Pages

Thursday, 27 November 2014

Review : Happy New Year (2014)

warriorsstrike.blogspot.in/2014/11/review-happy-new-year-2014.html
हैप्पी न्यू ईयर देखी!
कहानी सबको पता है! उसको बताने का तुक नहीं बनता! हम यह बताते हैं कि हमें कैसा फील हो रहा था!
2 महीने पहले Ocean's Trilogy के बारे में यहाँ लिखा था..और यह आधी से ज्यादा फिल्म उसके थीम पर ही बनाई गई है! अब कहने वाले कह सकते हैं..कि दोनों में कोई जुड़ाव नहीं है..पर यह सिर्फ दिल को तसल्ली देने वाली बात है! अगर आपने "हैप्पी एंडिंग" फिल्म में गोविंदा के रोल को देखा है..तो आप आसानी से समझ जायेंगे कि बॉलीवुड में कॉपी कैसे करी जाती है..और किस दर्शको के लिए वो कॉपी भी अपनाने लायक बनाई जाती है!
वैसे हमें inspiration लेने से कभी आपत्ति नहीं होती...पर अगर ली है तो मान भी लेना चाहिए! अब सारी दुनिया जानती है कि कॉपी है..और नक़ल करने वाला चिल्लाता रहे कि original आईडिया है..तो यह बेवकूफाना हरकत कही जायेगी!

खैर हैप्पी न्यू ईयर को सिर्फ भारतीय रंग देने के लिए नाच गाना...और बाप की मौत का बदला जैसी 2 ऐसी पुरानी बातें जोड़ दी गई..जो बॉलीवुड फिल्म की पहचान होती हैं!
अब बात आती है Entertainment की...तो इतनी भव्य फिल्म बनाना और उसमे आधे से ज्यादा डायलॉग्स पुरानी फिल्मो से उठाकर रख देना...बहुत घटिया हरकत थी!
भाई आप कहानी चुरा रहे हैं...तो कम से कम संवादों पर तो original काम होना चाहिए था! वो भी चलताऊ समझ कर किया गया! निर्देशिका को यह लगा होगा कि लोगों को बहुत हंसी आएगी...पर सिर् दर्द कर दिया संवादों ने!
2 ही गाने याद रहे...एक "लवली" दूसरा "हम इंडिया वाले"

अभिषेक बच्चन के किरदार में हमें कोई ख़ास बात नहीं लगी..फिल्म में जगह जगह उल्टी करना,अजीब से हाथ पैर चलने वाले डांस और नाटक को जाने क्यूँ लोग इतना बढ़ा चढ़ाकर बताते जा रहे थे..जैसे कि यह अभिषेक का बेस्ट रोल हो!
उससे बेहतर तो सोनू सूद लगे..जो कम से कम अपने किरदार के मुताबिक रहे!
बोमन ईरानी average थे..और दीपिका पादुकोण ने खुद को रिपीट ही किया है...अपनी पिछली फिल्मो की तरह!

असल में दोष फराह खान जैसो का नहीं है...यह लोग सिनेमा को सिर्फ पैसा कमाने की चीज़ मानकर फिल्म बनाते हैं! लेकिन शाहरुख़ खान जैसे बड़े अभिनेताओं को अपनी तरफ से ऐसी बातों का ध्यान रखना चाहिए..क्यूंकि यह गलत चीज़ों को सही करवा सकते हैं!
अगर फिल्म पर मेहनत करी जाती तो सच में चाहे यह inspired होती...इसकी तारीफ होती!

जया बच्चन जी ने जो इस फिल्म के बारे में कहा था..वही सही बात है! और इस फिल्म पर उनसे ज्यादा सटीक टिप्पणी और कोई नहीं कर सकता!

