिरी भाग के आखिरी पन्ने से पहले किसी को कुछ पता चलने वाला हो, ऐसा लगता नहीं है!

रोल्स की बात करी जाए तो ध्रुव के बारे में ना पूछिए...जब पता ही नहीं चल रहा की लेखक की कलम से निकली स्याही कहाँ तक गई है! कॉमेट-मिशा के साथ बाकी हमारी फेवरेट रिचा/ब्लैककैट के हिस्से में बहुत छोटी भूमिका आई है...दिल डूबा-डूबा सा हो गया! “नताशा प्रेमी” खुशियाँ मानते हुए अनार और फुलझड़ियाँ छुड़ा सकते हैं..कि उनकी कमांडर ने पूरी कॉमिक्स में भारी-भरकम उपस्थिति दर्ज कराई है! सुंदर चंडिका ढिशुम-ढिशुम और राजनगर के बदले हुए हुलिए का हाल-चाल पता करती रही! CF से पीटर-करीम-रेनू दिखे हैं.... “कोड नेम कॉमेट” के मास्टर M ने अपनी छुपी काली सूरत यहाँ भी जारी रखी है...इन सभी जाने अनजाने चेहरों के अलावा सिर्फ एक नए रोल एंट्री की हुई है! उम्म नहीं 2..नहीं शायद 1..पता नहीं...बहुत उलझी कहानी है..आप पढ़कर जान लीजिये!

इस भाग में कहानी को दुगुना कसा गया है...कोई सूत्र पढने वालो को ना मिले..इसकी पूरी कोशिश लेखक ने करी है...सस्पेंस के सारे सिरे अभी भी बना रखे गए हैं...इसलिए पढने वाले के हाथ खाली ही रह जाते हैं! पर थोड़ी मेहनत करके पाठको को दिल की ठंडक मिले इसके लिए कुछ ना कुछ जरूर हाथ लगेगा...हमें भरोसा है!

हेमंत कुमार जी की पेंसिल और विनोद कुमार/ईश्वर आर्ट्स की इंकिंग से सजा काम इस भाग में है! हेमंत जी के काम के बारे में ज्यादा कुछ नया उल्लेख करने लायक अब बचा नहीं है! वो राज कॉमिक्स के अग्रणी आर्टिस्ट्स में से एक हैं! सुपर कमांडो ध्रुव की कई कॉमिक्स पहले भी बना चुके हैं...और निसंदेह ब्रेकआउट में भी उनका काम उम्दा रहा है! कहने वाले कहेंगे जरूर, कि ध्रुव का चेहरा,उसके बाल,उसकी खाल,उसका शरीर,उसकी मुस्कान, उसका गुस्सा, मतलब जहाँ नज़र पड़ी, वही खराब बता देते हैं...वज़ह पूछने पर वही घिसी पिटी बात कि “अनुपम जी का ध्रुव चाहिए”!
इस लाइन के आगे लोगों की नज़र में किसी दूसरे आर्टिस्ट द्वारा करी गई जी तोड़ मेहनत का कोई मूल्य नहीं होता है...एक बार ठन्डे दिमाग से सोचकर देखिये..खैर यह चीज़ लोग धीरे-धीरे ही समझेंगे जरूर एक दिन!

"ब्रेकआउट" में जेल ब्रेक के सीन बहुत शानदार हैं! रिचा/ब्लैक कैट दोनों ही सुंदर बनी हैं! महिला ऊप्स "सॉरी" सुंदरियाँ(एक गुंडे को महिला शब्द का उपयोग बहुत भारी पड़ा था) प्रधान आर्टवर्क वो भी एक्शन के जबरदस्त तडके के साथ देखकर दिल खुश हो जाता है! चंडिका के एक्शन सीन अच्छे हैं...प्रीव्यू में सभी ने रोबो-ध्रुव वाले सीन देखे थे..जो बहुत जबरदस्त बने थे ...उनके आगे भी एक्शन के बहुत अच्छे सीन हैं! कवर पर रोबो के विशालकाय शरीर को देखकर पाठक भ्रमित ना हो..वो कहानी का हिस्सा हैं..एक्शन के अलावा ज्यादातर आर्टवर्क आपसी बातचीत का है...जिसमे फोकस चेहरों पर दिया गया है! इन्कर्स ने यहाँ साफ़ सुथरा काम किया है...कोई गैर जरूरी अँधेरा या मार्क्स नहीं हैं!

