Pages

Friday, 17 April 2015

NARAK AAHUTI (2015)





Review-नरक आहुति (2015)
Genre-Adventure
,Action,Melodrama
Main character(s)- नागराज,नागमणि,त्रिसर्पी,गोरखनाथ,शंकर शहंशाह,सिल्विया,नियति,तूतेन तू,बुलडॉग,तक्षक

‪#‎Creative_team‬
Writer- नितिन मिश्रा
Penciller – हेमंत कुमार
Inkers-विनोद कुमार,ईश्वर आर्ट्स
Colorists-शादाब,बसंत पंडा,मोहन प्रभु
Calligraphers-मंदार गंगेले,नीरू

उत्पत्ति श्रृंखला का “नरक नाशक” से शुरू हुआ कारवां “नरक नियति”,”नरक दंश” से होता हुआ “नरक आहुति” पर जाकर थम चुका है (यह लेखक का कहना है)....यानी ख़त्म होने में काफी लम्बा वक़्त इंतज़ार करवाया इस कहानी ने! जब भी आप अंत पर आकर खड़े होते हैं..तो पीछे मुड़कर एक बार अपने प्रिय हीरो के साथ चले सफ़र के बारे में जरूर सोचते हैं! आपके होठो पर मुस्कान तभी उभरती है..जब आप ईमानदारीपूर्वक अपनी यात्रा को अंत दे चुके हो..अगर ऐसा नहीं है..तो संशय उभरता है! एक लेखक के लिए यह एक बड़ी चुनौती है..कि वो अपने पाठको को वो सब दे..जिसकी उम्मीद करी जाती है! समीक्षक के तौर पर किसी भी काम पर टिप्पणी देते समय यह एक बड़ी मुश्किल होती है कि वो टिप्पणी तटस्थ होकर उस काम के पहलुओं को सामने रखे! यह किसी को पता नहीं चल सकता है कि कौन सी चीज़ कब अच्छी लगने लगे और कब खारिज कर दी जाए!
नरक नाशक नागराज एक ऐसे हीरो है जो कि हमारी अपनी पृथ्वी का नहीं है! दूसरे अर्थो में यह हमारे दिलों से जुड़ा हुआ नहीं है, क्यूंकि वो ख़ास जगह हम लोग पहले ही विश्वरक्षक नागराज को दे चुके हैं! थोड़ी सी जगह अगर बचती भी है तो उसपर आतंकहर्ता का हक जमा हुआ है!

ऐसे में राज कॉमिक्स एक तीसरा नागराज यह कहते हुए पेश करती है कि यह आपको वो सब देगा जो पहले वाले 2 नागराज नहीं दे सके! (यह राज कॉमिक्स का मौखिक/लिखित किया हुआ वादा था) हम सब तो बालमन के हैं..हमेशा भरोसा कर लेते हैं! वो भरोसा तब थोडा रंग भी दिखाता है जब अभिशप्त,आदमखोर,इन्फेक्टेड,मृत्युजीवी जैसी डार्क स्टोरीज आती हैं! रोमांच जिंदा होता है! हम इस बहस में नहीं पड़ेंगे कि यह सभी कॉमिक्स कैसी बनी थी..हम यह जरूर कह सकते हैं कि यह सभी उस तरह की अलग तरह की कहानियां थी..जिनका वादा हुआ था! फिर अचानक से घोषणा होती है कि नरकनाशक नागराज जो कि दनादन डोगा और कोबी की विफलता में भी कुछ हद्द तक संभला हुआ है उसकी उत्पत्ति श्रृंखला आएगी! क्यूंकि यह सभी एक Parallel Earth के हीरो हैं..इस वज़ह से जिनसे कोई जुड़ाव महसूस हुए बिना भी एक उम्मीद बनी रही...लेकिन इस उम्मीद पर पहला आघात लगाया “तक्षक” नाम की कॉमिक्स ने..जिसको असल में उस वक़्त पब्लिश किया जाना ही नहीं चाहिए था..क्यूंकि वो पूरी तरह से बिना होमवर्क किये,पाठको को बिना ठोस जानकारियाँ मुहैया कराये सिर्फ छापकर थमा ही गई थी! उस वक़्त कहा गया इसके उत्तर आगे मिलेंगे...आप देख सकते हैं कि 2013 की उस फ्लॉप कॉमिक्स के उत्तर अभी भी 2015 में गायब हैं! फिर भी आपसे कहा जाता है कि धैर्य बनाए रखिये..और ऐसा होता नज़र भी आ रहा है..जब कुछ लोग इसलिए कहानी की तारीफ करते दिखाई देते हैं..क्यूंकि उन्हें कहानी समझ में ही नहीं आती...समझ में इसलिए नहीं आती क्यूंकि कहानी भूल चुके हैं...अब कौन क्या याद रखेगा 2-4 साल तक...पाठको के इस गजनी इफ़ेक्ट का फायदा उठाते हैं रचनाकार!

खैर,इस बीच जब उत्पत्ति श्रृंखला बीच में शुरू कर दी गई..तो पहली उम्मीद यही थी..कि जिस तरह यह नागराज हमारी पृथ्वी का नहीं है...उसी तरह से इसकी उत्पत्ति भी हमारे अपने नागराज जैसी नहीं होगी! यहाँ पर भी कुछ पाठक कहेंगे..कि यह सोच सरासर गलत है (इन्हें भंगार जमा करने की आदत जो पड़ी है)...लेकिन इन्हें हमारी सोच गलत क्यूँ लगती है जब हम आपके लिए ही हमेशा कहते हैं कि कोई भी कहानी पुरानी जैसी नहीं बल्कि नई लिखी जानी चाहिए?....हम जब मूल्य चुका रहे हैं..तो original चीज़ के लिए चुका रहे हैं...Photocopy के लिए 3 गुणा मूल्य क्यूँ? चलिए आपकी ही बात पर चला जाए....कि यहाँ भी यह माना जा सकता था..कि कुछ बातें एक समान ले ली जाएँ..पर कुछ की जगह अगर सबकुछ आप एक समान ही ले लेंगे..तो आपकी कल्पनशीलता की इस कमी ने पाठको से ताउम्र चलने वाला धोखा किया है!

दिखाया गया है कि नागमणि के साथ नागराज का बचपन गुजरा...चलिए उसमे आपका कोई जोर नहीं है...वो आपकी मजबूरी थी..कि नागराज को किसी ना किसी के पास पाला जाना ही था!..लेकिन उसके बाद जब आपने नागराज की नीलामी भी करवा दी..वहीँ से आपकी मौलिक सोच पर प्रश्नचिन्ह लग गए (क्या यह जरूरी था कि इसके बिना आपकी origin चलती ही नहीं)...यहाँ पर हम जिसको विश्वरक्षक की कहानी से जुड़ा महसूस कर रहे थे..उसमे एक के बाद एक बुलडॉग,सिल्विया,शंकर शहंशाह और गन मास्टर हुड को जोड़कर आपने आतंकहर्ता नागराज की सीरीज को भी ला जोड़ा! शिकांगी,गोरखनाथ, जैसे आतंकहर्ता के महत्वपूर्ण किरदारों का दोहराव से भरा हुआ तीसरा दोहन आप तब कर रहे हैं..जबकि आपकी ही लिखी एक दूसरी श्रृंखला क्षतिपूर्ति में भी यह दिख रहे हैं! LIBERTY का उपयोग करना अच्छी बात होती है..पर इसको प्रयोगशाला बना देना एक दूसरी चीज़ है! यदि राज कॉमिक्स में अनुपम जी और दूसरे लेखको का 25 साल पुराना काम नहीं होता...तो आज एक नए नागराज को रचने तक की मौलिक सोच गायब है? दूसरे आसान शब्दों में अगर पुराना काम नहीं किया गया होता तो आज नरक नाशक भी नहीं होता! यदि आपके पास एक नयी origin स्टोरी फिलहाल नहीं थी..तो बेहतर नहीं होता कि आप नरक नाशक की Simple New एक्शन कहानियां कुछ साल निकालते...origin पर भविष्य में पूरा समय लेकर कुछ नवीन लिखते? किसी ने भी कॉपी/पेस्ट origin सीरीज अभी निकालनी होगी..ऐसा कोई दबाव नहीं डाला था!

कहानी-
नरक दंश से चलकर कहानी आगे बढती है...नागराज के सिल्विया के साथ एक अपराध को अंजाम देकर..वहां से निकलने के बाद बाबा गोरखनाथ से अपना दिमाग ठीक करवाकर...नागमणि से अपने रिश्ते ख़त्म करके एक नयी यात्रा की तरफ चल पड़ने तक! यहाँ पर बाल्यकाल पूरा हो चुका है..और नागराज का यौवनकाल नागग्रन्थ में जारी रहेगा!
भूगोल का उपयोग करके लेखक इतना तो बता देते हैं कि “युवक नागराज” काशी आया है..लेकिन वो यह नहीं बताते कि “बाल नागराज” जिसमे कूदा वो सुप्तावस्था में मौजूद ज्वालामुखी भारत के कौन से हिस्से में पड़ता है? लेखक के अनुसार नागराज महानगर में रहता है..जो पश्चिमी तट पर है! गोरखनाथ के रहने की दिशा हिमालय हुई ..इसलिए ज्वालामुखी भी इसी तरफ कहीं होगा! यदि नागराज देव कालजयी के आशीर्वाद से उत्पन्न हुआ बालक कहा जा रहा है तो यह सबकुछ पूर्व निर्धारित है...ऐसे में कॉमिक्स में मंदिर में उनकी मूर्ती के होने की कोई ख़ास वज़ह क्यूँ नहीं बताई गई? देव कालजयी की मूर्ती हिमालय की कंदराओ में क्यूँ रखी हुई है..जबकि उसको होना चाहिए था...समुद्र की तरफ किसी गुप्त जगह जहाँ से उसको तक्षकनगर से जोड़ा गया है..सिवाय इसके कि माफिया की उसपर नज़र थी! यहाँ पर लेखक द्वारा जो विश्वरक्षक की खजाना और आतंकहर्ता की पहली कॉमिक्स को जोड़कर बिना ओर छोर वाली एक तीसरी ही कहानी रच डाली गई है उससे यह कहानी दोबारा अधूरी और confusion देने वाली बनकर ही रह गई!