फिल्म बनाने वाले तब तक अपनी अक्ल लगाकर काम नहीं करेंगे जब तक जनता ऐसी फिल्मो के जाल से बाहर नहीं आएगी! हाँ एक बात सही है कि लोग 3 घंटे मनोरंजन करने के लिए सिनेमा हाल में जाते हैं...पर यह बात किसी भी बुरे सिनेमा को अच्छा साबित नहीं कर सकती! हाँ यह कहा जा सकता है कि 3 घंटे और 300 रुपये में आप किसी चिड़ियाघर में जानवरों को देखते बिताते हुए  उनको खाना खिला देते..उसमे भी आपका 100% मनोरंजन हो जाता! कम से कम वहां से बाहर आकर आपको नकली ख़ुशी,तारीफ और झूठ बोलने की जरूरत नहीं पड़ती! क्यूंकि इस फिल्म ने भी करोडो कमाए हैं तो इसकी ख़ुशी में फराह खान आगे भी ऐसी फिल्में बनाती रहेगी जिनका इंतज़ार नहीं रहेगा!

My Ratings : ★★★☆☆☆☆☆☆☆

Friday, 21 November 2014

6-5=2 (2014) Hindi Review

6-5=2 (2014) Hindi Review

Genre- (Found Footage) Supernatural Horror
My Ratings - ★★★★★★★☆☆☆
Link-http://63download.blogspot.in/2014/11/download-6-52-hindi-bollywood-movies.html
Plot-
23 अक्टूबर 2010 को
4 लड़के हैं- सिद्धार्थ ,हर्ष लुल्ला,भानु जयराज,राजा
2 लड़कियां सुहाना और प्रिया  ट्रैकिंग के लिए ------ के जंगलों में जाते हैं! लेकिन वापस सिर्फ राजा आ पाया!
इसके 9 दिनों के बाद रेस्क्यू टीम को सिद्धार्थ का HD कैमरा जंगल में मिलता है! जिसको फिल्म की तरह दिखाया गया है!
जंगल में शुरूआती 2 दिनों के वक़्त में इनके बीच आम दोस्तों की तरह की अच्छे खासे हंसी मजाक से भरे पल दर्शाए गए हैं..जिनमे सभी ने प्रकृति के मनोरम दृश्यों का मज़ा लिया है! हर्ष लुल्ला इनमे सबसे ज्यादा बातूनी बंदा है..जो शरीर से भारी भरकम भी है! उसकी वज़ह से सभी का मन लगा रहता है! सभी अपने बारे में  बातें करते हुए चलते जाते हैं... इस ट्रैकिंग जर्नी में ऐसा तय होता है कि एक पहाड़ी के टॉप पर पहुंचकर वापस स्टार्टिंग पॉइंट पर आ जायेंगे!
तीसरा दिन - दिन भर के थके सफ़र के बाद रात में जब यह लोग एक जगह रुकना तय करते हैं..तब कुछ अजीब सी चीज़ें होती हैं..आवाजें और एक पेड़ पर टंगी हुई अनगिनत कंकाल खोपड़ियाँ और वू डू गुड़ियाँ!
चौथा दिन- राजा को बुखार होता है..तो बाकी 5 लोग आगे का सफ़र उसके बिना करने का तय करते हैं! राजा वहीँ पर रुक जाता है! आखिरकार पहाड़ी के टॉप पर यह लोग पहुँच जाते हैं..लेकिन वहां अचानक से सिद्धार्थ के बैग में लगी आग की वज़ह से इनका सारा खाना जल जाता है! कई अजीबोगरीब बातें होती हैं! जिनकी वज़ह से यह लोग डर भी जाते हैं..और वापसी का रास्ता भी भटक जाते हैं!
पांचवा और अंतिम दिन- दिन भर चक्कर काटने पर भी इन्हें सही रास्ते का कुछ पता नहीं चलता! और रात होते ही सबका काम तमाम!
-------------------------------------
इस फिल्म को क्यूंकि हैण्ड कैमरा से शूट किया गया है..इसलिए हर वक़्त इमेज इधर हिली..उधर हिली..कहीं से भी सीन शुरू कहीं पर ही ख़त्म वाला मामला है! पर अच्छी एडिटिंग की वज़ह से यह अंत में perfect देखने लायक material कही जा सकती है!
जैसा कि इसमें पेड़ पर लटकी मुण्डियाँ और डॉल्स हैं..यह फिल्म "ब्लेयर विच प्रोजेक्ट" से inspired जरूर है! जैसा कि इसके निर्देशक भी मानते हैं! इसलिए यह मुद्दा ख़त्म है!
हम यह जरूर कहेंगे..क्यूंकि इस फिल्म में होने वाले हादसों और घटनाओं का कोई पुराना explanation देना जरूरी नहीं था..इसलिए कंकाल टांगने वाले पेड़ के दृश्य  अगर ना होते..या कुछ और आईडिया डाला जाता तो यह फिल्म उनके लिए ज्यादा बेहतर कही जाती जिन्होंने "ब्लेयर विच प्रोजेक्ट" देखी हुई है!
बहरहाल अपनी Unique Genre में यह इंडियन फीलिंग के हिसाब से एक बढ़िया फिल्म बनाई गई है! 6 दोस्तों के बीच जिस तरह से शुरू में ख़ुशी और अंत में खौफ का वातावरण बन जाता है...वो युवाओं को बहुत पसंद आएगा!
ऐसी फिल्में बहुत जरूरी सन्देश भी देती हैं..कि किस तरह दुनिया भर में लोग सैर सपाटे के जरूरी नियम और कायदे के साथ सावधानी बरतें..तो उनके साथ हादसे ना हो!
सभी एक्टर्स में नेचुरल एक्टिंग करी है! खासकर हर्ष लुल्ला का किरदार आपको हमेशा याद रहेगा!
भारत में हॉरर movies बहुत कम बनती हैं! इस फिल्म ने बहुत कम समय में काफी नाम कमाया है! और काफी हद्द तक यह उस नाम के लायक है!
अंत में 6-5=2 documentry की तरह ना देखें!
फिल्म को आप अगर ऐसे देखें जैसे खुद उसके अन्दर शामिल हो..तो आपको देखने में बहुत आनंद मिलेगा!