रंग सज्जा में शादाब सिद्दीकी जी के अलावा नए colorist अभिषेक सिंह का पहला कॉमिक्स है! इफेक्ट्स ठीक ठाक हैं...इस दिशा में कोई विशेष उल्लेखनीय पेज हमें नहीं मिला...व्यक्तिगत रूप से हमें हार्ड कलरिंग पसंद आती है...जैसी इस सेट की एक दूसरी कॉमिक्स “रात का भक्षक” में हुयी है...इसमें हमें कलर इफेक्ट्स हल्के महसूस हुए! खैर, अभिषेक जी को राज कॉमिक्स से जुड़ने की बधाई!

शब्दांकन भी मंदार गंगेले जी का है!

इस भाग को लेकर आखिरी चीज़ कि...लेखक ने अब तक के 2 भागों में बहुत ज्यादा मेहनत करी है! जब यह दिखता है,तो बहुत ख़ुशी भी होती है,साथ-साथ उम्मीदें और दोगुनी बढ़ जाती हैं! कहानी इस वक़्त अपने चरम के पहले पायदान पर आकर खुली हुई है! अगले 2 भाग “शायद” ध्रुव की सबसे बेहतरीन कहानी पाठकों को दे सकते हैं! सकारात्मक रहते हुए अगले भाग का इंतज़ार है!

RAAT KA BHAKSHAK






कथावस्तु-4.5/5
कला क्षेत्र –4.5/5


डोगा अपने शुरूआती समय में रात के रक्षक के नाम से ज्यादा जाना जाता था! बाद में "मुंबई का बाप" उसके नाम से ऐसा जुड़ा, कि पाठक रात में किसी अँधेरे कोने से निकलने वाली आकृति की जगह धूम-धडाम करने वाले हीरो के आदी बन गए!

कवर पर डोगा के साथ डंडा पकडे हुए एक अधनंगा इंसान नज़र आ रहा है...इसी इंसान के ऊपर लिखी गयी है..यह कहानी....रात का भक्षक!

कहानी के लेखक है तरुण कुमार वाही और अनुराग कुमार सिंह !

वर्तमान में एक प्रेमी-युगल पर हुए जानलेवा हमले के 2 पन्नो के बाद ही कहानी चली जाती है...2 साल पहले शुरू हुए घटनाचक्र में..जहाँ से सब शुरू हुआ था! कहानी के केंद्र पर लायन ओकल्ट है..यानी हल्दी चाचा (कराटे किंग)!

यहाँ पर एक बात रेखांकित करने योग्य है कि यह कहानी डोगा की नहीं है...कहानी है सूरज की!
डोगा वहीँ आता है जहाँ कहानी को हिंसात्मक मोड़ चाहिए! बाकी पूरी कहानी में लेखको ने तथ्यों और घटनाओं पर ज्यादा बल दिया है! हम इस चीज़ का स्वागत करते हैं! यही वो चीज़ है जो इस कहानी को 15 साल पहले वाला रूप दे रही थी! क्यूंकि कहानी का हर पात्र अपनी जगह महत्व रखता है! यहाँ डोगा के होने का विशेष आभामंडल नहीं बनाया गया..ना उसके नाम पर कहानी खींची गई ,जैसा पिछली कुछ कहानियां कर रही थी!

परन्तु डोगा पर कहानी के निर्भर ना होने का मतलब यह नहीं है की कहानी में अपराधी और अपराध का अभाव है..इसमें भी एक पूरा अपराधी गिरोह है...खून होते हैं..हिंसा है!
कहानी में हल्दी चाचा हैं..यानी उनके शिष्य भी हैं..शिष्य हैं..तो शिक्षा है...शिक्षा है तो प्रतियोगिता है.. प्रतियोगिता है तो टकराव हैं..और टकराव हैं तो डोगा है!

इस परिपाटी पर बहुत सी कहानियां लिखी गई हैं..मगर रात का भक्षक बहुत अलग है..यहाँ एक सामाजिक असमानता के नीचे सिसकियाँ लेती 2 इंसानी जिंदगियो को प्रकाश में लाया गया है! कैसे यह समाज भेदभाव से उपजी परिस्थितियां पैदा करता है! एक “विशेष” माँ की जिजीविषा है..जो अपने बच्चे को मजबूत बनाने का स्वप्न देखती है...एक समाज से दुत्कारा हुआ युवक है! यह कहानी उस तराजू पर रखी हुई है..जिसकी एक तरफ इंसान अपने लिए जिंदा है...वहीँ दूसरी तरफ परायो के लिए! और किसका पलड़ा भारी है..यही सीख इस कहानी में मिलती है! सीख- यह वो चीज़ है जो आजकल की कहानियों में मनोरंजन के नीचे कहीं छुप सी जाती है..पर डोगा की यह कहानी सुखद बदलाव की तरह लगती है!

चीता को डोगालिसिस विंग में देखकर अच्छा लगता है...लेकिन हल्दी को छोड़कर बाकी चाचाओ के हिस्से कुछ नहीं आया!