यहाँ पर नागराज ज्वालामुखी के अन्दर जाता है..लेकिन उसको बांबी के मुहाने पर ही “तक्षक” मिल जाता है! जिस “बांबी कॉमिक्स” से तक्षक को लिया गया है उसमें तक्षक ..पृथ्वी के केंद्र की तरफ इतनी नीचे छुपकर रहता था...कि वहां जाते हुए नागराज के शरीर में भारीपन से हिलने तक की ताकत नहीं बची थी...यहाँ वो तक्षक (जिसको लड़ना भी नहीं है)
1-पहरेदार बना हुआ क्यूँ सबसे ऊपर आ गया?
2-नागराज और त्रिसर्पी के शरीर बांबी से नीचे जाते हुए भारीपन से क्यूँ नहीं गुजरे?
3-जिस तक्षक को तोड़ने के लिए भी जवान नागराज को एड़ी चोटी का पसीना बहाना पड़ा था..उसको जोड़ने के लिए 14 साल का नागराज आराम से सिर्फ हाथ हिलाकर एक कर देता है.. हमेशा ही किसी भी तांत्रिक/तिलिस्मी चीज़ तोडना ज्यादा आसान होता है पर जोड़ना मुश्किल...शरीर को कागज़ की तरह फाडिये और फिर जोडिये..किसमे ज्यादा ऊर्जा लगेगी? यहाँ जो परा-विज्ञान दिखा दिया गया उसपर किसी को अचरज भी नहीं हुआ? (उल्टा तक्षक बांकेलाल सीरीज की तरह बोल देता है..कि किसी ज़माने में शाप मिला था..कि देव कालजयी के आशीर्वाद से उत्पन्न बालक मेरा कल्याण करेगा) कमाल का आईडिया बनाया है..हर सीरीज में इसको ही थमा दिया जाता है!

नागराज-नगीना की काशी यात्रा लगभग खजाना की मंदिर खोजो यात्रा से मिलता जुलता रूपांतरण है..जिसमे उसपर विषपुरुष वार कर रहे हैं! यहाँ भी पुराना माल? दोनों का इस वक़्त एक साथ होना पुरानी खजाना सीरीज की ही याद दिलाता है..जिसमे अंत में नगीना नागराज को धोखा दे देगी (कोई भी सट्टा लगा सकता है इस बात पर)! तो एक बार फिर से कहाँ है वो “मौलिकता” जिसपर किसी भी सेमिनार में लेखक सबसे ज्यादा जोर देकर विचार कहते हैं!? कोई फिल्म देखिये....सवाल किया जाता है अरे यार इतने पैसे डाले..और फिल्म में वही घिसा-पिटा plot....अब हम क्यूँ ना कहें कि अपने प्रिय हीरो को लम्बा इंतज़ार करने के बाद पढने बैठे..तो मिला क्या..वही सब जो बचपन में पढ़ा था?
पिरामिडो की रानी,तूतन खामन का पूरा प्रसंग जो तक्षक से शुरू हुआ था...वो भी अब तक अधूरा है....इसके बाद नरक दंश में जो “पंचनाग” दिखाए थे...वो भी इस कॉमिक्स में गायब हैं! जब उनका इस कहानी में इस्तेमाल था ही नहीं तो क्यूँ पहले से दिखाए? उनको आगे ही दिखाया जाता..पर जबरदस्ती ठूसना था?

अब आप किसी कहानी को पहली बार पढ़ते हैं तब वो आपका मनोरंजन करती है लेकिन जब वही कहानी दूसरी बार आपके सामने आती है तो उससे आप सिर्फ अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं...उत्साहित नहीं हो सकते! यह एक ऐसी ही श्रृंखला है!
कहानी का 70% हिस्सा विश्वरक्षक और आतंकहर्ता नागराज से उठाकर कुछ हल्की फेरबदल के साथ 30% नए प्रसंगों में मिलाकर पेश किया गया है! मोटे तौर पर यह पूरी कहानी ही रिपीट शो है! नरक नाशक का बाल्यकाल बिल्कुल बेअसर और बासी निकलता है! नरक नाशक की अच्छी खासी चलती सीरीज में इतनी जल्दी इस उद्देश्यहीन कहानी को लिखने के पीछे क्या वज़ह रही होगी..यह लेखक को पता होगी..पर इसको पढने के लिए पाठको के पास ऐसी कोई वज़ह नहीं है..जिसको बताकर उनका उत्साह जगाया जा सके! उल्टा इस पूरी सीरीज को पढने के बाद पुरानी कहानियों का महत्व भी क्षीण हो जाता है..क्यूंकि जिन कहानियों को तथाकथित मास्टरपीस की संज्ञा दी जाती थी..अब वो सभी भी आजकल की इन नई कहानियों के नीचे दबाकर बदमज़ा कर दी गई हैं! आप कभी सोचते थे...कि नागराज की पहली कॉमिक्स क्या जोरदार थी...या गन मास्टर हुड वाली,या खजाना या त्रिफना..या आगे जाकर वुल्फा...अब क्या कहेंगे..कि वो सब बेकार थी..यह नई वाली ज्यादा अच्छी हैं! squint emoticon

इस बात से इनकार नहीं करा जा सकता है कि जो कहानियां नरक नाशक के लिए अब लिखी जा रहे हैं..वो ना सिर्फ खतरनाक रूप से पूर्वनिर्धारित और Predictable हैं...वहीँ असल नागराज के universe को बहुत ज्यादा कमजोर करती जा रही हैं! इसका सबसे ज्यादा निराशाजनक पहलु एक के बाद एक लगातार अनुपम सिन्हा जी की लिखी कहानियों को दूहने से जुड़ा है..जिनकी एक समय मिसाल दी जाती थी! एक तरफ पाठक आशा लगाए बैठे हैं कि अनुपम जी जो प्रसंग सालों पहले अधूरे छोड़ गए थे..उनको आगे बढाया जाएगा...दूसरी तरफ लेखक उनपर काम करने के बजाय सिर्फ कॉपी/पेस्ट पर मेहनत कर रहे हैं! पाठको से हमें समझदारी की उम्मीद रही थी..मगर हुआ उल्टा ही है! नरक नाशक नागराज की श्रृंखला में “त्रिफना मूर्ती” जोड़ दी गई है! अगर आपको नरकनाशक universe में त्रिफना दिखानी थी..तो फिर विश्वरक्षक में त्रिफना के बारे में कुछ दिखाया जाएगा... अब यह सोचना ही बेकार है...जब आपको 3 parallel सीरीज के बीच हर बार घालमेल करते रहना है..तो इससे सिर्फ बदमज़ा confusion ही निकल सकती हैं! इधर नए नए पाठक खुद अपने आपको धोखा देने में लगे हैं...तो लेखको को दोष देने से क्या होगा... आपको विश्वरक्षक नागराज की कहानी के हिस्सों को नरक नाशक में दिखाया जा रहा है..और आप जय हिन्द करके सलाम ठोकने लगते हैं....ऐसे पाठको को यह पता होना चाहिए कि उसमे त्रिफना के साथ कालदूत,नागपाशा,गुरुदेव लगभग सभी किरदार भी तो विश्वरक्षक के ही जुड़ेंगे...तो कहाँ बची नरक नाशक की वो ORIGINALITY???
यह निराशाजनक है!

अगली कहानी नाग ग्रन्थ की है..जिसमे तूतेन तू को ले जाकर वुल्फानो तक का कबाड़ा होता दिखेगा! नरकनाशक तो बिना ब्रेक की गाडी में ड्राइव कर ही रहा है...उसमे कोबी-भेड़िया की सीरीज भी दूसरी सीट पर बैठेगी...मतलब वुल्फा,सुर्वया...भाटिकी....और जला हुआ भेड़िया वंश भी अपने साथ होते हुए इस चमत्कार से रोयेगा...अब कॉमिक्स में मनोरंजन की बची खुची मंजिल सिर्फ पुराना उठाओ..नया छापो दिखाई दे रही है!

ऐसा महसूस होता है कि ऐसी तथाकथिक parallel series की कहानी सिर्फ खुद के पढने के लिए लिखी जा रही हैं..जब कुछ नवीन बचा नहीं होता है तभी इस तरह की कहानियों की बाढ़ आती है! किसी के कहने से शायद ही फर्क पड़े..ऐसे ही कॉपी/पेस्ट निकालते रहिये....जो दूसरी बची खुची पुरानी कहानियां हैं उनको भी अपनी इस नई तरह की मौलिकता में शामिल कर लें! यहाँ अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे पाठक मौजूद हैं..जो classic कहानियों से हुई छेड़छाड़ देखना पसंद करते हैं! (हम उस भीड़ का हिस्सा नहीं हैं)

अगर नरक आहुति में कुछ ख़ास और नया कहने लायक है तो वो सिर्फ अंत के 25 पन्ने हैं...जिनमे नागराज का नागमणि से रिश्ता टूटना और नियति की मृत्यु से उसके जीवन को नई दिशा मिलना दिखाया गया है! इन पन्नो में भावनाओं को प्रधानता दी गई है...जो पढने में अच्छी लगती है...लेकिन यह अच्छाई इतनी देर से आती है कि उसको पढने में पुराने बासी माल का ढेर छुप नहीं सकता! इसमें भी नियति के मरने का दृश्य बॉलीवुडिया है..जहाँ हीरो को गोली लगने से बचाने के लिए हमेशा कोई अपना सीना लेकर बीच में आ जाता है! नागराज की इस छोटी सी लव स्टोरी को लेखक ने 4 बड़े भाग लिखने के बाद भी पनपने का पूरा मौका दिए बिना ही खत्म कर दिया! जो रिश्ता मजबूत हो ही ना सका..उसके टूटने पर दिल से आह निकलने का सवाल ही नहीं हो सकता! यह अलग बात है कि नागराज को दहाड़े मारते दिखाकर लेखक ने उसके लिए सांत्वना बटोरने की भरपूर वीरगति वाली कोशिश जारी रखी! यह पाठको पर है कि वो इसको किस तरह से देखते हैं...... या आँसुओ में बह जाएँ या टिके रहे!

नागदंत कहानी में जुड चुका है..जिसकी ख़ास बात है कि देखने में वो 12 फिट का ऐसा लम्बा चौड़ा जवान है..जिसके चेहरे पर नाक भी अभी ठीक से विकसित नहीं हो पाई वहीँ मूंछो का नामो-निशान गायब है!
यहाँ से आगे जाकर खजाना सीरीज शुरू हो जायेगी...इंतज़ार करिए!