Thursday, 20 November 2014

Kill Dill (2014) Review

Kill Dill (2014) Review
Genre- Romance/ Crime Thriller
Cast- Ranveer Singh,Ali Zafar,Parineeti Chopra & Govinda
My Ratings - ★★★★★★☆☆☆☆
Plot- कहानी 2 अनाथ लडको की है- देव (रनवीर) और  टुट्टू (अली) जिन्हें एक गैंगस्टर भैयाजी (गोविंदा) ने पाला है! अब यह दोनों उसके हेड शूटर्स हैं..यानी सुपारी किलर्स! एक दिन देव को मिलती है दिशा(परिणीती) जिसके प्यार में वो भैयाजी को छोड़ने का मन बना लेता है! भैयाजी नहीं मानते और कहते हैं..या तो मेरे साथ दारु ले  या भगवान् के साथ गंगाजल! देव अधर में लटक जाता है! तब टुट्टू देव से कहता है कि वो दिशा के साथ भी अपनी ज़िन्दगी जीता रहे..और भैयाजी के साथ भी रहने का नाटक करता चले! देव एक बीमा एजेंट की नौकरी करते हुए सब सही रखने में लगा है! लेकिन कब तक?
भैयाजी को एक दिन पता चल जाता है..वो देव को वापस लाने के चक्कर में कुछ ऐसी गलती कर देते हैं..कि अंत में खुद ही अपने दुश्मनों के हाथो टपका दिए जाते हैं!
देव के रास्ते का काँटा जब हट चुका है..तो टुट्टू भी बीमा एजेंट बनकर सच्चाई के रास्ते पर चल पड़ते हैं!
---------------------
कहानी में नया कुछ नहीं है! एक गैंगस्टर जिसने 2 बच्चे पाले...बड़े होकर वो उसके दायें-बायें हाथ बनते हैं..फिर उनको प्यार होता है..जिससे उन्हें अच्छाई का कीड़ा काट लेता है! यह कहानियां तो अमिताभ बच्चन के जमाने से हर दूसरी अंडरवर्ल्ड मूवी में होती है! यहाँ भी वही है!
कहानी पर पहला आधा भाग बहुत धीमा और उबाऊ है! वज़ह- यह हज़ारो फिल्मो में देखा जा चुका है! कॉमेडी के लिए यह फिल्म नहीं बनाई गई है..जैसा लग रहा था!
कहानी में थोडा मज़ा दूसरे भाग से आता है..जब देव नौकरी की तलाश में निकलता है!
फिल्म में देखने लायक सिर्फ देव और टुट्टू की दोस्ती है! और इनके किरदारों को समझने में मिलने वाली प्रेरणा है!
देव मासूम है..पर काम का पक्का है..क़त्ल करते हुए एकदम ठंडा रहता है!..पर उसके दिल में गरीबो के लिए प्यार है! जब उसको मौका मिलता है कि बुराई छोड़ सके तो वो पूरी कोशिश करता है! उसकी वज़ह से ही टुट्टू भी सही रास्ते पर आ जाता है! रनवीर हमेशा की तरह इस बार भी नेचुरल एक्ट करने में सफल रहे! खासकर उनका क्लीन शेव लुक काफी हटकर नज़र आता है!