नज़र डाली जाए कहानी की रफ़्तार पर-जिसकी शुरुआत होती है..एक ट्रेन में हुए हमले से..जो फिर स्थिर गति से भूतकाल में गोता लगा देती है...पाठक आनंदित होकर इसको पढ़ते जाते हैं..पेज -50 पर कहानी फिर से वर्तमान में वापसी करती है! यहाँ पर एकबारगी लगता जरूर है, कि कहानी का अंत पाठक को पता है..मगर यहाँ पर लेखक कहानी को एक रोचक सुखद अंत देकर पटाक्षेप कर देते हैं!

यहाँ पर हमें पता चलता है कि लेखको ने Calculated Risk लिया है! कहानी के अंत की 2 अलग-अलग राहें बनी थी..एक जानी पहचानी और एक नई! लेखकों ने इस बार नई राह चुनी है! हमें आशा है..सभी को पसंद आएगी! कहानी का बेसिक प्लाट सिंपल है..लेकिन Execution उम्दा रहा!

कॉमिक्स के आर्टिस्ट हैं नित्यांशु शर्मा! जिनके बने आर्टवर्क कुछ डोगा-डायरीज में सभी ने देखे हैं..उन्हें पहली बार एक पूरी कॉमिक्स मिली है...पेंसिल और इंकिंग दोनों उनके हाथ की है!
नए आर्टिस्ट यानी पहले बड़े काम की धुकधुकी..हजारों पाठको की उम्मीदें और सरसरी नज़रें! पहली चीज़ पाठको को यह कॉमिक्स यह मन बनाकर देखनी चाहिए..कि नए काम को पुराने से तुलना ना करें! क्यूंकि नया देखने की इच्छा मन में पहले से नहीं होगी तो हमेशा नकारात्मक सोच ही बनी रहेगी.जिसका कोई अंत नहीं है!..आजकल महीनो पहले से पाठको को पता चल जाता है, कि कौन सी कॉमिक्स किस आर्टिस्ट के द्वारा बनवाई जा रही है...ऐसे में दिमाग को पहले से बदलाव देखने के लिए ट्यून अप करके रखा जाना चाहिए!

हम किसी भी आर्टिस्ट के ओवरआल काम को देखते हैं! आधी अच्छी-आधी बुरी का हमारे लिए भी कोई मतलब नहीं होता! यहाँ हम बार-बार देखते हैं..कि आर्टिस्ट ने किस तरह कहानी को पहले समझा और फिर पेंसिल उठाई है...उनका अपना एक अलग तरीका है चित्रों को बनाने का! इस कॉमिक्स में उन्होंने भारतीय और जापानी मंगा का एक फ्यूज़न दिया है...इसको आप लोग आसानी से जांच सकते हैं..सभी characters के बालों पर नज़र डालकर जो स्पाइन शेप यानी नुकीले हैं! इसके अलावा आप जब भी फ्रंट यानी सामने से देखते हैं..तो सभी नार्मल लगते हैं...लेकिन साइड व्यू पर बदलाव आ जाता है! हमें उनका यह नया आर्ट स्टाइल अच्छा लगा!
दूसरी चीज़ हमने देखी...आर्टिस्ट ने बैकग्राउंड पर बहुत मेहनत करी है..जो उनकी काबिलियत सिद्ध करती है!

इस कॉमिक्स में एक गैंग है, जिसकी costume बहुत उम्दा बनी है! फिर गौर किया, कहानी के साथ बदलती सभी पात्रों की भाव-भंगिमाओ पर! यहाँ भी आर्टिस्ट कहानी के साथ न्याय करने में सफल रहे!
लेकिन कवर आर्ट हेमंत कुमार जी ने बनाया है..वैसे हमें लगता है कि अन्दर के उम्दा काम को देखते हुए कवर भी नित्यांशु जी को सौंपा जाना चाहिए था!

बात इंकिंग की!
किसी भी कॉमिक्स का आर्ट उसकी इंकिंग की क्वालिटी पर टिका होता है! यहाँ नित्यांशु की ने काबिलेतारीफ काम दिया है!यह देखकर आश्चर्य होता है कि अपनी पहली बड़ी कॉमिक्स पर उन्होंने इतनी प्रवीणता दिखाई है!
ओवरआल आर्टवर्क में हमें कोई कमी नहीं दिखी और काम को बेहतर बनाते जाना एक जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है!

रंग सज्जा शादाब सिद्दीकी जी की है! जिनके काम के बारे में सभी जानते ही हैं! हार्ड कलरिंग हुई है! हम इस कॉमिक्स को ग्रीन इफेक्ट्स के लिए याद करेंगे..क्यूंकि हरे रंग का प्रचुरता से इस्तेमाल हुआ है!