चित्रांकन- हेमंत जी यहाँ पर शुरूआती कॉमिक्स की तरह प्रभाव पूरी कॉमिक्स में एक समान नहीं रख पाए..शुरूआती साधारण पन्नो के बाद लगता है की आर्टवर्क ढलान पर है..लेकिन 45 पन्नो के बाद विनोद कुमार जी की इंकिंग से मामला संभलता है! 2 अलग अलग इंकर होने की वज़ह से आर्टवर्क में एक रूपता नहीं दिख पाती है! चित्रकार ने वैसे पूरी मेहनत से एक्शन सीन्स बनाए हैं..जिसमे लड़ाई वाले दृश्यों में ख़ास एंगल्स से बहुत प्रभावी ढंग से उभार आया है! अंतिम पन्नो पर नागराज के द्वारा सर्पबांध वाले दृश्य सचमुच जानदार बने हैं! सबसे ख़ास बात यहाँ भावपरक चेहरे बनाने में हेमंत जी ने सुधार किया है...नागमणि के चेहरे पर कुटिलता बहुत सही तरह से नज़र आती है..वहीँ नागराज के भी अलग-अलग भावप्रवण रूप देखने को मिलते हैं! नियति छोटे रोल में भी असरकारी ढंग से चित्रित करी गई है! बाबा गोरखनाथ के चेहरे पर दिखाई पड़ता तेज़ सच में मानसिक शान्ति देता लगता है! अगर कहा जाए कि कहानी से ज्यादा आर्टवर्क इस कॉमिक्स को प्रासंगिक बना गया..तो गलत नहीं होगा!

कलरिंग- शादाब,बसंत,मोहन प्रभु के द्वारा करी गई रंग सज्जा साधारण रही है...इसमें बहुत ज्यादा इफेक्ट्स नज़र नहीं आते...लगभग प्लेन वर्क है..जो कुछ हद्द तक इसको classic stories जैसा फील देता है! इसके उलट शब्दांकन में प्रयुक्त हुए कई नवीन आईडिया से कॉमिक्स वापस नए वक़्त में आ जाती है!

ओवरआल इस पूरी श्रृंखला के डायलॉग्स बहुत मेहनत से लिखे गए हैं! असल में सिर्फ संवाद ही इकलौता ऐसा विभाग है..जिसमे लेखक कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखते...बड़े बड़े दिमाग घुमा देने वाले संवाद...पढ़कर लगता है..जैसे वापस ज़िन्दगी घूमकर 20 साल पहले पहुँच गई! जिसमे सभी सीन पुराने देखे हुए हैं- और पढ़े जा रहे संवाद नए!...इसके लिए हम आधी तारीफ कर सकते हैं! लेकिन आधा खालीपन हमेशा बना रहेगा!

जो नए बच्चे राज कॉमिक्स से जुड़े हैं..वो यह सीरीज जरूर पढ़िए....क्यूंकि आपको असली-नकली के बीच फर्क महसूस नहीं होगा...और जो 25 साल से पढ़ रहे हैं..वो अपने विचार व्यक्तिकेंद्रित होकर ना करें..बल्कि NNN को सही दिशा दिखायें... क्यूंकि उसकी कश्ती डूबने से पहले हिचकोले खानी शुरू हो चुकी है!

Ratings :
Story...★★★★★☆☆☆☆☆
Art......★★★★★★★☆☆☆
Entertainment……★★★☆☆☆☆☆☆☆

PO PO POLA (2015)




Review-पो पो पोला (2015)
Genre-Adventure
,Comedy
Main character(s)- बांकेलाल,विक्रम सिंह,मरखप,स्वर्णलता,मोहक,घड़ियाल!

‪#‎Creative_team‬
Writer- Penciller - सुशांत पंडा
Inker-फ्रेंको
Colorist- बसंत पंडा
Calligrapher-नीरू

पो पो पोला...नाम सुनकर आपके दिमाग में जरूर कोई खम्बा कौंध गया होगा...जी हाँ आप सही हैं...यहाँ बात खम्बो की ही हो रही है...जिसपर टिकाई गई है..एक कमसिन काया...वो काया किसकी है..यह तो आप कॉमिक्स में जानियेगा! कॉमिक्स कैसी रही..यहाँ जानिये!

कहानी में इस बार जो कुछ होता है वो वास्तविकता में ना होकर सपनो के अन्दर हुआ है! यहाँ चीज़ वही दशको पुरानी है कि बांकेलाल फिर एक बार कोशिश करता है कि राजा को मारा जा सके...लेकिन वो खुद नहीं जानता है कि इस बार कहानी की डोर उसके हाथ में नहीं है! शुरुआत राजदरबार में चल रही रोजाना की कार्यवाही से होती है...जिसमे हमेशा की तरह एक ऋषि पंगा कर देता है..जिसको सुलझाने की ज़िम्मेदारी बांके के ऊपर आ जाती है! इसमें बांके हमेशा जो कुचक्र अपने फायदे के लिए करता आया है..वही यहाँ भी जारी है! इसलिए आगे की कहानी आप लोगों के लिए भी predictable है! जिसके दौरान एक तरफ यह कॉमिक्स कई जगह हंसाती है..तो कई जगह कमजोर भी लगती है!
कुछ ख़ास पन्ने जरूर अच्छे बने हैं...जैसे सालों के बाद एक बार फिर से बांके ने रानी स्वर्णलता पर डोरे डाले हैं! यह चीज़ बीच के कई साल तक गुम नज़र आ रही थी...मगर इसमें होते देखकर वापस मज़ा आता है..जब मोहक सिंह अपनी माँ को बचाने के जतन करता है!
पेज-15 पर मरखप की क्षमा के हाथो हुई धुलाई भी गुदगुदाती है...घड़ियाल द्वारा छिछोरी हरकतों में भी हंसी आती है....फिर जब मरखप और घड़ियाल मिलकर छिछोरे संवाद साथ में बोलते हैं..तो भी ठहाके लगाए जा सकते हैं! क्षमा की जलन, विक्रम सिंह का नशे में किया गया ज़ोरदार नृत्य और मरखप की बीवी की 99 टांगो वाला प्रसंग इस कॉमिक्स के कुछ आकर्षक पहलु हैं!
लेकिन एक बात जो महसूस हुई वो यह कि इन गुदगुदाने वाले पन्नो के बीच में जो कहानी बुनी गई थी...उसमे पुरानापन ही बना रहा..ना तो उसको पढने में दिलचस्पी जागती है..ना उससे कुछ नया निकलता है! अगर यह कहा जाए कि इस कहानी में हास्य अलग और कहानी अलग लगती है..तो गलत ना होगा!

यहाँ हमने कई जगह छिछोरा शब्द इस्तेमाल किया है...इससे तात्पर्य है कि कोई पुरुष किरदार महिला किरदार के साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिखाया जाता है! यह चीज़ कुछ समय पहले तक तो ठीक थी..लेकिन जब इसको कुछ अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल गई तो हमेशा की तरह राज कॉमिक्स ने इसका भी Overuse कर लिया है! क्यूंकि अब हर कॉमिक्स में मरखप के माध्यम से यह दोहराया जा रहा है! ऐसी चीज़ें तभी अच्छी लगती हैं जब कभी कभार हो...या फिर कहानी में “स्तरीय हास्य” के बीच में हल्की फुल्की तरह से दिखाई जाएँ...लेकिन अगर कॉमिक्स में सिर्फ हास्य के नाम पर बकलोली होती रहे...तो यह किरदारों के साथ न्यायसंगत नहीं है! मरखप और क्षमा को लगातार एक ही तरह से दिखाया जा रहा है...इससे दोनों टाइप्ड हो गए हैं! इन दोनों के किरदारों में अब कुछ नया सोचा नहीं जा रहा जो गलत है! लेखक यदि पुरानी कहानियां के दोहराव से बचें...नवीन प्रसंग सोचें..नए किरदार जोड़ते हुए...कहानी का क्षेत्र ज्यादा से ज्यादा विस्तृत बनाएं तो बेहतर बात होगी! बांकेलाल में जो लगातार दोहराव होता जा रहा है..वही एक लाइन की कहानी..और वही दिखे सुने पात्र...आप कब तक बांके को सिर्फ राजा बनने की कोशिशो,मरखप को छिछोरी हरकतों और मोहक सिंह की बांके से जलन और विक्रम के भरोसे पर कहानी लिखते रहेंगे! storyline में बदलाव लाना अब जरूरी हो गया है..वरना बांकेलाल सीरीज में धीरे धीरे पाठको की रूचि कम होती जायेगी!
बेशक लेखक को हास्य के लिए कुछ तारीफ मिल जाए..पर कहानी में कोई ख़ास बात नहीं है! यह एक साधारण सी कॉमिक्स है!

चित्रांकन हमेशा की तरह ही है.. सुशांत जी का ट्रेडमार्क आर्ट जैसा उनकी पहचान बन चुका है! उसपर कुछ ख़ास कहने को नहीं है! कहानी को ठीक से प्रस्तुत करने लायक काम हुआ है! ना ज्यादा उत्साहित करता है और ना ज्यादा निरूत्साहित!

कुल मिलाकर पो-पो-पोला One Time Read जैसी है! बांके सीरीज में याद रखने लायक वैसे भी ज्यादा कुछ नहीं होता है! यह भी पढ़ें और भूल जाएँ!

Ratings :
Story...★★★★☆☆☆☆☆☆
Art......★★★★★★☆☆☆☆
Entertainment……★★★★★☆☆☆☆☆

RAJNAGAR RAKSHAK (2015)




Review- राजनगर रक्षक (2015)
Genre-Action,Sc
i-Fi,Suspense
Main character(s)- इंस्पेक्टर स्टील,ध्रुव,श्वेता,अनीस,मैकेनिक!

‪#‎Creative_team‬
Writer- स्तुति मिश्रा
Penciller / Inker– सुशांत पंडा
Colorists-सदिया,भक्त रंजन,मोहन प्रभु
Calligraphers-मंदार गंगेले,नीरू

इस कॉमिक्स का इंतज़ार करने की 2 ख़ास वज़हें थी..पहली स्तुति जी के रूप में एक नई लेखिका द्वारा ध्रुव को पढना...यानी कुछ अलग मिलने की उम्मीद और दूसरी वज़ह- पहली बार ध्रुव के साथ स्टील की जुगलबंदी का आनंद उठाना! पूरी कहानी पढने के बाद महसूस हुआ कि कुछ न कुछ तो अधूरा रह ही गया!

कहानी-
कहानी की शुरुआत एक छोटी सी भूमिका बांधती है...जिसमे है...द्वीतीय विश्व युद्ध के समय बना एक अनजाना खतरनाक आविष्कार! 2 पन्ने बाद पता चलता है कि कुछ दिन पहले “कोड नेम कॉमेट” में तबाह होकर खड़ा हुआ राजनगर इतनी जल्दी दोबारा से पूरी तरह बर्बाद हो चुका है! फिर नेशनल फारेस्ट में एक लम्बा चौड़ा एक्शन पैक्ड ड्रामा खेला जाता है..जिसमे एक Alien नज़र आता है! (RC के लेखको के पास ध्रुव vs एलियन के अलावा अब कुछ ख़ास बचा हो ऐसा लगता नहीं)..कहानी के अंत में मैकेनिक अपनी झलक दिखाकर जनता को खुश कर देता है..चैप्टर क्लोज!