टुट्टू थोडा कठोर है...पर 2 की जोड़ी में हमेशा एक बंदा ऐसा ही मिलता है! अली ज़फर ने उम्दा काम किया है! असल में जब अली के पास ना कोई हीरोइन ना कोई Solo गाने थे..वो तब भी कहानी में अपनी छाप छोड़ जाते है!
परिणीती का कहानी में ख़ास हिस्सा नहीं है..जगह भरने तक सीमित किरदार में वो अपने पुराने चुलबुल रूप में ही इसमें नज़र आएँगी!
गोविंदा... सच कहा जाए तो उन्हें अपराधी के रूप में देखना वो भी अंत में मारे जाने वाले अपराधी की तरह तो शिकारी जैसी फिल्म में पहले भी अच्छे नहीं लगते थे..आज भी नहीं लगते! फिर या तो पूरी तरह से उन्हें गंभीर किरदार में रखा जाए..अब वो हंस भी रहे हैं..नाच भी रहे हैं..गाने भी गाते हैं..लेकिन प्यार के सख्त खिलाफ हैं...अब बताइए...देव और टुट्टू द्वारा उनका काम भी ईमानदारीपूर्वक हो रहा है..फिर भी इन्हें बैठे हुए चुलबाजी मचती है कि आखिर देव को प्यार हुआ कैसे?
भैयाजी के रूप में गोविंदा को देखना उतना सुखद हमें नहीं लगा...वज़ह यह कि यशराज वालो ने कुछ साल पहले टशन फिल्म में अनिल कपूर को बिलकुल ऐसा ही रोल पकडाया था! उनकी लुटिया डूब गयी थी! जबकि वो एक्शन हीरो रहे हैं! यहाँ तो अपने चीची भैया थे..जिनकी इमेज हंसाने वाली रही है..ना कि खून खराबा करने की!अब अगर कोई कहे कि वो करियर के इस मोड़ पर कुछ हटके करने के चक्कर में ऐसे रोल कर रहे हैं तो भगवान् जानता है..उन्हें बेस्ट विलेन का अवार्ड मिलने से रहा!
फिल्म में उनका रोल मुश्किल से 20-22 मिनट का होगा! बेचारे अंत में मरने से पहले एक्शन तक नहीं कर सके!
डायरेक्टर फिल्म को शुरू में काट छांटकर करके कुछ छोटा रखते...और गोविंदा का रोल बढ़ाकर  अंत में उन्हें भी सही रास्ते पर ले आने का ट्रैक डालते तो शायद कहानी कुछ अच्छी लगती! कहानी का अंत कुछ ऐसा लगता है जैसे भैयाजी की लाश पर देव और टुट्टू अपनी ज़िन्दगी सुधारते हैं! क्यूंकि भैयाजी जब मरने वाले होते हैं तो उन्हें देव और टुट्टू की सहायता भी नसीब नहीं होती! जबकि मुसीबत उन्ही दोनों की वज़ह से आई थी!
संगीत में अपने Title Track KKK किल दिल के अलावा सभी अजीबोगरीब Lyrics वाले चलताऊ गाने हैं!
खैर फिल्म जैसी है आपके सामने है! हमारे विचार में इसको 1 time watch की संज्ञा दी जा सकती है!