शब्दांकन नीरू जी का है!

रात का भक्षक परिवर्तनकारी कॉमिक्स है..डोगा की पिछली कई कॉमिक्स से ज्यादा बेहतर! एक सिंगल शॉट कॉमिक्स में जो होना चाहिए वो सब है! उम्मीद है पाठको का मनोरंजन करेगी!

HUM SAB PAGAL HAIN






कथा वास्तु-4/5
कला क्षेत्र –4/5

 
विशालगढ़ की धरती साधारण परिस्थितियों में भी असाधारण हरकतों के लिए पहले से जानी जाती है! ऐसे में अगर कहानी का नाम ही “हम सब पागल है” दिया गया है, तो सच में अन्दर बहुत भयंकर पागलपन छाया होने की उम्मीद बनती है!

कहानी के लेखक है तरुण कुमार वाही और अनुराग कुमार सिंह !

कहानी शुरू हुई, किसी के आगमन की प्रतीक्षा में कांपते विशालगढ़ से! यह और कोई नहीं..कवर आर्ट में नज़र आते एक बाबाजी हैं,जिनके सिर पर हमेशा रहता है एक टोकरा! इस टोकरे के साथ, यह चलते फिरते आतंकवादी नज़र आते हैं... इनकी अपनी ही अजीब हरकतें हैं! बांकेलाल हमेशा की तरह यहाँ भी अपनी खुरापात करता है..जिसके फलस्वरूप पूरा विशालगढ हो जाता है पागल! इसके बाद शुरू होती है इतने सारे पागलो की उधम बाज़ी और धमा चौकड़ी की हंसाती-गुदगुदाती कथा,जो हमेशा की तरह बांकेलाल की फूटी किस्मत पर विक्रम की पुच्ची के साथ पटाक्षेप होती है!

बांकेलाल की कहानियों का मज़ा तभी आता है जब दिमाग शांत और हँसना चाहता हो! क्यूंकि 90 % से ज्यादा कथावस्तुओ का अंदाज़ा पहले से होता है,इसलिए यहाँ भी कहानी बांकेलाल के षड्यंत्रकारी जीवन का एक और दिन पार लगाती है!

विशालगढ के एकमात्र लुच्चे,ठरकी छेडू हमारे सेनापति श्री मरखप सिंह जी हमेशा की तरह क्षमा के साथ अपनी खींसे निपोरती टुच्ची हरकतों से गुदगुदा रहे है! हास्य संवादों में कई बार सचमुच बहुत तगड़ी हंसी निकलती है...उदाहरण के लिए जब देवराज इंद्र कहते हैं “कि हमें नीचे से पृथ्वीवासी डंडा कर रहे हैं और पवन देव कहते हैं कि ब्रह्माण्ड में एक मात्र मानव ही है जो किसी को भी डंडा कर सकता है..पंगा ना लो हीहीही!
फ़िल्मी गानों का विशालगढ़ी छौंक लाजवाब था...पुरानी कहानियां याद आ गई! जब भी ऐसे गानों पर पात्र ठुमके लगाते हैं..दृश्य देखते ही बनता है!

एक और अच्छी बात कि 46 पेज की इस कॉमिक्स में डायलॉग्स लगभग 60 पेजों के बराबर दिए गए हैं..इसलिए यह माना जा सकता है कि राज कॉमिक्स में एक बड़ी कहानी को कम जगह में भी सफलता से पाठको को परोसा है!

सुशांत पंडा जी एक बाद फिर बादल की तरह छा गए..हीहीही..अब बार बार उनकी तारीफ में क्या लिखें...जैसे पहले अच्छे थे वैसे इसमें भी अच्छे ही है...चलिए आज कुछ ख़ास पैनल जोड़ते हैं जो हमें पसंद आये-
पेज-2/पैनल-1 , पेज-13/पैनल-5, पेज-15/पैनल-5 , पेज-32/पैनल-4,5 .....पर पात्रों के चेहरों के भाव देखकर ही आनंद आ जाता है!

रंग सज़ा- बसंत पंडा जी की है!

इसलिए सावधान- पागलपंती से भरा पूरा राज्य,मंत्रियों के नाटक,मरखप की छिछोरी हरकतें,क्षमा के तीखे नैन-बाण,स्वर्णलता और स्वर्गलोक का अद्वितीय नाच..बांकेलाल का जलवा,विक्रम के दिमाग का बनता हलवा....जिन पाठको की पसंद हो...वो बांकेलाल की इस कॉमिक्स को पढ़कर ख़ुशी से पागल हो सकते हैं!