1-श्वेता इस वक़्त “अंखियों से लेज़र मारे” Mode पर आ चुकी है..उसकी आँखें और क्या गुल खिलाएगी..यह आगे के भाग में!
2-शरीर से तो पहले ही था पर दिमाग से भी पैदल हो चुके इंस्पेक्टर स्टील की खलनायकी आगे के भाग में दिखेगी!
3-गटर यात्रा से सुगन्धित हो चुका ध्रुव.. दब के मरेगा या जल के..यह देखिये आगे के भाग में!
4-मैकेनिक की वापसी कैसी रही...यह भी आगे के भाग में!
5-एलियन प्रोटोप्लास्ट का क्या रहस्य है...आगे के भाग में!
6-राजनगर उजड़ कर हाइबरनेशन कैसे हो गया...आगे के भाग में!
7-अनीस रजा के बनाए ड्रोन और ह्यूमनॉइड किस प्रकार बदल कर गुनाहगार हो गए...आगे के भाग में!

तो लब्बोलुआब यह रहा कि आपको सबकुछ आगे के भाग में ही मिलेगा! ( बहुत-बहुत बधाई कि 60/- आपने सिर्फ advertisements की ऐसी किताब खरीदने में खर्च कर दिए जिसमे आपको मिलेगी 61 पन्नों की उबासी लाने वाली वाली Alien Invasion+Mass Destruction+Scientific Inventions+भाई-बहन का प्यार+On ड्यूटी सरका हुआ ऑफिसर+ग्लैडिएटर गैंग की जिम्नास्टिक+जंगल में खड्डा+खड्डे में चमगादड़+सदियों से जंगल में अकेले बैठा अंडे देता परग्रही+अनीस की दोस्ती+ और रहस्यमयी स्टील का बिना डायलाग का एक पेज)!

इतने में आपको कॉमिक्स का पूरा आनंद अगर मिल जाता है तो जरूर लें...वैसे घटनाएं अगर एक sequence में चलती रहे तो एक के ख़त्म होने पर तसल्ली लगती है..कि चलो आगे कुछ नया दिखेगा...पर राज कॉमिक्स में अब एक परिपाटी चल पड़ी है...कि 10 अलग घटनाओं को 2-2 पेजेज में juggling करते हुए...कहानी में डाला जाता है..एक पर दिमाग स्थिर नहीं हो पाता...दूसरी और थमा दी जाती है! पता नहीं मनोरंजन के लिए कॉमिक्स पढ़ी जा रही है..या दिमाग की कसरत कराने के लिए!
किन्ही कारणों से चाहे लेखक के कॉलम में स्तुति जी का नाम आपको दिखे...लेकिन संवादों को पढ़कर आसानी से समझ आ जाएगा कि यह सब एक बार फिर नितिन मिश्रा जी की कलम से निकला हुआ है! सरल सी सिचुएशन में भी कठिन और घुमावदार शब्दों का प्रयोग,जिसमे आपकी हिंदी पर पकड़ बनने के साथ ही अच्छी खासी रीजनिंग की प्रैक्टिस भी हो जायेगी! हम उम्मीद यह लगाकर चल रहे थे कि स्तुति जी शायद ऐसी कहानियों को कुछ हलके फुल्के अंदाज़ में पेश करेंगी..पर

पात्र-
ध्रुव के कट्टर फैन्स लिए यह भाग कमतर लगता है...वज़ह कि वो साइड हीरो की तरह दिखता है..जिसको इंस्पेक्टर स्टील की कहानी में व्यवसायिक कारणों से फिट किया गया है! पूरी कहानी में उसकी बस श्वेता से हुई नोंक झोंक ही कुछ आकर्षक लगती है! उसके बाकी पन्ने पुरानी कहानियों जैसे हैं! आपको अगर ध्रुव के एक्शन देखने हैं तो वो भी पुरानी फॉर्म के आस-पास भी नहीं फटक पाया है! बताओ Alien को मधुमक्खियों से हरा रहा है! (alien हिमयुग के अंत से जंगल में रह रहा है..मतलब जब मधुमक्खी बर्फ में दिखती भी नहीं थी...और आज युगों बाद वो मधुमक्खी देखकर ऐसे उछाल मारकर भाग खड़ा होता है..जैसे इससे पहले उनको देखा/सुना ही नहीं) Adaptation से लेकर survival Tactics तक के नियमो को धता बता दिया गया! बहुत तेज़ी से हीरो का एक्शन दिखाने के चक्कर में ऐसा ही होता है!

श्वेता का रोल इसमें अहम् नज़र आ रहा है! फिलहाल चंडिका नज़र नहीं आई है..तो उत्सुकता जाग जाती है कि इसकी क्या वज़ह हो सकती है!

स्टील अपनी पुरानी छवि से बाहर नहीं आ पाया है! बस यह जरूर है की उसने 200 किलो का वज़न और बढ़ा लिया है..यह अलग बात है कि लोखंडवाला काम्प्लेक्स अपनी movements की बढाई ऐसे करता है जैसे Matrix को भी पछाड़ देगा (हाँ भाई कई साल खाली बैठेगा तो शरीर और दिमाग पर मोटापा तो चढ़ ही जाना है)!
फिलहाल जैसी कहानी चल रही है..ग्लैडिएटर गैंग से भिडंत जैसी उसकी कई ऐसी आपराधिक गतिविधियाँ रोकने वाले स्टंट्स लोगों ने पढ़े हैं...यहाँ भी लगभग रिपीट टेलीकास्ट जैसा ही एक्शन शो है! यह उन्हें अच्छा लगेगा जो इंस्पेक्टर स्टील की सीरीज को जानते ही नहीं है!

कॉमिक्स का एकमात्र आकर्षक बंदा लगता है प्रोटोप्लास्ट नाम का Alien जो थोडा गुदगुदाता है..और थोडा रहस्य बनाता है! कहानी के अंत में बस वही याद रहता है!

अनीस रजा का रोल फिलहाल तो साधारण है! श्वेता का गुरु (काफी देर लगा दी श्वेता ने गुरु चुनने में..कई साल बाहर पढने के बाद उसको अक्ल आ गई..अपने शहर की प्रतिभा पर विश्वास करने की) ‪#‎Crazy_Girl‬

चित्रांकन- सुशांत जी ने पेंसिल+इंकिंग दोनों करी है..ध्रुव को उन्होंने ठीक ठाक बनाया है...ना ज्यादा अच्छा लगता है..ना ज्यादा खराब! स्टील उम्दा बना है...लेकिन सबसे ख़ास बनाई है श्वेता...जो काफी अलग नज़र आ रही है! पिछली कॉमिक्स कोड नेम कॉमेट में जिस तरह से श्वेता बहनजी लग रही थी..उसकी तुलना में इस कॉमिक्स में वो बहुत सुंदर दिखी है! प्रोटोप्लास्ट भी अभी तक ठीक ठाक बना है! आर्टिस्ट ने नेशनल फारेस्ट का बैकग्राउंड वर्क काफी अच्छा किया है! जिससे पन्ने काफी भरे-भरे लगते हैं!
कवर आर्ट एक दम बेमज़ा और अस्वीकार्य है...श्वेता और ध्रुव बहुत बचकाने बने हैं! अंदर शुरूआती 30-35 पन्ने आकर्षक ढंग से बनाये गए हैं..लेकिन 40-50 तक pages में आर्टवर्क का स्तर गिर जाता है...फिर अंतिम पेजेज में संभल जाता है! यानी उतार-चढ़ाव मौजूद हैं!

सदिया,भक्त रंजन और मोहन प्रभु...तीन लोगों ने कॉमिक के इफेक्ट्स करे हैं....और पूरी कॉमिक्स काफी रंगबिरंगी लगती है! शुरूआती पन्ने जहाँ बर्बादी,आग, धुंए से भरे हैं...वहीँ बीच में जंगल के द्वारा काफी हरियाली नज़र आई है! अंत में लैब्स के नीले रंग से चित्रांकन सुकून देता है!

शब्दांकन- नीरू/मंदार जी द्वारा हुआ है...स्टील, ह्यूमनॉइड के लिए ख़ास मशीनी boxes में संवाद नज़र आये हैं! इसी तरह से प्रोटोप्लास्ट (alien) के लिए भी एक नए तरह का bubble बनाया गया है! कुल मिलाकर दोनों ने कम पेजेज में एक बड़ी कहानी को खूबसूरती से पिरोया है!

डायलॉग्स के मामले में कहानी इस बार थोड़ी हल्की और शान्ति से आगे बढती है (सिर्फ पुरानी कुछ कहानियों की तुलना में)..हमेशा की तरह दिखने वाले बोझिल संवाद थोड़े कम हैं...लेकिन क्यूंकि हमेशा की तरह ही narration गायब है..इसलिए कहानी बहुत तेज़ी से भागती है! कॉमिक्स के एक्शन सीक्वेंस भी चलताऊ किस्म के बनाये गए हैं..जिसमे किसी नवीनता के होने का कोई प्रमाण नहीं मिलता! ध्रुव की एक्शन ट्रिक्स अब predictable हो गई हैं..वो जैसे ही कुछ सोचता है..पाठक समझ जाते हैं कि वो आगे क्या करने वाला है...इन छोटी कमियों को दूर करना चाहिए!

लेखिका के लिए यह एक बड़ी चुनौती उभरी है कि वो कहानी में पाठक की उत्सुकता को बनाये नहीं रख पाई हैं! बेहतर होता यह कहानी 60 की जगह 90 पन्नो में दी जाती जिससे मैकेनिक को 30 पन्नो की अच्छी खासी फुटेज मिल जाती..जिससे कॉमिक्स का अंत थोडा बेहतर बन जाता!
वैसे ऐसा नहीं है कि यह कहानी बोरियत से भरी है...लेकिन इतना जरूर है कि यह कुछ खासा मनोरंजन भी नहीं देती है! यह कुछ इस तरह से बनाई गई है जैसे आप ना पूरा मज़ा ले पाते हैं..और ना कहानी में कुछ समझ पाते हैं! तो कुछ और महीने इंतज़ार करने के सिवा आपके पास कोई चारा नहीं है! शायद पूरी सीरीज को एक साथ पढने के बाद ही इस कहानी में कुछ आनंद जाग जाए!