Wednesday, 19 November 2014

Jack the Giant Slayer(2013) Review

Jack the Giant Slayer(2013)
My Ratings : ★★★★★★☆☆☆☆
Star- Nicholas Hoult
Genre- Adventure,Fantasy
Link : http://filmwapi.in/video/list/281657?hollywood-hindi-dubbed-movie-Jack%20the%20Giant%20Slayer%20%282013%29%20Hindi%20[BRRip]
Plot- राजा-महाराजो के कालखंड की यह फिल्म English fairy tales "Jack the Giant Killer" का फ़िल्मी रूपांतरण है! जिसके अनुसार प्राचीन काल में राजा Erik ने धरती और स्वर्ग के बीच रहने वाले ऐसे महाकाय 50 फुट ऊंचे राक्षसों को एक ताज की वज़ह से हरा दिया था..जो ज़मीन पर कुछ special बीजो से उगे एक महावृक्ष से धरती पर आ गए थे!
Cloister साम्राज्य में यह कहानी फिल्म के हीरो Jack और फ़िल्म की हीरोइन राजकुमारी isabelle बचपन से सुनते आ रहे हैं! सही है या गलत उन्हें भी नहीं मालूम!
10 साल के बाद जवान हो चुका Jack एक दिन शहर में अपने घोडा बेचकर कुछ पैसे कमाने निकलता है! इधर एक पादरी उन्ही special बीजो को महल से चुराकर Jack को देकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के लिए कहता है! परिस्थितीवश कुछ ऐसा होता है कि उन बीजो से एक महावृक्ष बनता है जिसमे राजकुमारी isabelle ऊपर राक्षसों के साम्राज्य में पहुँच बंधक जाती है! उसकी खोज में फिर राजा Brahmwell अपने विश्वासपात्र मंत्री Roderick कुछ सिपाही और Jack को ऊपर भेजता है!
Roderick एक धूर्त है..वो अपने साथियों को धोखा देकर राक्षसों की सेना के साथ पृथ्वी पर हुकूमत करने का सपना पाले हुए है! लेकिन सेनापति Elmont उसके प्लान की धज्जियाँ उड़ा देता है..और राजकुमारी को Jack के साथ सकुशल नीचे ले आता है तथा महावृक्ष को काट दिया जाता है!
लेकिन बदकिस्मती से राक्षसों के हाथ Roderick की लाश से उन्ही special बीजो की पोटली लग जाती है...वो महावृक्ष के निर्माण करके नीचे धरती पर उतरकर उत्पात मचाते हैं! अंत में Jack अपनी  कुशलता और चालाकी से  राक्षसों को हराकर वापस भेजता है! राजा Brahmwell उसकी बहादुरी का ईनाम राजकुमारी का हाथ उसको सौंपकर देते हैं!
------------------------------
Jack के किरदार में Nicholas Hoult हैं...जिन्हें X-Men: First Class में सभी ने Hank McCoy के रोल में पसंद किया था! उनका काम अच्छा है!
कहानी तो वैसे औसत ही कही जायेगी...ज्यादा घुमावदार plot नहीं मिलेगा...जिसमे हीरो का हीरोइन को बचाने का एक छोटा सा मिशन है! पर अपने स्पेशल इफेक्ट्स के कारण यह फिल्म देखने योग्य लगती है! भीमकाय राक्षसों को देखकर रोमांच होता है! अगर आप प्राचीन वेशभूषा और कहानियों के प्रेमी हैं तो इसको मज़ा ले सकते हैं!

