Pages

Monday 15 December 2014

As Above So Below (2014)

As Above So Below (2014)
Genre- Supernatural Horror
My Ratings- ★★★★☆☆☆☆☆☆
Plot- कहानी  Scarlett Marlowe नाम की एक लड़की की है..जो पुरातत्व और प्राचीन समय की चीज़ों,लिखित किताबो में मौजूद किवदंतियों के रहस्यों की खोज करती है! फिल्म की शुरुआत में यह ईरान की किसी गुफा में कुछ पत्थर पर लिखी लिपियों को खोजती है! फिर इस खोज को आगे बढ़ाते हुए पहुँच जाती है पेरिस! वहां उसको पता चलता है कि उसकी खोज ज़मीन के नीचे जाकर पूरी होगी! इसलिए वो एक गाइड Papillon और उसकी टीम को इस काम पर साथ चलने के लिए राज़ी कर लेती है! इनके अलावा Scarlett का  एक पुराना साथी  George और दोस्त Benji भी साथ हैं!
ज़मीन के नीचे जाने के लिए यह सभी चुनते हैं पेरिस के मशहूर Catacombs को! और जिन्होंने Catacombs (2007) फिल्म पहले देखी है..वो जानते हैं कि वो कितनी खतरनाक जगह है! फिल्म को Hand camera से शूट किया गया है! यानी हमेशा यही लगता रहता है कि आप फिल्म नहीं देख रहे..बल्कि खुद उसका एक हिस्सा हैं! इसलिए काफी हद तक फिल्म डराने में आपको कामयाब रहती है!
नीचे जाने के बाद जैसा कि होता है..अजीबो गरीब घटनाएं होने लगती हैं...जिसमे आत्माएं,चलती फिरती लाशें,और तमाम तरह के बंद सुरंगें और खून की नालियाँ दिखाकर डराने की कोशिश करी गई है! एक एक करके Scarlett के साथी मरते जाते हैं और सभी और नीचे Hell(नरक) तक पहुँच जाते  है! फिल्म की कहानी यहीं तक बढ़िया थी..इसके बाद फिल्म का अंत ऐसा दिखाया जाता है कि पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है! :/
Hell के नीचे एक मेनहोल का ढक्कन हटाकर 3 बचे हुए लोग  पेरिस की सड़क पर वापस पहुंच जाते हैं!
मतलब लॉजिक का हलवा यह..कि यह लोग एक तरफ से घुसे और दूसरी तरफ से जाने कैसे उलटे होकर सीधे बाहर निकल आये! हमारी हंसी छूट गई! कुल मिलाकर यह फिल्म का दुखद अंत था! इस वज़ह से यह कई दर्शको को बोगस भी लगेगी!
हमारे नज़रिए में भी यह एक Below average फिल्म है! Under the earth कांसेप्ट horror पर इससे ज्यादा अच्छी फिल्में आ चुकी हैं!
हॉरर के मामले में हॉलीवुड हमेशा ही नए- नए एक्सपेरिमेंट करता रहता है! जिसकी वज़ह से इस तरह की फिल्मो में दर्शक रूचि लेते हैं!
अब तक लगभग हर तरह की कहानी बनाई जा चुकी है...तो नए के चक्कर में ऐसी फिल्में भी बनती रहती हैं!
As Above So Below एक उदाहरण है...कि कैसे एक अच्छे आईडिया को ठीक से निर्देशक संभाल नहीं पाए!

No comments:

Post a Comment