Ratings :
Story...★★★★★★☆☆☆☆
Art......★★★★★★★☆☆☆
Entertainment……★★☆☆☆☆☆☆☆☆

Saturday, 31 January 2015

Hunters (2014)

Review-हन्टर्स (2014)
Genre-Drama,Action,Mystery
Main character(s)- ध्रुव,चंडिका/श्वेता,उलूक,जैकब,गिलिगिली!
‪#‎Creative_team‬
Writer, Penciller –अनुपम सिन्हा
Inker-विनोद कुमार
Colorists-बसंत पंडा,मोहन प्रभु
Calligraphers-मंदार  गंगेले,नीरू
 
Ratings :
Story...★★★★★★★
☆☆☆
Art......★★★★★★★★☆☆
Entertainment……★★★★★☆☆☆☆☆

हन्टर्स आपके हाथो में आ चुकी होगी! अनुपम जी की ध्रुव पर पिछली लिखी कुछ कहानियों के बनिस्पत इस सीरीज से सभी को बहुत उम्मीदें हैं! लेकिन जब से राज कॉमिक्स को कहानी 4-5 भागों से कम में खत्म करने का मन ही नहीं होता है.. तब से देखा गया है कि ज्यादातर कॉमिक्स इन्ही उम्मीदों के नीचे दब जाती हैं! आप भाग दर भाग पढ़ते जाइए..और अंत में जाकर सोचिये कि आपके साथ लम्बे समय तक क्या हुआ? फिर उसके कुछ दिनों बाद नयी उम्मीद आपके समक्ष परोस दी जाती है! आप दोबारा सुरूर में आने लायक बन चुके होते हैं!

अनुपम जी जब भी कोई सीरीज लिखते हैं...उसकी पहली कॉमिक्स में क्या हुआ,कैसे हुआ...समझ से बाहर ही लिखा जाता है! “हन्टर्स” ने भी इस परंपरा को आगे बढाया है! जैसा कि होता है किसी भी कहानी की रूपरेखा उसके पहले AD और कवर से बनती है! हन्टर्स के बारे में बताया गया था कि-
1-ध्रुव की माँ की कहानी दिखाई जायेगी!
2-ध्रुव के बालरूप के दर्शन करवाए जायेंगे!
3- कहानी में ब्लैक-कैट होगी! (कवर पर भी बनाई गई है!)
4-कहानी में कम से कम जादूगारी का प्रयोग होगा और कहानी को सजीव और सिंपल रखा जाएगा!

उपरोक्त सभी बातें “फिलहाल” नज़र नहीं आ रही हैं! ऐसा कहा जा सकता है कि जो सोचा था वैसे कहानी नहीं है...यह कुछ अलग ही निकलती है! मसलन-
1-कहानी ध्रुव को उसके परिवार के बीच भावनात्मक पलों और अपने रिश्ते नयी तरह से देखने पर केन्द्रित करती है!
2-अंकल जैकब के अतीत को खंगाला जा रहा है!
3-कहानी में नताशा का होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि कहीं आगे रोबो भी कहानी में ना कूद पड़ें! या नताशा एक बार फिर से चंडिका बनकर श्वेता का राज बचाए रखे!
4-हन्टर्स को देखकर एक बात जाहिर होती है कि ध्रुव को पिता की तरह ही अपने ननिहाल की तरफ से भी विदेशी वातावरण मिलने वाला है!

कहानी की शुरुआत होती है ध्रुव की मौत से...पर कॉमिक्स के अंत के पन्नो तक यह मौत कहानी में कहीं नज़र नहीं आती..तो इसको शुरू में दिखाने का कोई मतलब समझ नहीं आता! 2 पन्ने बर्बाद!
फिर विदेश में बैठे हन्टर्स की थोड़ी सी भूमिका बाँधी जाती है...जिसको कुछ रहस्य बनाकर अगले भाग के लिए छोड़ दिया जाता है!
अब एक fight सीन होता है उलूक और चंडिका में...श्वेता घायल और उसका राज़ ध्रुव पर खुलने के पूरे आसार नज़र आने लगे हैं! लेकिन साथ ही कहानी में इतने सारे घुमावदार मोड़ भी आ जाते हैं..जिनको समझना अभी मुश्किल है! नताशा का अचानक से कहानी में आना...इशारा करता है कि वो संदेह के घेरे में है!

शून्य क्लू पर चलती कहानी में “गिलिगिली” के आने से थोडा मज़ा आता है..लेकिन फिर वही बात आ जाती है कि उसका किरदार realistic नहीं रहा! अब अगर वो बंद पड़ी कंप्यूटर की स्क्रीन में घुसकर... निकलता समुद्र में एक शिप पर है..तो समझा जा सकता है कि ध्रुव के बालरूप की कहानी में कम से कम जादूगरी हो ऐसा सोचकर पढने वाले को कैसे महसूस होगा! लेखक अगर उसकी इस ईश्वरीय कारनामे वाली प्लानिंग के बारे में विस्तार से आगे बताएँगे तो बहुत बेहतर लगेगा! क्यूंकि गिलिगिली ने ध्रुव के रूप में 100% परफेक्शन के साथ जो परफॉरमेंस किया...उसको भुलाने के लिए भांग के कितने लड्डू खाने की जरूरत पड़ेगी... बताया नहीं जा सकता!

पाठको को समीक्षा में क्या बताया जाए इसपर भ्रम की स्तिथियां है...कहानी अभी शुरू ही हुई है..इसलिए यह कहाँ तक जायेगी...क्या मिलेगा..कितना हज़म करने लायक है..कितना नहीं है...अभी इसपर अँधेरे में तीर चलाना बेकार है! कहानी सिर्फ यह बता पाई हैं कि चंडिका का राज़ अब लेखक चाहें भी तो भी खुलने से नहीं बचा सकते! क्यूंकि इसके लिए उन्हें ध्रुव को सरासर बेवकूफ दिखाना पड़ेगा,जो असम्भव बात है! इसी कहानी में ध्रुव के काम करने का ढंग संदेहास्पद लगना शुरू हो चुका है...कि जो हीरो बेस्ट डिटेक्टिव कहा जाता है..आखिर कुछ बातों पर कैसे अपनी नज़रें हमेशा फेर लेता है...चाहे श्वेता का राज़ हो..रिचा का राज़ हो..या नताशा के अपने बाप के काले धंधो में कितनी involvement है.....इसपर ध्यान देना हो! सिर्फ आशा रखी जा सकती है कि ध्रुव की डिटेक्टिव एप्रोच हर किरदार के लिए एक बराबर रहे!
इस भाग में ध्रुव के ननिहाल की ओर से कोई क्लू नहीं दिखा..और ना ही कोई यह सोच सकता है कि कहानी ध्रुव के बचपन की तरफ मोड़ दी जायेगी! अगर यह लेखक के द्वारा जानबूझकर किया गया है तो उन्हें advertisements के साथ तालमेल बनाये रखना चाहिए था! जहाँ जैकब अंकल को इतना महत्व नहीं दिया गया..वहीँ अब लग रहा है कि उनके बिना कहानी बनेगी ही नहीं! दूसरी ओर ज्यादा सस्पेंस बनाने की कोशिश में कई जगह पर कहानी Predictable सी लगने लगती है....जैसे ध्रुव के परिवार का उसपर इतना अभूतपूर्व अविश्वास करना,घर छोड़ देना..जो साफ़ स्पष्ट है कि ध्रुव के सोचे समझे मास्टरप्लान का हिस्सा है!
ध्रुव का श्वेता को लेकर भावनात्मक पहलु हर फैन के लिए अनजाना नहीं है...ऐसा हम सभी “गुप्त” कॉमिक्स में पहले भी पढ़/देख चुके हैं! यह संवेदना के पन्ने लगभग रिपीट टेलीकास्ट जैसे थे! कहानी अगर यूक्रेन में आगे जाती है तो बहुत बढ़िया लगेगा! क्यूंकि ध्रुव की विदेशी यात्रा पर बनी हर कहानी हिट रही हैं...उम्मीद करनी चाहिए यूक्रेन का महत्व कहानी में कम नहीं होगा!

संवाद- भावपूर्ण और दिल को छू लेने की कोशिशो से परिपूर्ण डायलॉग्स पढने को मिलते हैं! ध्रुव कई जगह उद्देलित होकर कड़े शब्द भी बोलता दिखा है! नताशा का मुहंफट अंदाज़ यहाँ भी जारी है! गिलिगिली अपने संवादों से जहाँ थोडा गुदगुदाता है....वहीँ अंतिम पृष्ठो में ध्रुव भी कुछ हद्द तक शुरू के भारी माहौल को हल्का करने में सफल होता है!

एक लाइन में इस कॉमिक्स की कहानी को बताना हो तो
“हन्टर्स को पाठको को दुःख के पलों में डुबाकर कहानी से भावनात्मक लगाव बनाने लिए सस्पेंस की कई परतें जोड़कर बनाया गया है!”

आर्टवर्क- मुबारक हो....नैनो के बाद फिर से पुराना ध्रुव मिल गया है...पुराने आर्ट के स्वाद पर इससे ज्यादा बेहतर टिप्पणी नहीं मिलेगी! अनुपम-विनोद जी की जोड़ी है! सबको पता है कैसा काम मिलता है! लेकिन कुल मिलाकर 10 साल पहले यह जोड़ी जो प्रभाव देती थी..अब उसमे काफी परिवर्तन आ गया है! आर्टवर्क 41 पेज तक जानदार लगता है..पर 42 से गिरावट आने लगती है...ध्रुव के बदलते आर्ट को देखकर आप लोग यह बदलाव महसूस कर सकते हैं! लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा खराब नहीं है....एक Acceptable quality मेन्टेन रखी गई है!
रिचा को देखकर जरूर आश्चर्य हुआ...क्यूंकि वो पहचान में ही नहीं आई...अनुपम जी जब उसको बनाते हैं..तो उसके बाल curly रखते हैं...आप ब्लैक कैट के रूप में अंतर देख सकते हैं...पर इस बार उन्होंने बाल सीधे रख दिए! एक पल को लगा कि वो नताशा है! उसके बाल फिर से curly बनाइये!

रंगसंयोजन 60-65% तक की quality का है...बहुत ज्यादा इफेक्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है...सिंपल कलर scheme में पूरी कॉमिक्स बनाई गई है! ग्लॉसी पेजेज की quality बहुत अच्छी है...जिसपर आर्ट उभर कर आया है!