Tuesday, 18 November 2014

WARM BODIES (2013) Review

Warm Bodies (2013)(English) based on Isaac Marion's novel of the same name.
Genre- Zombie,Romance
Ratings : ★★★★★★★★☆☆
Link : http://mp4mobilemovies.net/showmovie.php?id=3035
Plot- Plague Apocalypse के गुजरने के कई सालो के बाद दुनिया  Zombies और Humans में बंट चुकी है! ऐसे बंटे हुए माहौल में एक airport को दिखाया जाता है..जहाँ पर Zombies रहते हैं! इनमे एक युवा zombie है "R" जो कुछ हद तक इंसानों के words बोल लेता है और अति हिंसक नहीं है!
एक दिन R अपने साथियों के साथ इंसानी आबादी में चला जाता है..जहां इनके शिकार कुछ युवा हो  जाते हैं..लेकिन R का दिल Julie नाम की एक लड़की पर तब आ आता है..जब वो Julie के बॉयफ्रेंड Perry का दिमाग खा लेता है! जिसकी वज़ह से Perry की सभी संवेदनाएं R के अन्दर आ जाती है! R julie को अपने साथ Airport ले आता है! कुछ दिन साथ रहते हुए इनके बीच दोस्ती का रिश्ता पनपता है! जो बाद में प्यार में बदल जाता है!
लेकिन R के यह बताने पर की उसी ने Perry को मारा था...Julie वापस इंसानों के बीच चली जाती है!
इधर Zombies के अन्दर परिवर्तन शुरू हो जाते हैं..जिसकी वज़ह से उनमे Emotion,Dreaming और वापस इंसानी लक्षण पैदा होने लगते हैं! मगर यह बदलाव उन Skeleton Zombies को मंजूर नहीं जो बिना हाड-मांस वाले corpse हैं! और अब तक इनके साथ ही रहते आये हैं!
R Zombies में हुए बदलावों को इंसानों को बताने का निश्चय करता है..ताकि उन्हें ठीक किया जा सके! और इसके लिए वो Julie के पास जाता है! शुरू में इंसानों को भरोसा नहीं होता..पर जब  Skeleton Zombies इंसानों पर हमला करते हैं..और R के साथी इंसानों की तरफ से मदद करते हैं तो चीज़ें सही होने लगती हैं!
Ending में दिखाया जाता है..कि Zombies अब इंसानों के साथ ही रहते हैं.. इंसान उनको वापस ठीक करने में हर तरह की मदद कर रहे हैं..जिसके सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं! R लगभग पूरी तरह से ठीक हो चुका है!
---------------
यह अपनी तरह की एक अलग कहानी है! Zombies को वापस ठीक किया जा सकता है..ऐसा कांसेप्ट अलग रहा था अब तक इस Genre में! कहानी मुख्यतः R के perspective से दिखाई जाती है..कि वो Zombies और इंसानों के बीच क्या links सोचता है वहीँ कहानी में Julie के साथ उसको रिलेशनशिप main Focus है! यहाँ Zombies भी Fast moving इस्तेमाल किये गए हैं!..जिससे terror ज्यादा बढ़ जाता है! इस Genre को explore करने में यह फिल्म काफी सहायक रहेगी! और Nicholas Hoult के R के किरदार में शानदार अभिनय  के लिए भी इसको जरूर देखिये!

Monday, 17 November 2014

Review : The Shaukeens (2014)

Review- The Shaukeens (2014)
Genre- Comedy Drama
Cast- Akshay Kumar,Lisa Hayden,Anupam Kher,Anu Kapoor,Piyush Mishra
Ratings : ★★★★☆☆☆☆☆☆

दिल्ली के 3 बुड्ढे अपने ठरकी शौक पूरे करने के लिए मॉरिशस आते हैं! यहाँ इन्हें मिलती है..एक लड़की जो सुंदर कम पगली ज्यादा है! यह लड़की अक्षय कुमार की फैन है और इसको पटाने के लिए तीन बुढ्ढे अक्षय से इसको 3 बार मिलवाते हैं! थोड़ी नाटक नौटंकी के बाद फिर अक्षय अपने रास्ते और यह अपने.....अंत में कहानी हैप्पी एंडिंग!

दी शौकीन्स को देखते हुए हमें एक बात कहनी पड़ रही है कि इसको देखने से अच्छा था कि ओरिजिनल मूवी दोबारा देख लेते!
अक्षय की मूवी तो यह है नहीं..इसलिए उसकी तरफ से कोई कमी नहीं दिखती..बल्कि जितनी देर वो रहा..मूवी में intrest बना रहा!
इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसके डायलाग राइटर "तिग्मांशु धूलिया" निकले! 
तिग्मांशु को जहाँ तक सभी जानते हैं शायद कॉमेडी फिल्म ना खुद बनाते हैं..और ना उसमे काम करने का कोई ख़ास तजुर्बा है इन्हें! फिर भी ना जाने किसने इन्हें फिल्म के संवाद लिखने का काम सौंप दिया! बहुत निराश किया इन्होने! ऐसा एक भी चुटीला संवाद नहीं सुनाई दिए..जिसको याद रखा जा सके!
हमारे तीन बुढ्डे अपनी तरफ से कोशिश करते दिखे जरूर पर निकल के वो बात आई नहीं..जिसकी उम्मीदें थी!
अनुपम खेर सपाट अभिनय कर रहे थे! जोश और फिल्म करने की कोई ख़ुशी नज़र नहीं आई!
ऐसा लगा जैसे यह फिल्म वो टाइमपास के लिए कर बैठे!
पियूष मिश्रा थोड़ी सम्भावना लायक लगे..पर इन्हें क्यूंकि तीसरे दर्जे पर रखा गया था..तो यह सिर्फ सहायक बनकर रह गए! फिल्म के आखिर में इन्हें जो 10 मिनट मिले! वही कुछ ठीक थे!
अनु कपूर के ऊपर यह फिल्म बाकी समय काफी हद तक टिकाई गयी है! और हमारे हिसाब से इन्हें जो रोल दिया गया..वो इन्होने जितना हो सकता था..अच्छे से करने की कोशिश करी! लेकिन इनके आड़े आ गयी..इनकी कम फिल्में करने की आदत..जिसने इनको उभरने से रोक रखा है!
इस फिल्म को सही लोगों के साथ बनाया नहीं गया है! शायद बोमन ईरानी अगर इसमें होते तो कुछ फर्क आ सकता था! या सबसे अच्छा होता कि इसमें थोड़े बड़े नाम लिए जाते...जैसे नसीरुद्द्दीन शाह या पंकज कपूर..जो अपनी दमदार एक्टिंग से स्क्रिप्ट की कमियों को काफी हद तक ढँक देते हैं!

आजकल जिस तरह से लाउड कॉमेडी लोग पसंद करते हैं..यह फिल्म बहुत ज्यादा dull लगती है!..कोई ख़ास चमक दमक नहीं...ना कोई ख़ास सिचुएशन बनाई गयी! जिससे कहानी को मदद मिले!
लिसा हैडेन को देखना सिरदर्द से कम नहीं था..इतनी ओवर एक्टिंग और घटिया डायलाग डिलीवरी काफी समय बाद देखने को मिली है!

फिल्म दर्शको को पसंद आ रही है...ऐसा सुना..अब इसमें क्या कहा जा सकता है! लोगों की पसंद और नापसंद कब क्या गुल खिला देती है!
डायरेक्टर अभिषेक शर्मा "तेरे बिन लादेन" का आधा काम भी इसमें नहीं दिखा पाए! स्क्रिप्ट का महत्व क्या होता है...ऐसी फिल्मो से पता चलता है! भगवान् जाने अगर अक्षय कुमार का नाम फिल्म से ना जुड़ा रहता तो इसका क्या हाल होता!
अपने करियर में पहली बार अक्षय कुमार अपने ऊपर ही दर्शको को हंसाते हुए देखे गए! ओह माय गॉड! के बाद से वो अब ऐसी कई फिल्में करते जा रहे हैं..जिनमे उनका रोल बहुत कम होता है! यह एक खतरनाक बात है..कहीं उनके fans उन फिल्मो को भी देखना कम ना कर दें..जिनमे उनका पूरा रोल होता है! यह फिल्म अक्षय को नहीं करनी चाहिए थी! "इश्क कुत्ता है और अल्कोहोलिक 2 गाने फिल्म में रखे गए हैं..जो नयी पीढ़ी के लिए हैं.. सुनने में कर्कश!
कोई अक्षय कुमार वाला वही स्पेशल नारियल पानी हमें दे दो! हम तो शायद ही इसको कभी दोबारा देखें! :v