शब्दांकन में एक बार फिर से Negatives कॉमिक्स वाली छाप नज़र आती है! उलूक के डायलॉग्स पर यह आप देख पायेंगे!

टिप्पणी- हन्टर्स मनोरंजन के लिहाज़ से बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं कर पाती है और खूनी खानदान सीरीज से इसकी तुलना करना अभी जल्दबाजी है! इसमें भागदौड़ तो ज्यादा है..लेकिन हाथ में कुछ नहीं आता! ध्रुव या तो दिमागी तौर पर बहुत चालाक दिखाया गया है या फिर बिल्कुल कमजोर! दूसरे सभी किरदार सिर्फ अपनी उपस्तिथि दर्ज कराकर चले जाते हैं! कौन क्या कर चुका और आगे क्या करेगा...यह जानने के लिए अब अगले भाग का इंतज़ार करिए! हम सिर्फ यही कह सकते हैं कि इसको सिर्फ बालचरित का 20-25% शुरुआती हिस्सा मानकर देखा जाए तो कॉमिक्स स्वीकार्य योग्य है!!

‪

SARVSANHAAR (2014)


Review-सर्वसंहार (2014)
Genre-Sci-Fi-Action,Mythology,Comedy
Main character(s)- तिरंगा,शुक्राल,गगन,विनाशदूत,महामानव,युगम,ध्रुविष्य
‪#‎Creative_team‬
Writer-नितिन मिश्रा
Penciller-सुशांत पंडा
Inker-विनोद कुमार
Colorists-शादाब सिद्दीकी,बसंत पंडा
Calligraphers-मंदार गंगेले,नीरू

Ratings :
Story...★★★★★★★☆☆☆

Art......★★★★★★★☆☆☆
Entertainment……★★★★★★☆☆☆☆

कॉमिक्स पढ़कर उठने के बाद एक बात दिमाग में सबसे पहले आई कि राज कॉमिक्स ने सर्वनायक की शुरुआत ना जाने कौन मुहूर्त में करी थी..कि शुरू से ही इसमें सिर्फ विघ्न ही पड़ते जा रहे हैं! पहले के 2 भाग में कहानी के साथ आर्टवर्क भी दर्द दे रहा था..किसी तरह आर्टवर्क में सुधार आ रहा है तो कहानी मंल मौजूद Sub-stories दगाबाजी कर रही है! पिछले भाग में बड़ी मुश्किल से हालात संभले लग रहे थे...लेकिन ज्यादातर पाठकों ने इस भाग की कड़ी आलोचना करी है! उसमे कितनी सच्चाई है और कितने विरोधाभास हैं...चलिए देखते हैं-

>प्रस्तावना : आकाशगंगाओं के खलीफा (1-14)
यह भाग पिछले खंड में चाँद पर हो रही लड़ाई को आगे बढाता है! इसमें Action ज्यादा है! अगर आप गगन,विनाशदूत और ग्रहणों के फैन हैं..तो यह आपके लिए ही लिखा गया है! फिलहाल यह Sub-story अल्पविराम पर पहुँच गयी है! इस भाग में सबसे अच्छी चीज़ लगती है, लेखक के द्वारा पृष्ठ-10 पर लिखी गई बातें कि दिखाई जा रही यह सभी Sub-stories अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और आगे जाकर सर्वनायक प्रतियोगिताओं का अभिन्न हिस्सा बनेंगी! अर्थात् जो पाठक यह कहते और सोचते हैं कि यह सभी कहानियां बेकार है या इन्हें पढना फिजूल है..उन्हें अपनी सोच पर दोबारा विचार करना चाहिए!

>प्रथम अध्याय : काल्किन का आगमन (15-40)
यह अध्याय तिरंगा और शुक्राल के बीच एक प्रतियोगिता को दिखाता है...जिसमे दोनों को कलयुग के अंत में जाकर भगवान् विष्णु के जन्म लेते दशम अवतार “कल्कि” की खोज करके उसको दुश्मनों से बचाना है! यहाँ पर आसानी से पता चलता है कि इन प्रतियोगितों का उद्देश्य साफ़ सुथरा और बिगड़ रहे ब्रह्माण्डीय कारको को सही करने का है! जिन पाठको की यह सोच हैं कि उन्हें WWE की कुश्ती देखनी थी...जो बिना उद्देश्य सिर्फ हार-जीत तय करे...उनके लिए ही यह कहानी खराब हो सकती है! जिन पाठको को उद्देश्यपूर्ण द्वन्द पसंद हैं..वो इस भाग का आनंद ले सकते हैं!
रही बात इस भाग के प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म The Matrix से प्रेरित होने की..तो यह बात सही है कि इसका BASIC IDEA वहीँ से प्रेरित है! जो सिर्फ इतना है कि मानवो को असली दुनिया की जगह पर एक आभासीय दुनिया दिखाना..जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध करके गुलाम बना लिया जाता है! लेकिन यह समानता सिर्फ बाहरी आवरण तक सीमित है....बालक ”कल्कि” की खोज,उसको पाने और वहां से निकलने का पूरा प्रकरण नया है!...सिर्फ कुछ पन्नो में निपटा दिया जाने से इसका मुख्य कहानी पर कोई प्रभाव नहीं होता है! इतनी सी समानता कोई बड़ा अपराध नहीं है! यहाँ लेखक का सरल सा उद्देश्य उस आईडिया का एक नवीन इस्तेमाल करके दिखाना है!

>द्वितीय अध्याय : डार्केस्ट ऑवर (41-56)
पिछले खंड में पाठको की शिकायत थी कि उन्हें गर्भ ग्रह में होने वाली बातों,घटनाओं और परेशानियों की जानकारी चाहिए...लीजिये यह अध्याय हाज़िर है! आनंद लें यह देखकर कि नीचे गर्भ ग्रह में किस तरह से सुपरविलेन हंगामा करने की तैयारिओं में जुटे हैं और कैसे उनको रोकने की मुहीम जारी है! चीता के साथ कई सुपर हीरोइनों व नक्षत्र को एक ज़िम्मेदार रूप और पद पर देखना सुखद लगता है! इस अध्याय में 50% Action और 50% Conversation से कुछ जटिलताओं पर से पर्दा उठाया गया है! जिनमे शामिल है- WAR की संस्थापना,उसके क्रियान्वयन में लिप्त सुरक्षा समितियां, WAR को ध्वस्त करने में लगे खलनायकों की फ़ौज का आगमन और अंत में विदूषक को कहानी में जुड़ता देखकर मज़ा आ जाता है! आगे उसकी नक्षत्र से मुठभेड़ का इंतज़ार रहेगा!
यह तो सकारात्मक पक्ष थे....नकारात्मक चीज़ यह है कि गर्भ गृह की हर तरह की सुरक्षा सिर्फ भारतीय किरदार कैसे कर रहे हैं?...वर्ल्ड लेवल की जिस सुरक्षा परिषद् को दिखाया गया है उसमें भी राजन मेहरा और इतिहास जैसे छोटे शहरो के दोयम दर्जे के पुलिस वाले भरे हुए हैं और वो भी जाने किसने उन्हें सारे अधिकार दे दिए हैं ! जब सुपरपावर अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देशो के पास ज्यादा उच्च तकनीक मौजूद हैं तो अरबों की आबादी की रक्षा करने वाले सभी लोग अकेले भारत से ही क्यूँ लड़ाए जा रहे हैं!...मसलन आप बताते हैं कि हथियार बनाने का ज़िम्मा अनीस रजा के हाथ में है...क्या बाकी दुनिया में कोई दूसरा वैज्ञानिक या मिलिट्री वाला इस लायक नहीं था? आप सबकी टीम बनाकर भी दिखा सकते थे! दूसरी चीज़ कि Sector Aus-054 जैसे विदेशी लोगों वाले इलाके में भी चीता जैसा आदमी,जो अब पुलिस में भी नहीं है और दूसरी छोटी-मोटी क्राइम फाइटर हीरोइने कैसे इतनी ज़िम्मेदारी से भेज दी गई? इन सभी के साथ कैसे संपर्क किये गए..कैसे किसको राज़ी किया गया...आखिर इतनी सी बात को भी गुप्त रखकर लेखक क्या रहस्य बनाये रखना चाह्रते हैं? यह भगवान् ही जाने!
अरबों की जनसंख्या वाले भारत और चीन की सुरक्षा की जगह ऑस्ट्रेलिया के सेक्टर्स की सुरक्षा कर रहे मुच्चछड चीता को देखकर लगता है कि यह चीता भी कुछ ना कुछ जरूर पीता है! वो चीज़ दूध है या डीज़ल.... यह लेखक को पता होगा...पर 5-6 हीरोईंस के साथ कुलांचे मारते हुए बुढ़ाते चीता को देखकर अच्छे-अच्छे जवान सुपर हीरोज जलभुन का राख हो जायेंगे!

>तृतीय अध्याय : देवगुरु कृता (57-67)
इसमें तिरंगा और शुक्राल के मध्य “कल्कि” के लिए योग्य गुरु का चुनाव करने की एक प्रतिस्पर्धा दिखाई गई है! छोटा और ठीक ठाक भाग है...कहानी में अश्वथामा और त्रिशंकु जुड गए हैं!

>चतुर्थ अध्याय : शत्रु संधि,भाग एक (68-75)
महामानव के हाथो हरुओं की हार और गलालागीचा की वापसी दिखाने तक सीमित यह छोटा सा भाग है!

>चतुर्थ अध्याय : शत्रु संधि,भाग दो (76-81)
सुदूर भविष्य में ध्रुव वंश और देव वंश के बीच किसी अनजानी कहानी की साक्षात दिखती दुश्मनी पर है...इसमें ज्यादा दिमाग मत लगाइए..आगे के खंडो में ही पता चलेगा कि क्या मामला है!

>पंचम अध्याय : मिथ्याकार (82-90)
कवर पर जो नागराज के वेश में भोकाल और भोकाल के वेश में नागराज हैं...अंत में इसी अध्याय में दिखाए गए हैं....यहाँ फिर से तिरंगा और शुक्राल के मध्य प्रतिस्पर्धा हो रही है..जो जीता वही सिकंदर बनेगा....लेकिन अगले भाग में!

>परिशिष्ट अध्याय : जंगल का देवता (91-94)
4 पन्नो में वही पुरानी असम के जंगल में चल रही उठापटक को याद दिलाया गया है! जो आधे लोग भुला भी चुके थे..इसमें सिर्फ इतनी सी progress और हुई है कि भेडाक्ष और जुड गया है! यह भी अगले खंडो में सुलझेगा!