Saturday, 15 November 2014

FRIGHT NIGHT (2011) & FRIGHT NIGHT 2 : NEW BLOOD (2013) Review

Fright Night (2011)
Genre- Vampire Horror
Ratings : ★★★★★★★☆☆☆
Plot- Charley नाम का एक कॉलेज स्टूडेंट लॉस  वेगास में अपनी माँ के साथ रहता है! इनके पड़ोस में एक आदमी Jerry रहने आता है!Charley का दोस्त Edward जिसको वैम्पायर सब्जेक्ट पर काफी रूचि है..वो Jerry के वैम्पायर होने की बात Charley को कहता है..जो वो नहीं मानता! अचानक  एक दिन  Edward गायब हो जाता है..जिसको Jerry ने मारा है!
Charley अब Jerry के ऊपर नज़र रखने लगता है..और उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसता है! उसको सीक्रेट रूम में एक लड़की मिलती है..जिसको Jerry अपनी खून की प्यास बुझाने के लिए बंधक बनाये हुए है! Charley लड़की को छुड़ा तो लेता है..पर सूरज के रौशनी में आते ही लड़की विस्फोट से उड़ जाती है!
Jerry को अब समझ आ जाता है कि खुद को Charley से छुपाने का कोई फायदा नहीं है..वो रात में Charley के घर को आग लगाकर उड़ा देता है!Charley अपनी माँ और प्रेमिका Amy के साथ भागता है..पर Jerry उनका पीछा करके  Charley की प्रेमिका Amy को भी काटकर वैम्पायर बना देता है!
Charley अब एक वैम्पायर शो के पागल होस्ट Peter Vincent से मदद लेना चाहता है जो  पहले मना कर देता है..बाद में काफी मुश्किल से राज़ी होता है! क्यूंकि फिल्म में यही मान्यता बताई गयी है कि एक निश्चित समय सीमा में अगर वैम्पायर मार डाला जाए तो उसके शिकार ठीक हो जाते हैं! दोनों के संयुक्त प्रयास से Jerry का अंत होता है..और उसके बनाये सभी शिकार वापस ठीक हो जाते हैं!
यह फिल्म जबरदस्त है....1985 में बनी फिल्म का यह रीमेक आज के समय में भी उतना ही डरावना लगता है! Jerry का रोल जब भी नज़र आता है... सिहरन पैदा कर देता है!
----------------
Fright Night 2 : New Blood (2013)
Ratings : ★★★★★☆☆☆☆☆
Genre- Vampire Horror
Plot- यह कहने को तो sequel है...पर कहानी और सिचुएशन्स बिलकुल अलग है...किरदारों के नाम जरूर पहली फिल्म जैसे  ही है..Charley..अपने दोस्त Edward और प्रेमिका Amy के साथ रोमानिया में वहां की प्राचीन आर्ट और संस्कृति के बारे में एक कॉलेज टूर पर आया है! इनकी जो लोकल प्रोफेसर है Gerri Dandridge..यह  प्राचीन समय से अब तक इंसानी खून पर जिंदा दिखने में जवान लेकिन असल में बुड्ढी वैम्पायर है! यह बात उसके घर में घुसने पर Charley को पता चलती है..जो उसको एक लाश ठिकाने लगते देख लेता है!
Charley यह बात Edward को बताता है..वो इसके लिए दोबारा से वैम्पायर टीवी शो के होस्ट Peter Vincent से मदद मांगते हैं..जो पैसो के लिए राज़ी भी हो जाता है! लेकिन जब एक ट्रेन में अचानक से इनका सामना Gerri Dandridge से हो जाता है..तब Peter Vincent भाग जाता है! Edward शिकार होकर वैम्पायर बन जाता है! और Amy को Gerri Dandridge अपने साथ ले जाकर बाद में वैम्पायर बना देती है!
अंत में Charley और Peter Vincent एक बार फिर से Gerri Dandridge के अड्डे पर जाकर उसका अंत करते हैं!
पहली फिल्म की तरह इसकी storyline लगभग same है..सिवाय इसके कि वैम्पायर औरत है! फिल्म थोड़ी छोटी होती तो ज्यादा मज़ा आता..क्यूंकि जगह जगह पर लम्बे डायलॉग्स फिल्म की रफ़्तार धीमी कर देते हैं!
दोनों फिल्में ठीक ठाक हैं...पहली को बार बार देखा जा सकता है.. दूसरी average है!