संवाद - पिछले भागो की तुलना में डायलॉग्स काफी सरल और हल्के शब्दों से लिखे गए हैं! उनमे गैरजरूरी मुश्किल शब्दों को शामिल करने की कोशिश नहीं हुई है! सभी Sub-Stories आसानी से समझने लायक है!

आर्टवर्क-
हमने पहले भी कहा था कि लोगों को संसाधनों पर गौर रखते हुए चीज़ें सोचनी चाहिए! RC ने इस सीरीज के आर्ट को पहले विश्वस्तरीय आर्टिस्ट्स को दिया था..लेकिन काम संतोषजनक नहीं मिल पाया! हेमंत जी NNN और अनुपम जी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर व्यस्त हैं! सुशांत जी के द्वारा पहले Multistarer एक्शन कॉमिक्स बहुत कम बनवाई गई हैं! ऐसे में उनका सर्वनायक पर पर अब तक किया गया काम प्रशंसनीय है! सर्वनायक के लिए सुशांत पंडा जी का चुनाव पाठकों की मांग पर उनके द्वारा बनाई गई “अंगारे” के शानदार काम के बाद किया गया था! पिछले भाग “सर्व संग्राम” की तरह इस भाग में भी उनका काम अच्छा है! कम से कम विनोद कुमार जी की इंकिंग के होने के बाद आर्ट में एक साफ़ सुथरा प्रयास दिखता है! आपको अनावश्यक रूप से काले किये गए चेहरे नहीं दिखेंगे! विनोद जी की इसी वज़ह से प्रशंसा होती है..कि उनके नाम के साथ जुड़ा भरोसा वो हमेशा बरकरार रखते हैं!
लेकिन जो लोग सुशांत जी के काम की हमेशा सिर्फ आलोचना ही करते रहते हैं.... उन्हें बताना चाहिए कि वर्तमान में दूसरे Option क्या हो सकते हैं? क्या बार-बार जबरदस्ती penciller बदलना सीरीज के लिए सही होगा? हमें ऐसा कोई कदम सही नहीं लगता है!
इस सीरीज का रंग संयोजन पहली बार इतना उम्दा नज़र आ रहा है और इसमें हाथ है शादाब जी का! उनकी वापसी से आर्ट में उल्लखेनीय प्रगति हुई है! इस सीरीज को जिस तरह की Hard Coloring की जरूरत थी..वो इस भाग में नज़र आती है! पेज 10,15,25,36,56,60,68,75,82 के फुल पेज आर्ट्स पर किये गए इफेक्ट्स शानदार हैं! और किसी को आर्ट चाहे जैसा लगा हो...व्यक्तिगत रूप से हम संतुष्ट हैं! यह 100% ना सही पर 75% देखने योग्य है!
सर्वनायक में कई दूसरे आर्टिस्ट्स के द्वारा भी पन्ने बनवाये गए हैं....इसलिए यह एक संयुक्त और सम्पूर्ण आर्टवर्क देती हुयी श्रृंखला है! राज कॉमिक्स को इसको ऐसे ही आगे बढ़ाना चाहिए, वरन सुधार की गुंजाइश अभी भी मौजूद है!

हमने कॉमिक्स को पढना कम से कम उम्मीद से शुरू किया था..पर अंत तक आते आते यह उतनी खराब नहीं लगी जितनी इसके बारे में बातें कहीजा रही थी! असल में गलती पाठको की भी नहीं है...आज तक पाठक सिर्फ अनुपम सिन्हा जी के बनाये Multistarer से ही परिचित थे..जिनमे सभी हीरो एक साथ होते थे..और कहानी एक ही बार में निपट जाती थी...पहली बार उन्हें ऐसी सीरीज पढने को मिल रही है..जिसमे किरदार सिर्फ आते और जाते दिख रहे हैं...कहानी एक इंच भी आगे नहीं बढ़ रही!
देखा जाए तो यह बात सही भी है..कि अब तक पांच मोटे खंड पढने के बाद भी सबकुछ वहीँ का वहीँ दिख रहा है! और परेशानी की बात यही है कि आगे भी इसमें कोई बदलाव होने की संभावना लगभग शून्य है...अरे भाई अभी तो सर्वनायक प्रतियोगिताओं में सिर्फ 3 द्वन्द हो पाए हैं...4-5 द्वन्द बाकी हैं! तो कहानी तो वहीँ रहनी है..युगम के कालरण में सीमित!
कहानी जिस दिशा में बढती जा रही है..हम भी काफी सोचने के बाद कोई आशा की किरण नहीं दे सकते हैं कि आगे सुधार होगा..क्यूंकि कहानी की संरचना ही “ढाक के तीन पात” वाली है!
हाँ बस एक बात कहेंगे कि “सर्वनायक विस्तार” का इंतज़ार करिए! उसके आने के बाद कम से कम इस रुकी हुई कहानी में गायब दिख रहा मनोरंजन जरूर जुड़ेगा!
सर्वनायक का असल में मज़ा लेना चाहते है तो आप कहानी के पूर्वानुमान लगाकर मत पढ़िए! ज्यादातर पाठक यह सोचकर कहानी पढ़ रहे हैं कि उनके पसंदीदा किरदार हर खंड में नज़र आयें...या उनकी कहानी को जल्दी से ख़त्म कर उन्हें साइडबार कर दिया जाए! जैसे एंथोनी के ना दिखने पर रोष व्याप्त है...मगर हमें नहीं लगता है कि यह एक सही रास्ता होगा कि हर हीरो के दिखाए जा रहे प्रकरण को तुरंत के तुरंत निपटा दिया जाए! ऐसी जल्दबाजी अंत में सीरीज के लिए ही हानिकारक होगी!
लेकिन अगर ऐसा हो रहा है कि पाठको को कहानी से शिकायत है तो उनपर ध्यान दिया जाना चाहिए! आखिर कॉमिक्स पाठको के लिए ही लिखी जाती है...उन्ही को पसंद नहीं आएगी तो कॉमिक्स का फायदा आखिर क्या होगा? लेकिन पाठको की बात सुनी जाए इसके लिए कुछ चीज़ें पाठको को भी करनी चाहिए! जिनमे सबसे पहली बात है कि अपनी व्यक्तिगत कटुता और पूर्वाग्रहों को सस्ती आलोचना का जरिया ना बनाएं! कॉमिक्स किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं लिखी जाती है..इसलिए उसपर टिप्पणी भी सभी के बारे में ध्यान रखकर करी जानी चाहिए!
जो हो रहा है उसको देखकर लगता है कि पाठको का एक वर्ग नहीं चाहता है कि सर्वनायक सीरीज किसी भी हालत में सफलता पाए...इसके लिए झूठी अफवाहें और दुष्प्रचार का सहारा लेकर छोटी से छोटी बातों को भी बढ़ा चढ़ाकर प्रदर्शित किया जा रहा है जैसे वो अपराध हो!
आर्टवर्क में जब हमने कॉमिक्स उठाई और सुप्रीमा के आर्ट पर नज़र डाली तो देखकर अचम्भा हुआ कि कैसे 2 पैनल की आर्ट को सामने रखकर पूरी कॉमिक्स के आर्ट पर बिना वज़ह ऊँगली उठाई गई!
राज कॉमिक्स से हमें कहना है कि बहुतेरे पाठक कॉमिक्स खरीदने की जगह पायरेसी के द्वारा पढ़ते हैं और फिर हर बात पर हल्ला मचाते हैं....ऐसे फैन सिर्फ नकारात्मकता से भरे हैं और उन पर ध्यान देना ही नहीं चाहिए!
वैसे कॉमिक्स की प्राथमिक समीक्षा यही पर समाप्त होती है! पर हम कुछ बातों का जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए....आगे मन हो तो पढ़ें... ना हो तो ना पढ़ें!
.
.
.
कहानी पर करी गई कुछ आपतियों पर विस्तृत तथ्य प्रस्तुत हैं...अगर उनपर ईमानदारीपूर्वक विचार करेंगे तो ऊपर की समीक्षा पढने के बाद भी कहानी को लेकर बची खुची छाई धुंध से जरूर पार पा लेंगे!

1- कहानी की शुरुआत में चाँद पर हो रही गगन-विनाशदूत के साथ ग्रहणों की 40 घंटे की मुठभेड़ पर सवाल उठाये गए हैं..कि इतनी लम्बी लड़ाई possible नहीं है! हमारा सवाल है कि क्यूँ Possible नहीं है?
Sci-Fi पढ़ रहे राज कॉमिक्स के पाठक अगर Lunar Calendar and Standard Time (LST) के बारे में नहीं जानते हैं तो इसमें गलती कहानी के लेखक की नहीं है! LST के अनुसार चाँद पर समय पृथ्वी के समय से भिन्न होता है! पृथ्वी पर 12-12 "घंटे" में दिन और रात बंटे होते हैं,वहीँ चाँद पर 15-15 "दिनों" के बराबर एक दिन/रात होता है! 15 दिनों में घंटे हुए 15 X 12 = 180 घंटे का एक दिन और 180 की ही एक रात!
आपके 12 घंटे = चाँद के 180 घंटे!
आपका 1 घंटा- चाँद के 15 घंटे!
चाँद के 45 घंटे हुए आपके 3 घंटे!
यानी 40 घंटे की लड़ाई का मतलब 3 घंटे से भी कम का समय! गगन-विनाशदूत के साथ ग्रहणों की इतनी देर की लड़ाई तो आराम से possible है!

2- गगन और विनाशदूत आकाशगंगाओं के खलीफा होने के साथ ही दूसरे खलीफाओ की तुलना में कमजोर है! यह बात खुद विनाशदूत ने दूसरे खलीफाओ को सर्वश्रेठ बताते हुए कही थी (Page-6)! समझने वाली बात यह है कि विभिन्न आकाशगंगाओं का मतलब है, विभिन्न सभ्यताएं और उनमे रहने वाले अनगिनत गूड रहस्य! अगर खलीफा “स्वघोषित” सर्वश्रेठ योध्दा हैं तो इसके पीछे उनकी जानकारियों में कमी है! और यह कमी इसलिए है क्यूंकि उन्हें हर सभ्यता में मौजूद सभी शक्तियों का पता नहीं है! इस बात को तूल देना कि कौन अधिक बड़ा योध्दा है..वाजिब नहीं लगता! यह वही बात हो गई जैसे पृथ्वी पर रहने वाले खुद को ब्रहमांड में सबसे शक्तिशाली घोषित कर दें! लेकिन यह सब बचकाना है! कुछ किरदारों के मुहं से निकली बातों को पूर्ण सत्य की तरह नहीं पढ़ा जाना चाहिए!

3- निगहबानो ने किन परिस्थितियों में खलीफाओं को पृथ्वी की तरफ भेजा है यह अभी दिखाया नहीं गया है..इसलिए इस पर अटकलें लगाना बेकार है! असल में यह पूरा आकाशगंगाओं के खलीफा का concept ही पहली बार नज़र आया है! इसलिए किस आकाशगंगा के बीच कितने प्रकाश वर्ष की दूरी है..यह निर्धारित करना पृथ्वी के नियमो के अनुसार गलत है! हो सकता है कि कुछ आकाशगंगाएं पास हो कुछ दूर...और इनके बीच आवागमन के लिए भी अधिक तेज़ साधन मौजूद हो! ब्रह्माण्ड की हर चीज़ को पृथ्वी के नियमो से जोड़कर नहीं देखा जा सकता! क्यूंकि हमारे वैज्ञानिक भी उतना ही पता कर पाए हैं...जितना उनके telescope की रेंज में आता है! जैसा कि यह सबको पता है कि युगम के द्वारा हर जगह का समय निर्धारित और नियंत्रित रखा जा रहा है...ऐसे में वो किसी को भी एक जगह से दूसरी जगह चुटकी बजाते पहुंचा सकता है....इसलिए इस मुद्दे को आगे के खंडो के लिए छोड़ देना ही श्रेयस्कर है!

4- स्याह समुद्र के अन्दर ऑक्सीजन कितनी थी...यह मापना उस आधार पर गलत है जब आपको पता है कि स्याह समुद्र वर्चुअलाइजेशन वर्ल्ड में बना था! यानी असली नहीं था! लेकिन तिरंगा और शुक्राल के फेफड़ो में ऑक्सीजन का लेवल किस तेज़ी से घटना/बढ़ना चाहिए,यह पृथ्वी पर मौजूद समुद्र के नियमो से नहीं जोड़ा जा सकता..क्यूंकि अगर ऐसा करेंगे तो 10 मिनट से अधिक का समय किसी मनुष्य के पास जीवित रहने हेतु नहीं होगा! जबकि तिरंगा और शुक्राल ने काफी समय तक Combots का मुकाबला किया था! यह बात अभी भी जाने क्यूँ पाठक समझ नहीं पाए कि जो कुछ हो रहा है वो युगम करवा रहा है..सिर्फ उसके माध्यम यह सभी सुपर हीरो बने हुए हैं! वो जहाँ पर चाहे समय को कम ज्यादा करके चीज़ें बदल देता है!
दूसरा कारण यह भी है कि Combots जो कि रक्ष जाति से ही जुड़े हुए थे..उन्हें भी ऑक्सीजन की जरूरत होती...इसलिए स्याह समुद्र में ऑक्सीजन के लिए कोई ना कोई यन्त्र मौजूद रहा होगा..जिसने तिरंगा और शुक्राल को लम्बी सांस लेने में मदद करी! अब वो अगर लड़ाई के दरमियाँ निष्क्रिय हो गया हो..तो हवा की कमी होना स्वाभाविक हो सकता है! लेकिन Sci-fi में हर बारीक चीज़ का विवरण कहानी को बेवज़ह और लम्बा खींच देता है!

5- गर्भ ग्रह में हो रही हलचल अभी सिर्फ शुरूआती दौर में है! अरबों -खरबों की आबादी के साथ कौन सा विलेन किस तरह से अन्दर आया यह बात फिजूल है,वो सभी सुपर विलेन हैं... छिपना और “पकड़ा ना जाना” उनकी एक खूबी में शुमार बात है! महत्वपूर्ण बात सिर्फ इतनी है कि गर्भ ग्रह में उनकी भी मौजूदगी है! ऐसा नहीं है कि हर खंड में हर किरदार को दिखाया ही जाए...पिछले खंड में जहाँ कमांडो फ़ोर्स किसी एक Sector की रक्षा कर रही थी..इस बार "चीता और टीम" किसी दूसरे Sector की! यह चेहरा दिखाओ और भाग जाओ नहीं कहा जायेगा...अगर हर किरदार को Full Length रोल दिया जाने लगेगा तो शायद यह कहानी 100 साल में भी पूरी ना हो!

6- शुक्राल सतयुग का अवश्य है..लेकिन वो एक युग तक सीमित नहीं है...हर युग में पैदा हुआ है और कलियुग के अंत तक भी जिंदा रहेगा! ऐसे में उसको अपने आगे के युगों की जानकारी तो होगी ही...यह बात भी नहीं भूली जानी चाहिए कि वो शुक्र शिष्य है..वही शुक्राचार्य जो कि कलियुग में भी शम्भुक के साथ हैं...शुक्राल के पास ज्ञान की कोई कमी नहीं है! इसलिए उसके गुरु द्रोणाचार्य के बारे में जानकारी होने पर कोई आश्चर्य नहीं किया जा सकता!

7- गुरु द्रोणाचार्य की आत्मा Present में क्यूँ आई..भविष्य में क्यूँ नहीं?
इसका जवाब यह है कि भविष्य में क्या होगा यह किसी ने नहीं देखा है...गुरु द्रोण ने भी नहीं! वो अपनी मानसिक ऊर्जा में वहीँ तक सीमित रह सकते थे..जहाँ तक समय अपनी चाल पर चल रहा है..यानी वर्तमान! अश्वथामा भी वर्तमान में किसी अनजान जगह पर ही है...उसका भविष्य क्या होगा यह निर्धारित करना सही नहीं था...क्यूंकि वो एक पौराणिक पात्र है! यहाँ पर लेखक ने समझ बूझ से सही निर्णय लिया है! आगे वो अश्वथामा को कैसे दिखाते हैं यह आगे की बात है!
दूसरी बात मोक्ष और मोह के बीच सम्बन्ध का है...मोक्ष तो गुरु परशुराम को भी मिल गया..लेकिन वो मोह के बंधन में नहीं पड़े...यह कमजोरी द्रोण में थी और वही दिखाई गई है...कि मोक्ष के बाद भी उनमे मन में मोह के बीज जाग्रत रह गए! यह भी ना समझी जाने वाली कोई बड़ी बात नहीं है!

8- हरु सभ्यता देव सभ्यता से बिलकुल अलग है...वो बडबोले हैं...लेकिन एक बात से इनकार नहीं करा जा सकता है कि वो देव सभ्यता से विपरीत शक्तियों वाले हैं....ऐसे में महामानव से उनका जीत ना पाना कोई बड़ी बात नहीं है...क्यूंकि महामानव भी एक बड़ी शक्ति है जो ज़मीन पर खड़े होकर अन्तरिक्ष की चीजों को हिला सकता है!

9-हजारो साल के बाद में ध्रुव वंश में पानी के अन्दर सांस लेने की शक्ति होना कोई बड़ा अजूबा नहीं है...देव जाति ने यदि ध्रुव के गले में यन्त्र लगाया था...तो उसकी प्रतिकृति बनाकर उसकी आने वाली पीढ़ी भी इस सुविधा को पाने की अधिकारी है! अचरज कैसा?

10- अंतिम पन्ने में भेड़िया पुत्र "भेडाक्ष" की झलक दिखी है..वो कौन है? क्या है? किस समय काल का प्राणी है? सच्चा है या झूठा है? अभी कुछ भी बताया नहीं गया है....ऐसे में सिर्फ "भेडाक्ष" नाम से उसको आलोचना का पात्र बना दिया जाना अभी सही नहीं है! "भेडाक्ष" कॉमिक्स में इस नाम का एक बहरूपिया जरूर था....पर इसका मतलब यह नहीं है कि यह "भेडाक्ष" वही है! भेड़िया वंश में आगे बहुत सारे भेड़िया के पोते के पडपोते पैदा होंगे.... अगर उसमे से यह कोई एक है तो बात ख़त्म हो जानी चाहिए...वैसे भी नाम में क्या रखा है..XYZ कुछ भी मान लें...आगे की कहानी में उसके origin पर ध्यान दें!

सर्वनायक के साथ पाठक जुड नहीं पा रहे हैं तो इसमें कमियां दोनों तरफ से हैं!
सबसे पहले कि ना तो एक कॉमिक्स को लिखने में जल्दबाजी करी जाती है..और ना उसके बारे में विचार रखने में जल्दबाजी करी जानी चाहिए! ऐसा कई दफा देखा गया है कि पहले जो विचार दे दिया जाता है..समय के साथ उसमे बदलाव हो जाते हैं! ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि पहले जो जानकारी और तथ्य सही लगते हैं..वो बाद में गलत निकलते हैं!
राज कॉमिक्स अति आत्मविश्वास में इसका प्रचार करती रही हीरो vs हीरो के रूप में! पाठक इसी सोच में डूबे रहे पर कहानी में कई Sub-stories जोड़ दिए जाने से पाठक कहानी के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं! लेखक यहाँ पर एक गलती कर रहे है सस्पेंस को जरूरत से ज्यादा लम्बा खींचकर! यह बात पाठको को डरा रही है कि कहीं आगे जाकर उनके सवालों के जवाब नहीं मिले तो इस सीरीज का कोई औचित्य नहीं बचेगा! इस डर में वो छोटी-छोटी बातों को भी शंका की नज़र से देखते जा रहे हैं...कि फलां कहानी क्यूँ जोड़ दी गई या पहले भाग में जो हीरो दिखाया था इस भाग में क्यूँ गायब है?
लेखक को हमारा सुझाव है कि सबसे पहले तो हर खंड के हर अध्याय में जो कुछ घटित हो रहा है उसका समय, काल और जगह को भी mention करें! गैरजरूरी रहस्य बनाने से कोई लाभ अब तक तो मिला नहीं! दूसरी चीज़ कहानी में जो किरदार जुड जाते हैं..वो कैसे जुड़े?... यह भी विस्तार से उसी समय बता दिया जाए...जैसे एंथोनी और सधम का इरी की गुफा में आना,पहले महामानव फिर हरु और अब इस भाग में गलालागीचा का अचानक से ना जाने कैसे प्रकट होना!
इन बातों पर ध्यान देकर लेखक काफी हद तक सर्वनायक सीरीज के हो रहे विरोध को कम कर सकते हैं! असली चीज़ है ईमानदारीपूर्वक अपना काम करते जाना!
सर्वनायक श्रृंखला अपने पांचवे पड़ाव पर पहुँच चुकी है! सभी ने पढ़ भी ली है और अब वक़्त है..विचारोत्तेजक दृष्टिकोण को अपनाने का! यह सिर्फ पाठको के लिए नहीं राज कॉमिक्स के लिए भी जरूरी है..कि वो इस संभावनाशील कृति के साथ पूरा न्याय करें!